Author: News Desk

Jamshedpur. दशहरा और गांधी जयंती के अवसर पर सभी खुदरा उत्पाद दुकानें, बार, रेस्तरां, क्लब, माइक्रो ब्रिवरी सहित झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित सभी देशी व विदेशी शराब की दुकानें और कैंटीन परिसर पूर्णतः बंद रहेंगे. इस दौरान किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री और परिवहन करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

Read More

Jamshedpur.दुर्गा पूजा के दौरान रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से कई ट्रेनों को रद्द करने, शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ओरिजिनेट करने और कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से रविवार को अधिसूचना जारी की गई है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके. 28 और 29 सितंबर को 68043/68044 टाटानगर – राउरकेला – टाटानगर मेमू, 68025/68026 चक्रधरपुर – राउरकेला – चक्रधरपुर मेमू, 68137/68138 टाटानगर – चांडिल बाजार – टाटानगर…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क पर सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. बताया गया कि बच्चा सुबह टहलने निकला था, तभी एक मालवाहक वाहन ने उसे कुचल दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. ग्रामीणों का कहना था कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की. घटनास्थल पर पहुंचे अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार…

Read More

Chandil. टाटा-रांची हाइवे (NH 33) पर पिछले 3 दिनों से लंबा जाम लगा है. जाम से यात्री हलकान व परेशान हैं. यात्रियों और स्थानीय लोगों में NHAI के खिलाफ भारी आक्रोश है. तीसरे दिन रविवार को जाम ने और विकराल रूप ले लिया है. रविवार को नारगाडीह से हमसादा तक करीब सात किलोमीटर तक जाम लग गया. जाम में सैकड़ों वाहन और हजारों लोग फंसे हुए है. जाम में यात्री, वीआईपी के अलावे एम्बुलेंस भी फंसी हुई है. चांडिल गोलचक्कर के पास शुक्रवार की शाम 6 बजे से लेकर रविवार दोपहर 12 बजे तक लगातार जाम लगने से यात्रियों का…

Read More

Ranchi. रांची की जेल में बंद आइएएस विनय चौबे के करीबी व नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह के छह ठिकानों पर एसीबी की टीम ने छापेमारी शुरू की है. रविवार की सुबह एसीबी की टीम विनय सिंह के घर, शोरूम समेत छह अन्य ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है. एसीबी की यह छापेमारी हजारीबाग में जमीन की अवैध जमाबंदी के मामले की जा रही है. मालूम हो कि एसीबी ने तीन दिन पहले हजारीबाग में वन भूमि की अवैध जमाबंदी से जुड़े एक मामले में नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी 25…

Read More

Galudih. गालूडीह बराज डैम से रविवार को एनडीआरएफ की टीम के द्वारा नदी में तैरता हुआ शव को बाहर निकाला गया. इस बारे में जानकारी देते हुए जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने कहा कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. परंतु देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि शव लगभग दस दिन पुराना है. उन्होंने कहा की इसकी जानकारी सभी थानों में दिया जा रहा है यदि ऐसा किसी गुमशुदा हुआ कोई मामला है तो उससे आधार पर इसकी जाँच की जाएगी.

Read More

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. पांडरासाली ओपी के तोरसिंदरी गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक दंपती की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 36 वर्षीय वीर सिंह हेंब्रम और उनकी पत्नी 30 वर्षीय पुरगुन हेंब्रम के रूप में हुई है. यह घटना शनिवार देर शाम की है, जब पुरगुन हेंब्रम अपने खेत में पानी देखने गई थीं. उनके खेत में पहले से ही 440 वोल्टेज का टूटा हुआ बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसका उन्हें पता नहीं था। जैसे ही वह खेत के पानी में उतरीं, वह…

Read More

Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल भुगतान के नए नियमों की घोषणा करते हुए कहा कि दो-स्तरों वाले सत्यापन के लिए अब एसएमएस ओटीपी के अलावा अन्य विकल्प भी अपनाए जा सकेंगे. डिजिटल भुगतान को अधिक सुरक्षित बनाने के मकसद से लाए गए ये नियम एक अप्रैल, 2026 से लागू होंगे.आरबीआई ने कहा कि भुगतान सत्यापन के कारकों में ‘उपयोगकर्ता के पास मौजूद कोई वस्तु’, ‘उपयोगकर्ता को ज्ञात कोई चीज’ या ‘उपयोगकर्ता की कोई पहचान’ शामिल हो सकता है. इसमें मोबाइल पर एसएमएस के जरिये आने वाले ओटीपी के अलावा पासवर्ड, पासफ्रेज, पिन, कार्ड हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर टोकन, फिंगरप्रिंट या…

Read More

Jamshedpur.आधार से जुड़ा काम अब महंगा होगा. एक अक्तूबर से विभिन्न सेवाओं की दरों में बढ़ोतरी की गयी है. हालांकि, नया आधार बनवाना पहले की तरह अब भी नि:शुल्क है. पांच से सात साल और 15 से 17 साल की उम्र में मेंडेटरी बायोमीट्रिक अपडेट नि:शुल्क रहेगा. लेकिन, सात से 15 साल और 17 साल से अधिक उम्र वालों के लिए यह सेवा 125 रुपये में मिलेगी. डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, जन्म तिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी) के लिए अब 50 रुपये की जगह 75 रुपये देने होंगे. डॉक्यूमेंट अपडेट पर भी 75 रुपये चार्ज लगेगा. आधार सेंटर से…

Read More

New Delhi.देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 2,99,661.36 करोड़ रुपये घट गया. शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट के बीच आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को सबसे ज्यादा झटका लगा. पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 2,199.77 अंक या 2.66 प्रतिशत गिरा. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 97,597.91 करोड़ रुपये घटकर 10,49,281.56 करोड़ रुपये रह गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 40,462.09 करोड़ रुपये घटकर 18,64,436.42 करोड़ रुपये रह गया. इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में 38,095.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई, और यह 6,01,805.25 करोड़ रुपये रहा. इसी तरह एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई…

Read More