Author: News Desk

जमशेदपुर. आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चार दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. पर्व-त्योहार के दौरान रक्त की कमी को देखते हुए प्रतिदिन चार घंटे चलने वाले इस शिविर में कुल 85 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. अंतिम दिन विजयदशमी, विश्व अहिंसा दिवस एवं गांधी जयंती के अवसर पर विशेष रक्तदान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शुक्रवार को आयोजक सुनील आनंद ने बताया कि रक्तदाता मानसिक वृत्तियों पर विजय प्राप्त कर निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं. उनका कहना था कि ऐसे…

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपनी विधायक निधि से एक करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से क्रियान्वित होने वाली 30 योजनाओं का शिलान्यास किया. शिलान्यास का यह कार्यक्रम मानगो नगर निगम में संपन्न हुआ. विधायक ने 15वें वित्त आयोग, नगर विकास विभाग और विधायक निधि के मद से दो करोड़ पांच लाख 26 हजार रुपये की राशि से क्रियान्वित योजनाओं का उद्घाटन भी किया. जिन योजनाओं का उन्होंने उद्घाटन किया, उनमें कदमा के शास्त्रीनगर के ब्लॉक नं. दो, जटाधारी मंदिर प्रांगण में किचेन शेड का निर्माण, कदमा के ही शास्त्रीनगर के रोड नं. तीन में…

Read More

जमशेदपुर.  धावक दीपक कुमार को अंतरराष्ट्रीय संस्था डब्ल्यूआरआरआईसी अरोक्कियम फाउंडेशन ने परिवर्तन निर्माता (चेंज मेकर) बनने का निमंत्रण दिया है. संस्था के संस्थापक और निदेशक अपू दास ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दीपक की सक्रियता और समाज के लिए स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ा उनका योगदान संगठन के लिए प्रेरणादायक है. उन्‍होंने बताया कि दीपक का जुड़ाव हमेशा स्वस्थ रहें संदेश को विश्वभर में पहुंचाने में सहायक होगा. फाउंडेशन की ओर से आयोजित पैदल चलो, दौड़ो और साइकिल चलाओ उत्सव में (डब्ल्यूआरआरआईसी) कार्यक्रम ने बीते तीन वर्षों में वैश्विक पहचान बनाई है. बीते वर्ष आयोजित इस आयोजन…

Read More

चाईबासा.  झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जिले का भ्रमण कर बाल हित से जुड़े कार्यों और संस्थानों का निरीक्षण किया. टीम में विकास दोदराजका, रूचि कुजूर, डॉ आभा वीरेंद्र अकिंचन और मिन्हाजुल हक शामिल थे. भ्रमण के दौरान सबसे पहले टीम ने चक्रधरपुर अनुमंडल में सीकेपी रेल मंडल कार्यालय और रेलवे स्टेशन स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन का निरीक्षण किया. इस मौके पर चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन मुखर्जी, अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अश्विनी कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनिता तिवारी, बीईओ, चाइल्ड लाइन के कन्हैया पांडेय और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसके बाद…

Read More

जमशेदपुर: बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते जल संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को सक्रिय भूमिका निभाई. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और एसडीओ शिव दिनकर से मुलाकात कर समस्याओं का ब्यौरा दिया और तात्कालिक समाधान की मांग की.कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना वर्षों से अधूरी है. इसे शीघ्र पूरा कर चालू करना जरूरी है. अस्थायी राहत के लिए कांग्रेस ने प्रस्ताव रखा कि खरकई नदी (कुसुम घाट) से फ्लोटिंग पंप लगाकर पानी को फिल्टर हाउस…

Read More

जमशेदपुर:  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों से मुलाकात की. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामुदायिक और जनहित से जुड़ी समस्याएं रखीं.इस मौके पर आए आवेदनों में पारिवारिक पेंशन, दिव्यांगजन लाभ, चौकीदार नियुक्ति, पेयजल, आवास, सड़क निर्माण और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं. इसके साथ ही कुछ सामाजिक मुद्दों से संबंधित ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपे गए.उपायुक्त ने कई आवेदनों का तत्काल समाधान किया और संबंधित विभागों को शेष मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

Read More

जमशेदपुर: कोल्हान प्रमंडल के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन झारखंड बाल आयोग की टीम ने घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में बाल सुरक्षा की स्थिति का निरीक्षण किया. टीम में रूचि कुजूर, विकास दोदराजका, मिन्हाजुल हक और डॉ. आभा वीरेन्द अंकिचन शामिल थे.अनुमंडल कार्यालय घाटशिला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी निशात अंबर ने की. बैठक में बाल हित अधिकारी, नियोजन अधिकारी चेतन शर्मा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, सब-इंस्पेक्टर पंकज कालिंदी, खनन इंस्पेक्टर अरबिंद उराव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मजेन्द्र और डॉ. आर.एन. सोरेन, शिक्षा विभाग के संजीत कुमार, JSLPS के जैस्मिन सोरेन, नमिता महतो, बिंदु साह और आंगनवाड़ी से रानी…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के समाहरणालय कार्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल आठ अनुकंपा आवेदन पर विचार किया गया.समिति के सदस्यों ने सभी आवेदनों की संपूर्ण जांच की. इसमें आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज की पुष्टि की गई.जांच और विचार-विमर्श के बाद समिति ने दो आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए उपयुक्त पाया. दोनों आवेदकों को तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्ति के लिए अनुमोदित किया गया.

Read More

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात हुई गोलीबारी की घटना में नया मोड़ सामने आया है. जिस रविशंकर सिंह पर फायरिंग के आरोप लगे थे, उन्होंने अब बागबेड़ा थाना में लिखित बयान देकर स्पष्ट किया है कि उनके ऊपर कोई गोली नहीं चली. रविशंकर सिंह, जो बागबेड़ा रोड नंबर 5 के निवासी हैं, ने कहा कि विरोधी तत्वों ने उनके खिलाफ भ्रामक और झूठी खबरें फैलाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि घटना के समय वह अपने परिवार के साथ व्यस्त थे और न तो किसी ने उन पर दबाव डाला और न…

Read More

रामगढ़. रामगढ़ – बोकारो मार्ग पर रजरप्पा थाना क्षेत्र के छोटकीपोना चौक के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन लोगों को के रौंद दिया. जानकारी के अनुसार चितरपुर से रामगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ग्लैंजा कार ने छोटकीपोना चौक पर खड़े कई स्थानीय लोगों को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई. इससे कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. सबसे पहले कार ने खड़े मोटरसाइकिल पर सवार अक्षय कुमार, नंदन कुमार को जोरदार टक्कर मारी. इससे दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए. इसके बाद कार ने ट्यूशन पढ़ाने जा रहे…

Read More