Author: News Desk

Jamshedpur. लौहनगरी जमशेदपुर में दुर्गा पूजा का उल्लास अपने चरम पर है. शहर के कोने-कोने में बने भव्य और कलात्मक पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं. इस साल, पंडालों की थीम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और अनोखी कारीगरी का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. मंगलवार को विभिन्न पंडालों में देवी दुर्गा की पूजा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्तिमय माहौल का अनुभव किया. इस दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की गई, जो शुभ फलदायक होता है। शहर के कोने-कोने में बने भव्य और कलात्मक पूजा…

Read More

Chaibasa. झारखंड सरकार सारंडा को वन्य प्राणी अभ्यारण्य घोषित करने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों की राय जानने पश्चिमी सिंहभूम के छोटानागरा पहुंची. यहां मचानगुटू मैदान में आयोजित इस आमसभा में हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया और प्रस्ताव का विरोध किया. ग्रामीणों ने कहा कि हमारा जीवन सारंडा जंगल पर निर्भर है. इसे वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किया, तो पाबंदियां लगेंगी. इनसे हमारी आजीविका बुरी तरह प्रभावित होगी. इसके बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार स्थानीय लोगों की राय और हित में ही निर्णय लेगी. डीएफओ अभिरूप सिन्हा ने कहा कि ग्रामीणों की राय पर अंतिम रिपोर्ट बनेगी.…

Read More

Jamshedpur जमशेदपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन और रावण दहन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कड़े इंतज़ाम शुरू कर दिए हैं. डीसी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को बागुनहातु फुटबॉल ग्राउंड स्थित रावण दहन स्थल, गोविंदपुर, स्वर्णरेखा घाट और पांडेय घाट का जायजा लिया. उनके साथ एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद और अनुमंडल अधिकारी चंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे. उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान शहरवासियों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि नियमों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग…

Read More

Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 734 करोड़ रुपये की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) घोटाले की जांच के दौरान 15.41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. इससे पहले इस मामले में 5.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है. अधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जब्त की गई संपत्ति घोटाले के मास्टर माइंड के करीबी अमित गुप्ता की है. जब्त की गई सभी संपत्तियां कोलकाता में स्थित हैं। घोटाले के सिंडिकेट में शामिल लोगों ने कमीशन के तौर पर 67 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की है. जमशेदपुर और कोलकाता में मिरा था छापा इडी रांची…

Read More

Ranchi. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने राज्य सरकार पर सारंडा सघन वन क्षेत्र में अवैध खनन करने और सारंडा वन क्षेत्र का अस्तित्व समाप्त करने का आरोप लगाया है. राय मंगलवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर रहे थे. विधायक सरयू राय ने कहा कि ऐसा लगता है कि खनन कंपनियां पूरे सारंडा सघन वन क्षेत्र में खनन पट्टा (लीज) प्राप्त कर लेना चाहती हैं और राज्य सरकार भी इसके पक्ष में है. इस तरह सारंडा सघन वन क्षेत्र का अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है. इसके मद्देनजर उन्होंने सारंडा संरक्षण अभियान शुरू किया और…

Read More

Ranchi. झारखंड में मुख्य सचिव पद पर नयी नियुक्ति कर दी गयी है. ऊर्जा विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत अविनाश कुमार को झारखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. अविनाश कुमार झारखंड कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राज्यपाल के आदेशानुसार, अवर सचिव विनोद कुमार ने 30 सितंबर को इस संबंध में एक आदेश जारी किया. अविनाश कुमार मुख्य सचिव के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन के मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. यह नियुक्ति पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी की सेवानिवृत्ति के…

Read More

Mumbai. विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने और नीतिगत दर पर रिजर्व बैंक के फैसले से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार आठवें दिन भी गिरकर बंद हुए. सेंसेक्स में 97 अंक और निफ्टी में 24 अंक की गिरावट रही. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाकर 97.32 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,267.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 80,677.82 के ऊपरी और 80,201.15 के निचले स्तर को भी छुआ. यह लगातार आठवां कारोबारी सत्र रहा जिसमें सेंसेक्स नुकसान के साथ बंद…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में एक युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. युवती का नाम सिमरन लोहार है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है. सोमवार की रात में किसी समय सिमरन ने फांसी लगाई. मंगलवार की सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पिता वहां गए. उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. पिता ने बेटी को आवाज लगाई मगर दरवाजा नहीं खोला गया. इसके बाद सबने मिल कर दरवाजा…

Read More

Jamshedpur. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने साकची बाजार में हमारे वोटों की चोरी रोके नाम से हस्ताक्षर अभियान चलाया. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान को क्षेत्र के नागरिकों और दुकानदारों ने भरपूर समर्थन दिया. दुबे ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी, डुप्लीकेट नाम, फोटो रहित रिकॉर्ड और बड़े पैमाने पर नाम हटाने जैसी समस्याएं लोकतंत्र की नींव पर खतरा हैं. कांग्रेस पार्टी पारदर्शिता की मांग को लेकर जनता की आवाज़ चुनाव आयोग तक पहुंचा रही है. कांग्रेस के द्वारा मुख्य तौर पर मांग की गई कि…

Read More

Jamshedpur. नीदरलैंड सरकार और टाटा स्टील ने एकीकृत परियोजना के लिए सहमति बनाई है जो कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन वाली स्टील उत्पादन प्रक्रिया को समर्पित है. विस्तृत चर्चाओं के बाद, नीदरलैंड सरकार और नॉर्थ-हॉलैंड प्रांत, टाटा स्टील तथा टाटा स्टील नीदरलैंड टीएसएन में एकीकृत परियोजना के लिए प्रस्तावित रूपरेखा पर सहमति बनाई है और एक गैर-बाध्यकारी संयुक्त आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. यह परियोजना कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन वाली स्टील उत्पादन प्रक्रिया की ओर रूपांतरण के पहले चरण और आईमुदीन साइट के आसपास स्वस्थ जीवन-पर्यावरण में सुधार से संबंधित है।. संयुक्त आशय पत्र में सभी पक्षों के उद्देश्यों और…

Read More