Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) में शुक्रवार सुबह प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की. यह छापेमारी करीब तीन घंटे तक चली, जिसमें जेल के सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और जेल अस्पताल तक की गहन जांच की गई. यह कार्रवाई डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर की गई थी. छापेमारी का नेतृत्व सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता ने किया. जांच टीम में कई पुलिस उपाधीक्षक, दंडाधिकारी, थाना प्रभारी, एसडीओ, 12 सब इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. जांच के दौरान…
Author: News Desk
Ranchi : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के सरगना दिनेश गोप की पत्नी हीरा देवी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. टेरर फंडिंग और लेवी वसूली के मामले में गिरफ्तार हीरा देवी को अदालत ने जमानत दे दी है. हीरा देवी को 31 जनवरी 2020 को NIA ने दिनेश गोप की दूसरी पत्नी शकुंतला कुमारी के साथ गिरफ्तार किया था. दोनों पर आरोप है कि वे दिनेश गोप के साथ मिलकर उगाही के पैसे को फर्जी कंपनियों में निवेश कर रही थीं. इस पूरे नेटवर्क में सुमंत कुमार और अरुण गोप जैसे कई सहयोगी भी शामिल थे. बाद में…
Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर गांधीनगर बस्ती में छापेमारी कर दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवकों की पहचान गांधीनगर निवासी बादल मुखी और करण पात्रो के रूप में हुई है. ये मामला बीती देर रात का है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की. अधिकारियों के अनुसार, बरामद हथियारों की जांच की जा रही है कि इन्हें कहां से लाया गया और किन वारदातों में इस्तेमाल करने की योजना थी. बागबेड़ा थाना के एएसआई संतोष कुमार के बयान…
Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की हैं.पोपो मुंडा पर हुई गोलीकांड के दोनों आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए. बागबेरा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला में छापेमारी कर पुलिस ने बादल समासी और करन पात्रो को गिरफ्तार किया. पोपो मुंडा पर फायरिंग 17 सितंबर की शाम की गई थी. आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल और मैगजीन भी बरामद हुई. घटना 17 सितंबर को लगभग 7:30 बजे हुई थी, जब अपराधियों ने पोपो मुंडा पर गोली चलाकर उसे घायल कर दिया था. इस मामले में बागबेरा पुलिस ने FIR नंबर 96/25 दर्ज की थी…
Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मानगो थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है. खासतौर पर, मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर-01 से हाल ही में एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हुई थी. इस चोरी के मामले में पीड़ित के आवेदन के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने विशेष छापेमारी कर आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और एक गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में आफताब अली, जिलानी खान, सैयद मोसिन, कादिर खान और मोहम्मद आयान शामिल हैं. पुलिस ने…
Ranchi : दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. कही कोई अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने अपने मातहत अधिकारियों को कई निर्देश दिये हैं. इसी क्रम में एंटी क्राइम अभियान भी चलाया जा रहा है. बीती रात तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रांची-खूंटी रोड पर पुलिस ने बारह गाईल चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों के नाम लुकस होरो और नितेश केरकेट्टा बताया गया. करीब 28 साल का लुकस होरो लापुंग थाना क्षेत्र के वरटोली का रहने वाला है. वहीं, 27 साल का नितेश केरकेट्टा…
Ranchi : जेपी जनता दल ने अधिवक्ता रेखा सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है. साथ ही उन्हें बिहार और झारखंड का राज्य प्रभारी भी बनाया गया है. पार्टी नेतृत्व ने कहा कि रेखा सिंह लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं. संगठन के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. जेपी जनता दल के अध्यक्ष पंकज सहाय ने रेखा सिंह की नियुक्ति पर भरोसा जताते हुए कहा कि रेखा सिंह के नेतृत्व में बिहार और झारखंड में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी.…
Ranchi : झारखंड में वन सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है. इससे संबंधित विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य सरकार ने कुल आठ आईएफएस अधिकारी का तबादला किया है. संजीव कुमार को झारखंड जैव विविधता पर्षद से स्थानांतरित होकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-कार्यकारी निदेशक, बंजर भूमि विकास बोर्ड, रांची बने. इन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य नियोजना रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. विश्वनाथ साह को प्रधान मुख्य वन संरक्षक में प्रोन्नति पाकर अध्यक्ष, झारखंड जैव विविधता पर्षद, रांची बनाया गया है. वहीं पी.आर. नायडू को प्रभारी सदस्य सचिव, झारखंड जैव विविधता पर्षद, रांची बने…
Patna : पटना के बहादुरपुर थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) अजय कुमार को रिश्वत लेते हुए विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने रंगे हाथ पकड़ लिया है. अजय कुमार पर आरोप है कि उसने एक शिकायतकर्ता से ₹7000 रिश्वत की मांग की थी ताकि उस मामले में कार्रवाई न हो और उसका पक्ष सही तरीके से रखा जाए. शिकायत मिलने के बाद SVU ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर एक चालाकी से जाल बिछाकर अजय कुमार को गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.…
जमशेदपुर. जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत दिए गए कुछ साइकिलों के खराब होने की शिकायत पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है. इस संबंध में उपायुक्त के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर सुमित प्रकाश की दो सदस्यीय जांच टीम ने जांच के क्रम में पाया कि 10 छात्राओं को ऐसे साइकिल मिले थे जो चलने योग्य स्थिति में नहीं थे. प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद त्वरित रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, कदमा के 10 छात्राओं के खराब साइकिल को बदलकर…
