जमशेदपुर. सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह में नवमी की देर रात दुर्गा पूजा उत्सव के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई. जब नशे में धुत कुुुछ युवकों ने कलिंगा दुर्गा पूजा पंडाल में जमकर उत्पात मचा दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपद्रवियों ने नशे की हालत में पहले पंडाल परिसर में हंगामा किया और फिर बाहर खड़ी कई गाड़ियों पर पत्थरबाजी कर उनके शीशे तोड़ दिए. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में खूंटाडीह के रहने वाले सूरज गोराई और सुमित उर्फ कल्लू सहित उनके कई साथी शामिल थे. आरोप है कि ये युवक अक्सर नशे में असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देते…
Author: News Desk
दो अक्टूबर की सुबह पुलिस करेगी फ्लैग मार्च, विसर्जन मार्ग की ड्रोन से होगी निगरानी जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर बुधवार को टाउन हॉल, सिदगोड़ा में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त (जेएनएसी), डीटीओ, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर के बीडीओ-सीओ, मानगो सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया, मार्ग, सुरक्षा…
जमशेदपुर. गोलमुरी थाना क्षेत्र में तंत्र विद्या के नाम पर 20 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ झंटू की हुई हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. बुधवार को मृतक के परिजन और बस्ती के लोग थाने पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा के 20 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ झंटू की हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है. सोमवार देर रात तंत्र विद्या के बहाने अजय की हत्या के आरोप में पुलिस ने…
कोडरमा. पुलिस लाइन में चालक पद पर कार्यरत जवान मंसूर आलम (42 वर्ष) ने सल्फॉस खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक मंसूर आलम के पिता का नाम लियाकत अंसारी हैं. बीती रात पुलिस लाइन बैरक में रहने वाले मंसूर ने अपने साथियों को फोन कर बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है. इसके बाद साथी जवान बैरक पहुंचे और उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल कोडरमा ले गए. वहां से डॉक्टरों ने उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया. इलाज के दौरान मंसूर की मौत हो गई. मृतक की पत्नी ने बताया कि मंसूर आलम पिछले कुछ समय से तनाव में थे.…
रांची. खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत कोलाघाट स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18615/18616 हावड़ा हटिया हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. यह ट्रेन 10 अक्टूबर को नहीं जाएगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव को ध्यान में रखें और आवश्यकता अनुसार अन्य ट्रेनों का उपयोग करें. वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे के आदरा मंडल अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर रोलिंग ब्लॉक किया जाएगा. इस कारण रांची रेल मंडल से परिचालित कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. रेलवे…
जमशेदपुर. महानवमी के अवसर पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा धूमधाम से की गई. इस दौरान कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भालूबासा स्थित शीतला मंदिर में विधिवत कन्या पूजन किया. इस अवसर पर रघुवर दास की पत्नी रुक्मणि देवी, बहू और विधायक पूर्णिमा दास साहू, पुत्र ललित दास सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे. मंदिर में कुल 251 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद खिलाया गया. कन्या पूजन के बाद रघुवर दास ने कहा कि मां दुर्गा आदि शक्ति हैं और उनकी पूजा इसी रूप में की जाती…
रांची. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू ने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की थी. कांग्रेस पार्टी में रहते हुए भी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से वे दुखी थे. वे दो बार जेल भी गए परंतु उन्हें लगा कि हिंदू जब तक सशक्त नहीं होगा, समस्याएं बनी रहेंगी. उसके बाद अपने साथियों के साथ विचार करके आरएसएस की स्थापना की. महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ के स्वयंसेवकों को समाज में काफी कुछ सुनना पड़ा. प्रतिबंध भी लगा. परिस्थितियां बदली और संघ कार्य पूरे भारत में…
चाईबासा. पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि एशिया प्रसिद्ध सारंडा जंगल को लेकर झारखंड सरकार और मंत्री समूह की ओर से जनता के बीच दिए जा रहे बयान पूरी तरह से भ्रामक और दिखावटी हैं, जबकि मंत्री समूह में दो मंत्री आदिवासी समुदाय से ही आते हैं, ऐसे में आम जनता को गुमराह कर अपना चेहरा बचाना कहां तक उचित है? उन्होंने कहा कि झामुमो के मंत्री, विधायकगण और स्थानीय सांसद यदि वास्तव में सारंडा और यहां के आदिवासी–मूलवासी हितों के प्रति संवेदनशील होते तो समय रहते ठोस कदम उठाते, लेकिन हकीकत यह है…
पलामू. पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगबार पंचायत अंतर्गत कुंवर बांध टोला में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान 35 वर्षीय लाखो देवी पत्नी संजय भुइयां के रूप में हुई है. उनका शव घर के अंदर से खून से लथपथ अवस्था में बरामद किया गया. पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या करने के बाद संदिग्ध व्यक्ति ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और कमरे का वेंटिलेटर तोड़कर भाग निकला. लाखो देवी के चेहरे को बुरी तरह कुचला गया था और शरीर पर चोट के कई निशान…
Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने बुधवार को जानकारी दी कि राज्य के सभी स्थानों पर 3 से 5 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण हो रहा है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि 2 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और आसपास के मध्यवर्ती क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने…
