RRB Recruitment 2025. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 तक एनटीपीसी (NTPC) के लिए 8,875 पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें से 5,817 पद ग्रेजुएट पास और 3,058 पद अंडर ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए हैं. स्नातक स्तर पर सबसे ज्यादा भर्तियां मालगाड़ी प्रबंधक (Goods Guard) के लिए हैं, जिनकी संख्या 3,423 है. इसके अलावा जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट (921 पद) और स्टेशन मास्टर (615 पद) भी शामिल हैं. रेलवे में ग्रेजुएट पोस्ट में भर्ती के जरिए सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट (638 पद), चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर (161 पद) और मेट्रो रेलवे…
Author: News Desk
Ranchi. दुर्गा पूजा के मद्देनज़र जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. शहरी इलाकों के भीड़भाड़ वाले हिस्सों में ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उत्सव शुरू हो चुका है और रविवार से पंडालों में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. राज्य के पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने दुर्गा पूजा से जुड़ी सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की. कौशिक ने कहा, शांति बनाए रखने पर विशेष ध्यान है. संवेदनशील इलाकों की पहचान कर ली गई है और वहां अतिरिक्त पुलिस बलों…
New Delhi.मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही, रसोई गैस उपभोक्ताओं को जल्द ही अपने मौजूदा कनेक्शन को बदले बिना आपूर्तिकर्ता को बदलने की अनुमति मिल जाएगी. इससे उन्हें अधिक विकल्प और बेहतर सेवा मिलेगी. तेल नियामक पीएनजीआरबी ने ‘एलपीजी इंटरऑपरेबिलिटी’ मसौदे पर हितधारकों और उपभोक्ताओं की टिप्पणियां आमंत्रित की हैं. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने नोटिस में कहा कि ऐसी स्थितियों में जहां किसी स्थानीय वितरक को परिचालन संबंधी बाधाओं का सामना करना पड़ता है, उपभोक्ताओं के पास अक्सर सीमित विकल्प होते हैं और उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसमें कहा गया कि अन्य कारण…
Jamshedpur . टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में सोमवार से कामकाज नहीं होगा. कंपनी 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बंद रहेगी. 3 अक्तूबर से कंपनी में कामकाज शुरू होगा. कर्मचारियों को 3 अक्तूबर को ड्यूटी पर रिपोर्ट करने को कहा गया है. रविवार को कंपनी खुली थी. आम दिनों की तरह कर्मचारियों ने कामकाज किया. अब 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक कंपनी में कामकाज नहीं होगा. इधर अक्तूबर माह में प्रोडक्शन को देखते हुए 5 अक्तूबर रविवार को कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया है. रविवार को काम करने के बदले कर्मचारियों को अवकाश की घोषणा बाद में की…
Mumbai.गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी टाटा कैपिटल ने अपने बहुप्रतीक्षित 15,512 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 310-326 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है. बयान के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम छह अक्टूबर को अभिदान के लिए खुलेगा और आठ अक्टूबर को बंद होगा. बड़े (एंकर) तीन अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे. कुल 47.58 करोड़ शेयर का आईपीओ 21 करोड़ के नए शेयर और 26.58 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है. टाटा कैपिटल में वर्तमान में टाटा संस की हिस्सेदारी 88.6 प्रतिशत जबकि आईएफसी की 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है. टाटा कैपिटल के 13 अक्टूबर…
Mumbai. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच पिछले सप्ताह तेज गिरावट दर्ज करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 255.46 अंक चढ़कर 80,681.92 अंक पर और एनएसई निफ्टी 89.05 अंक की बढ़त के साथ 24,743.75 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे.
Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्री श्री जी टाउन दुर्गा पूजा के पंडाल का रविवार को उदघाटन हुआ. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम और उनकी धर्मपत्नी ने संयुक्त रूप से इसका उदघाटन किया. इस मौके पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई. टाटा स्टील के कर्मचारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से इसका आयोजन किया जाता है. इस मौके पर टिनप्लेट के इआइसी उज्जवल चक्रवर्ती, जेसीएपीसीपीएल के एमडी अभिजीत ननोती, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम,कोषाध्यक्ष अमोद दुबे, संजीव तिवारी, राजीव चौधरी, टाटा स्टील की…
Jamshedpur. मानगो जवाहरनगर में रविवार की शाम अपराधियों ने उत्पात मचाया. बाइक सवार युवकों ने दुकानदार अबू सन्ना को गोली मार दी. हमला करने के बाद हमलावरों ने फायरिंग की और फरार हो गये. फायरिंग के बाद मौके ए वारदात पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हमलावर की संख्या चार बतायी जा रही है. वारदात की जानकारी मिलने पर अबू सन्ना के घरवाले पहुंचे, उन्होंने उसे एमजीएम पहुंचाया. सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक गोली बरामद की है. मानगो थाना पुलिस की टीम एमजीएम अस्पताल पहुंची और…
Kharsawan. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रविकुमार ने रविवार को सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दशरथ गगराई पर चुनाव के दौरान फर्जी पहचान पत्र इस्तेमाल करने के आरोप की जांच करने का आदेश दिया. रविकुमार ने बताया कि लालजी राम तियु नाम के व्यक्ति ने तीन बार खरसावां से विधायक रहे गगराई की पहचान पर सवाल उठाते हुए एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. विधायक ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता को सत्ता में बैठे लोगों पर ऐसे आरोप लगाने की आदत है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मैंने शिकायतकर्ता के…
Dubai. एक नाटकीय और विचित्र घटनाक्रम में चैम्पियन भारतीय टीम को एशिया कप ट्रॉफी प्रदान नहीं की गयी, चूंकि उसने पाकिस्तान के मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों इसे लेने से इनकार किया था. एशिया कप फाइनल में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर पांच विकेट से मिली रोमांचक जीत के बाद काफी नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला. पुरस्कार वितरण समारोह काफी विलंब से शुरू हुआ लेकिन सिर्फ व्यक्तिगत पुरस्कार दिये गए. भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन नकवी मंच पर डटे रहे. आखिर में विजयी टीम को ट्रॉफी नहीं दी…
