Bokaro : बोकारो जिले के चिरा चास थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल बिहार में अवैध शराब की तस्करी के लिए करते थे. इस संबंध में बोकारो के पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी. घटना 26 सितंबर की है, जब तलगड़िया मोड़ निवासी बिट्टू कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि उन्हें ओएलएक्स के माध्यम से दो युवकों ने गाड़ी खरीदने के बहाने बुलाया और मौके का फायदा उठाकर उनकी…
Author: News Desk
Jamshedpur : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में DC कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2006 के “अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम” के तहत प्राप्त 85 वन पट्टा दावों की समीक्षा करना था. इन दावों में 11 सामुदायिक, 72 व्यक्तिगत और 2 एनएचएआई से संबंधित दावे शामिल थे. जिला स्तर पर गठित वन अधिकार समिति ने इन सभी मामलों की गहराई से जांच की. दावों के सत्यापन, जमीन की सीमा निर्धारण और संबंधित दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई, ताकि…
Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र के फॉर्म एरिया के क्वाटर नंबर 16/19 में महिला ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर लाइव आकर सुसाइड कर ली. घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे तत्काल टीएमएच पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना शुक्रवार दोपहर की है. महिला घर पर अकेली थी, उसके टाटा स्टील में ठेकाकर्मी पति ड्यूटी पर गये थे और दोनों बच्चे स्कूल गये हुए थे, तभी महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली. महिला कमरे के भीतर लगे पंखे में चुन्नी से फांसी लगायी थी. मृत महिला का नाम मालती कुमारी (28) है. लाइव…
Jharsuguda. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़ीं 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. मोदी ने देश भर में आठ आईआईटी के विस्तार की आधारशिला रखी, जिससे अगले चार वर्षों में 10,000 नए छात्र आईआईटी में पढ़ सकेंगे. उन्होंने बीएसएनएल की ‘स्वदेशी’ तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक 4जी दूरसंचार टावरों की शुरुआत की. मोदी ने संबलपुर शहर में 273 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. जून 2024 में ओडिशा में भाजपा के सत्ता में आने…
Galudih. गालूडीह और पटमदा से सटे बंगाल के लतापाड़ा गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है. मां और तीन बेटियों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. मां पिया गोराई की उम्र 30 साल है. तीनों बेटियां बैशाखी गोराई 13 साल, पल्लवी गोराई 10 साल और सौरवी गोराई 6 साल की हैं. घटना गुरुवार रात की है, जबकि जहर खाने का खुलासा शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद हुआ. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दरअसल, या के पति आनंद गोराई गुरुवार सुबह जमशेदपुर के बिरसानगर में सब्जी बेचने गए थे. देर…
Jamshedpur. जुगसलाई में टाटा स्टील गेट के पास शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया. ओडिशा के क्योंझर से दुर्गापुर जा रहा आयरन ओर लदा ट्रक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रक जैसे ही टाटा स्टील गेट के पास पहुंचा, उसी दौरान उसका टायर ब्लास्ट हो गया. इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया. हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय एक बोलेरो वाहन तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. टक्कर से बचाने के दौरान अचानक टायर फटने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर…
Jamshedpur.हाथियों के संरक्षण और उनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग और टाटा जू की ओर से 5 अक्टूबर को विशेष मैराथन “रन फॉर गजराज” का आयोजन किया जाएगा. डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि यह पहल केवल खेल आयोजन नहीं बल्कि मानव और वन्यजीवों के सहअस्तित्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मैराथन 16 किलोमीटर की होगी, जिसकी शुरुआत शहरबेड़ा फुटबॉल मैदान से होगी. प्रतिभागी मकुलाकोचा, कदमझोर और तुलीन होते हुए वापस शहरबेड़ा लौटेंगे. लगभग 4,000 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है. रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क रहेगा और सभी धावकों को टी-शर्ट उपलब्ध…
Ranchi. आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो( एसीबी) में एएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार देर रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. ऋषभ त्रिवेदी पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे। वह 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी है.
Ranchi. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर दक्षिण ओडिशा तट को शुक्रवार को पार कर गया. इससे रविवार से झारखंड में मौसम साफ होने की संभावना है. यह जानकारी रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तट से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव 12 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ा. इसके दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने…
Ranchi. रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख केंद्र ‘वेटिकन सिटी’ की थीम पर रांची में आरआर स्पोर्टिंग के पंडाल बनाने वाली दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों ने शुक्रवार को पंडाल के अंदर से ईसा मसीह की तस्वीर हटा ली और उनकी जगह भगवान कृष्ण की तस्वीर लगा दी. यह बदलाव विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा लगाए गए आरोपों के एक दिन बाद आया, जिसमें दावा किया गया था कि पंडाल को हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने” और धर्मांतरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया है. रातु रोड स्थित पूजा आयोजक आर आर स्पोर्टिंग क्लब ने बृहस्पतिवार को…
