नई दिल्ली. डॉलर की तुलना में रुपये की लगातार बढ़ रही कमजोरी के सिलसिले पर रोक लगाने, रुपये की स्थिति में सुधार लाने, रिजनल ट्रेडिंग में डॉलर पर निर्भरता कम करने और वैश्विक बाजार में डॉलर की जगह रुपये की स्थिति मजबूत करने के लिए अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्टिव हो गया है. डॉलर के साथ ही दुनिया की दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में रुपये की पकड़ को मजबूत बनाने के लिए रिजर्व बैंक एक साथ तीन उपायों पर काम शुरू करने जा रहा है. इन उपायों का उद्देश्य रीजनल ट्रेडिंग में डॉलर की निर्भरता को न्यूनतम…
Author: News Desk
रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को “विजयादशमी” के पावन अवसर पर रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमिटी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा की ओर से आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने दशहरा के पावन पर्व पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है. बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला यह त्योहार समाज को सदा सही दिशा में प्रेरित करता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. मौके से दो हथियार समेत बीजीएल सेल और विस्फोटक बरामद हुआ है. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवानों को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया था. अभियान के दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली को ढेर का दिया गया. सर्चिंग में मारे गये नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है. एसपी ने कहा कि लगातार फोर्स में बढ़ते…
जमशेदपुर. साकची में दशहरा पर्व का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें श्री श्री रामलीला उत्सव समिति ने राम-रावण युद्ध का जीवंत मंचन प्रस्तुत किया और 16 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया. कार्यक्रम की शुरुआत काशीडीह से हुई, जहाँ भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकियों के साथ रावण पुतले को विभिन्न मार्गों से घुमाते हुए साकची स्थित रामलीला मैदान तक पहुँचाया गया. रास्ते में निकलते समय भीड़ ने उत्सव का आनंद लिया और भक्ति भाव में झूम उठी. रामलीला मंचन में रावण और राम के संवाद दर्शकों के बीच रोमांच…
– मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को चार-चार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अर्दला में गुरुवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई. हादसे में आठ बच्चियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई. इनमें नौ साल के बच्चे से लेकर 25 साल तक के युवा हैं. तीन लोगों की हालत गंभीर है. करीब 35 से 40 लोगों के डूबने की जानकारी मिली है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों…
Mohan Bhagwat On Centenary Celebrations Of RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) आज विजयादशमी पर संगठन का शताब्दी समारोह मना रहा है. 100 वर्ष पूर्व विजयदशमी के महापर्व पर आरएसएस यानी संघ की स्थापना हुई थी. विजयादशमी के मौके पर नागपुर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें 21 हजार स्वयंसेवक शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआज संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने शस्त्र पूजन के साथ की. इसके बाद स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम अटैक, ट्रंप के टैरिफ समेत कई…
New York Two Plane Collide: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बड़ा विमान हादसा हुआ है. न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट (LaGuardia Airport) पर 1 अक्टूबर की शाम (स्थानीय समयानुसार) दो जेट प्लेन आपस में टकरा गए. यह हादसा एयरपोर्ट पर विमानों को पार्क करते वक्त हुआ. डेल्टा एयरलाइंस की दोनों फ्लाइट्स को काफी नुकसान पहुंचा है. डेल्टा एयरलाइंस (Delta Airlines) का एक विमान गेट की तरफ बढ़ रहा था, तभी दूसरा विमान लैंडिंग के बाद गेट की तरफ आ गया और दोनों आपस में टकरा गए. घटना में एक विमान की नाक तो दूसरे का पंख टूट गया. रिपोर्ट के अनुसार…
Upcoming IPOs: भारतीय शेयर बाजार में प्राथमिक बाजार यानी IPO तेजी से गर्म हो रहा है. इस समय चार बड़ी कंपनियों ने अपने आईपीओ के लिए सेबी में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है. इनमें दक्षिण कोरिया की लॉजिस्टिक्स कंपनी CJ Darcl Logistics, Lalbaba Engineering, Pride Hotels और Jerai Fitness शामिल हैं. इन आईपीओ से निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर्स में निवेश का मौका मिलेगा और मार्केट में हलचल बढ़ाने की पूरी संभावना है. CJ Darcl Logistics IPO (Upcoming IPOs) 1986 में स्थापित CJ Darcl Logistics भारत में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग की सुविधा प्रदान करती है. इसका आईपीओ…
पटना. बिहार में कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में छज्जूपुर तालाब के पास एनएच 19 पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक रोहतास जिले से उत्तर प्रदेश जा रही एक स्कॉर्पियो ने कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही…
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत का महान दिग्गज बताया. गुरुवार को एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पंडित मिश्र ने अपनी कला से न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया को भी समृद्ध किया. प्रधानमंत्री ने लिखा, “सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. वे जीवनपर्यंत भारतीय कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए समर्पित रहे. उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर…
