Jamshedpur. सिदगोड़ा में दुर्गापूजा पंडाल शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खुल गया. पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. इस साल पंडाल में ‘चार धाम’ केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के मॉडल बनाये गये हैं. पूजा पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने किया है. श्री दास ने कहा कि यहां एक साथ केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री को एक साथ दिखाया गया है. जो लोग किसी भी कारण से इन चारों धामों का दर्शन नहीं पाते हैं वे लोग यहीं पर इसका दर्शन कर सकते हैं. एक जगह पर चारों धाम का संगम देखने को…
Author: News Desk
Jamshedpur. दुर्गा पूजा की भीड़-भाड़ के बीच अपराधियों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह दुर्गा पूजा मेला में शनिवार रात दो बदमाशों ने बारीडीह निवासी 65 वर्षीय चारू दत्ता से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए. चारू दत्ता ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ पूजा पंडाल घूमने आई थीं. रात करीब 9.30 बजे एक युवक ने पास की महिला को धक्का देकर गिराने की कोशिश की और तुरंत ही उनके गले से चेन झपट ली. आरोपी अपने साथी के साथ भीड़ में गुम…
Jamshedpur. जमशेदपुर की एग्रिको पूजा कमेटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो ने किया. पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में एग्रिको पूजा पंडाल की कलाकृतियों की प्रशंसा की. उन्होंने माता की प्रतिमा को अद्भुत कलाकृति की उपाधि दी और कलाकारों की मेहनत, समर्पण एवं प्रतिभा की सराहना की. वहीं, सांसद ने अपने संबोधन में स्वदेशी संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कलाकृतियाँ न केवल भारतीय परंपरा की पहचान हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों के कौशल को प्रोत्साहित कर स्वदेशी…
Jamshedpur. जमशेदपुर के पास के ग्रामीण क्षेत्र में भी दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. हाता, हल्दीपोखर, कोवाली,पोटका आदि जगहों में आकर्षक रूप से पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था एवं पूजा कमेटियों की क्या तैयारी है. इसका निरीक्षण करने के लिए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग पूजा पंडालों में पहुंचे एवं सुरक्षा व्यवस्था एवं किस तरह से शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न हो इसको लेकर पूजा कमेटियों से मिले. इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी पूजा को लेकर अच्छा खासा उत्साह है और उन्होंने कहा…
Ranchi. लेह-लद्दाख के पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली आवाजों को दबाने की चाल पर पूरे देश की नजर है. वांगचुक लंबे समय से लद्दाख की पहचान, जमीन और भाषा-संस्कृति की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं. इसी आंदोलन के तहत उन्होंने हाल ही में अनशन भी किया था. लेकिन 24 सितंबर को लद्दाख क्षेत्र में हिंसा भड़कने के बाद प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर राजस्थान के जोधपुर केंद्रीय कारा में नजरबंद कर…
जमशेदपुर. मजदूर पेपर्स लिमिटेड का 78वां वार्षिक आम सभा (एजीएम) आज बिष्टुपुर स्थित माइकल जान प्रेक्षागृह मे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुनू चौधरी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. एजीएम में डायरेक्टर इंचार्ज नित्यानंद सिंह, सतीश सिंह, सुनील सिंह,बी के डिंडा, आर एन मिश्रा, और आर के सिंह समेत सभी डायरेक्टर और काफी संख्या में शेयरधारक उपस्थित थे. एजीएम मे मार्च 2025 तक के बोर्ड के रिपोर्ट को पेश कर पास करवाया गया. इसके अलावा रिटायर हो रहे डायरेक्टर बीके डिंडा और नित्यानंद सिंह रोटेशन के आधार पर पुनः नियुक्त किया गया. एजीएम में टीडब्ल्यूडब्ल्यूयू अध्यक्ष सह…
खड़गपुर. खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले कोलाघाट स्टेशन में 02 से 13 अक्टूबर के बीच प्री एनआइ और एनआइ का कार्य कर रेल प्रशासन कोलघाट स्टेशन यार्ड का रीमॉडलिंग कार्य संपन्न करेगा. इस कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 10 अक्टूबर को कर दिया है. जबकि चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली पांच ट्रेनों को एक से तीन घंटे के बीच रिशेडि्यूल कर चलाएगी. ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18615 व 18616 हावड़ा – हटिया – हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस 10 अक्टूबर…
जमशेदपुर. पोटका थाना क्षेत्र के कलिकापुर काली मंदिर की दीवार में तेज रफ्तार राइडर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में मौके पर साथी की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं लोकल ब्वॉय सुशांत के नाम से इंस्टाग्राम चलाने वाले सुशांत कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों एवं पोटका पुलिस के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका लाया गया. जहां डॉ. सुकांत सीट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एमजीएम रेफर कर दिया. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि लोकल ब्वॉय सुशांत के नाम से इंस्टाग्राम में आईडी चलाने वाले…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मेटागुड़ा जंगल में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को माओवादियों की एक हथियार फैक्ट्री पकड़ी और उसे ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई का नेतृत्व एसपी किरण चव्हाण ने किया, जिसमें विस्फोटक, बारूद और हथियार बनाने में प्रयुक्त मशीनें बरामद की गईं. इनमें वर्टिकल मिलिंग मशीन, बीजीएल, ग्राइंडर, गैस कटर हेड्स, डायरेक्शनल आइईडी पाइप्स, स्टील पाइप पीस, लेथ मशीन, हथियारों के पुर्जे और बड़ी मात्रा में आयरन स्क्रैप शामिल हैं. माओवादी वहां बीजीएल और अन्य हथियार बना रहे थे. बता दें कि पिछले दो वर्षों में बस्तर में कई हथियार फैक्ट्रियां पकड़ी और ध्वस्त की जा…
नई दिल्ली. तमिलनाडु के करूर में एक बड़ी दुर्घटना घटी है. अभिनेता-राजनेता की रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बाद 31 लोगों की की मौत हो गई. स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने लोगों की मौत की जानकारी दी. मरने वाले सात वयस्क विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) के समर्थक थे. वे रैली स्थल पर कम से कम छह घंटे से विजय का इंतजार कर रहे थे. भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि लोगों के लिए खड़े रहना भी मुश्किल हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया और दुख जताया…
