Author: News Desk

Jamshedpur : जमशेदपुर में मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी. आपसी विवाद में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वे बेतरह जख्मी हो गए. जख्मी युवक की पहचान आयुष शर्मा और साहिल शर्मा के तौर पर की गई है. दोनों भालूबासा के रहने वाले हैं और उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना साकची थाना क्षेत्र के कालीमाटी रोड से सामने आई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आयुष और साहिल का कुछ युवकों के साथ किसी बात पर विवाद…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में कोबरा बटालियन के जवान की सांप डंसने से मौत हो गई. बुधवार को एंटी-नक्सल अभियान पर निकले कोबरा बटालियन के जवान संदीप को सांप ने काट लिया. सांप काटने के बाद संदीप को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को कोबरा बटालियन के जवान संदीप कुमार नक्सल विरोधी अभियान के लिए जंगलों की तरफ गए थे. इस दौरान नुर्धा के जंगलों में छोटानागरा पुलिस थाना क्षेत्र में संदीप को सांप ने काट लिया. सांप काटने के बाद संदीप को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज…

Read More

Jamshedpur. महानवमी पर बुधवार को मां दुर्गा के नवें स्वरूप की पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ की गयी. इस मौके पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भालूबासा स्थित शीतला मंदिर में विधिवत कन्या पूजन किया. इस दौरान उनकी पत्नी रुक्मणि देवी, पुत्र ललित दास, बहु सह विधायक पूर्णिमा दास साहू सहित पूरा परिवार मौजूद रहा. मंदिर परिसर में कुल 251 कन्याओं का पूजन कर उन्हें विधिवत प्रसाद खिलाया गया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि माँ दुर्गा आदि शक्ति का स्वरूप हैं और उनकी पूजा शक्ति और समृद्धि…

Read More

Saraikela.खरसावां के आमदा ओपी क्षेत्र के सुपाइसाईं गांव में हत्या की वारदात सामने आयी है. यहां युवक की धारदार हथियार से मार डाला. कोलायडीह गांव का बाइधर प्रधान अपनी पत्नी कनक देवी के साथ चक्रधरपुर से लौट रहा था. इसी दौरान सुपाइसाईं गांव के पास पहले से घात लगाकर बैठे कोलायडीह गांव के ही तीन लोगों ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया. इससे बाइधर प्रधान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी कनक देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल की. शव को…

Read More

Simdega. सिमडेगा जिले में बुधवार तड़के लाठियों से लैस लगभग 12 नकाबपोश लोगों ने दो पादरियों पर हमला किया और एक चर्च से 3 लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली. यह घटना जिले के सिमडेगा मुफस्सिल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुमडेगी चर्च में हुई. सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इस घटना के पीछे किसी भी धार्मिक मकसद से इनकार करते हुए कहा कि यह लूट का मामला प्रतीत होता है. एसपी आर्शी ने संवाददताओं से कहा, प्रथम दृष्टया, यह धार्मिक कारणों से चर्च को निशाना बनाकर किया गया हमला नहीं लगता, बल्कि लूट से प्रेरित अपराध…

Read More

Ranchi.झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) की पहली बटालियन के जवानों ने सदियों पुरानी परंपरा के तहत बुधवार को महा नवमी के अवसर पर यहां शस्त्र पूजा की और देवी दुर्गा को बंदूक की सलामी दी. इन जवानों में अधिकतर गोरखा थे. अधिकारियों ने बताया कि शस्त्र पूजा के अवसर पर कुकरी (चाकू), राइफल और लांचर जैसे हथियारों की पूजा की गई. जेएपी के जवान नौ दिनों तक देवी की ‘नवदुर्गा’ के रूप की आराधना करते हैं. रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जेएपी की पहली बटालियन के कमांडेंट राकेश रंजन ने कहा, ‘‘यह जेएपी-1 गोरखा सुरक्षा बलों और उनके परिवार के…

Read More

Mumbai. रेपो दर को स्थिर रखने और वृद्धि अनुमान बढ़ाने के रिजर्व बैंक के कदम से घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को काफी उत्साह रहा और यह आठ दिनों की लगातार गिरावट से उबरने में सफल रहा। सेंसेक्स 716 अंक उछल गया जबकि निफ्टी में 225 अंकों की तेजी रही. विश्लेषकों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अनुकूल घोषणाओं के बाद बैंकों और वित्तीय शेयरों में हुई लिवाली ने बाजार को रफ्तार देने का काम किया. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 715.69 अंक यानी 0.89 प्रतिशत उछलकर 80,983.31 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान…

Read More

Mumbai.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने वृद्धि अनुमान को बुधवार को संशोधित कर 6.8 प्रतिशत कर दिया. साथ ही सामान्य से बेहतर मानसून एवं जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के आधार पर मुद्रास्फीति के अनुमान को घटाकर 2.6 प्रतिशत किया है. केंद्रीय बैंक ने अगस्त में 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडपी) की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत और मुद्रास्फीति के 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था. मौजूदा घरेलू और वैश्विक परिस्थितियों पर गौर करते हुए प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 5.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने छह सदस्यीय…

Read More

New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 57 नये केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए बुधवार को मंजूरी दी, जिससे 86 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन 57 नये केंद्रीय विद्यालयों में से सात केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा और शेष राज्य सरकारों द्वारा प्रायोजित किए जाएंगे. नव स्वीकृत 20 केन्द्रीय विद्यालयों को ऐसे जिलों में खोलने का प्रस्ताव है, जहां केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण संख्या के बावजूद वर्तमान में कोई केन्द्रीय विद्यालय नहीं है. वर्तमान में कुल 1,288 केंद्रीय विद्यालय हैं, जिनमें तीन विदेश स्थित – मास्को, काठमांडू और…

Read More

New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को लगभग 49.19 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.72 लाख पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत की वृद्धि की. डीए और डीआर अभी तक मूल वेतन/पेंशन का 55 प्रतिशत था और इसमें तीन प्रतिशत की वृद्धि एक जुलाई, 2025 से प्रभावी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि डीए और डीआर में वृद्धि के कारण राजकोष पर कुल मिलाकर 10,083.96 करोड़ रुपये का सालाना प्रभाव पड़ेगा. यह वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग…

Read More