Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. सोमवार को सीतारामडेरा और बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया. आबकारी विभाग की टीम ने सीतारामडेरा थानांतर्गत हरिजन बस्ती में छापामारी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की नकली विदेशी शराब व प्रतिबंधित सैकड़ों लीटर विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि इस दौरान पुलिस के पहुंचने की भनक पाकर विक्रेता वहां से फरार हो गया. इस छापामारी में सीतारामडेरा थानांतर्गत हरिजन बस्ती में दुर्गा साव के घर में छापामारी की गई, जिस में विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब एवं झारखण्ड के लिए…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर के सुंदरनगर में उस समय सनसनी फैल गई जब 22 वर्षीय बिसु मुर्मू का शव सोमवार को तुरामडीह स्थित जोड़ा तालाब से बरामद हुआ. तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव मिलने के बाद हत्या की आशंका गहरा गई है. माना जा रहा है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गौरतलब है कि 27 सितंबर की शाम बिसु अपने दोस्तों दुर्गा सोरेन, दशमत टुडू और राजेश महली के साथ मेला घूमने…

Read More

Gumla : गुमला जिला के चैनपुर अनुमंडल के कुरूमगड़ थाना क्षेत्र में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 गोवंशीय पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया. ये पशु जीरमी से क्रूरतापूर्वक पैदल हांककर कोटाम ले जाए जा रहे थे. इस घटना ने तस्करों के बढ़ते दुस्साहस और ग्रामीणों के साथ उनके टकराव को उजागर किया है. कुरूमगड़ थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को पता चला कि तस्कर जंगल के रास्ते बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को ले जा रहे हैं.…

Read More

रांची. अगले शैक्षणिक सत्र (वर्ष 2026-27) से राज्य के सरकारी व गैर सरकारी फार्मेसी संस्थानों में पढ़ाई एक अगस्त से शुरू हो जाएगी. संस्थानों को हर हाल में 30 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया ने राज्य सरकार तथा झारखंड फार्मेसी काउंसिल को पत्र भेजकर इसका अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं. काउंसिल ने इसका शैक्षणिक कैलेंडर तय कर दिया है. इसके तहत झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद को मई माह में लिखित परीक्षा आयोजित कर लेनी होगी. झारखंड के फार्मेसी संस्थानों में नामांकन के लिए अलग लिखित…

Read More

चाईबासा. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित सारंडा वन क्षेत्र को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वन्यजीव आश्रयणी घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है. राज्य सरकार ने मंत्रियों का समूह गठित कर स्थानीय लोगों से राय लेने की प्रक्रिया शुरू की है. यह समूह मंगलवार को सारंडा का दौरा करेगा. खनन विभाग के अनुसार प्रस्तावित आश्रयणी क्षेत्र में आने वाले लगभग 4,710 हेक्टेयर के लौह अयस्क खदानों को बंद करना पड़ेगा, जिससे राज्य को करीब 13.22 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का संभावित नुकसान होगा. तेज कर दिया है. वे 30 सितंबर को छोटानागरा फुटबाल मैदान में सुबह 10…

Read More

जमशेदपुर. बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप यादव ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और हीरे से भरे बैग को उसके मालिक तक सुरक्षित पहुंचाया. कीमती सामान मिलने के बावजूद उन्होंने न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाई बल्कि पुलिस विभाग की साख को भी और मजबूत किया. जानकारी के अनुसार, बिरसानगर निवासी गुरुचरण गोराई 26 सितंबर को टेंपो से घर लौट रहे थे. इसी दौरान ट्यूब कंपनी गेट के पास उनका कीमती बैग गलती से गिर गया. बैग खोने के बाद उन्होंने तुरंत बर्मामाइंस थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी…

Read More

Ranchi : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिस के 1100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. किन ट्रेड्स में निकली है वैकेंसी? इस भर्ती के तहत निम्नलिखित ट्रेड्स में अप्रेंटिस के लिए चयन किया जाएगा: फिटर वेल्डर मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन और एसी) मैकेनिक फॉर्जर एंड हीट ट्रीटर कारपेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक पेंटर इलेक्ट्रीशियन वायरमैन शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।…

Read More

Jamtara : घर दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक नए गिरोह का जामताड़ा पुलिस ने भंडाफोड किया है. सोमवार को सदर थाना में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने इस संदर्भ में खुलासा किया. बताया कि कुछ लोगों ने जामताड़ा स्टेशन रोड स्थित कोलकाता निवासी समीर सरकार के बंद पड़े मकान को दिखाकर एक सेवानिवृत कर्मचारियों से 89 लाख रुपए ठग लिए. एसपी ने बताया कि देवघर जिला के चितरा थाना अंतर्गत गबरा ग्राम के रहने वाले सेवानिवृत कर्मचारी सुरेश रवानी के पुत्र मुकेश रवानी के लिखित शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई…

Read More

Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में चक्रधरपुर और आगरा डिवीजन में चल रहे विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किए गए हैं. टाटानगर से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं, कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है जबकि कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनल किया गया है. रेलवे प्रशासन ने 29 सितंबर को 68043/68044 टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू, 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू और 68137/68138 टाटानगर-चांडिल बाजार-टाटानगर मेमू ट्रेनें रद्द कर दी हैं. साथ ही, 29 सितंबर और 5 अक्टूबर को चलने वाली 68046/68045 आसनसोल-आगरा-आसनसोल मेमू भी रद्द रहेगी. टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601) को 4 अक्टूबर…

Read More

TAMILNADU : तमिलनाडु के करूर में शनिवार को अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 90 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद करूर से चेन्नई लौटे विजय ने रविवार, 28 सितंबर 2025 को इस हादसे पर गहरा दुख जताया. साथ ही, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है. विजय ने एक्स पर लिखा,…

Read More