Jamshedpur. जमशेदपुर के चर्चित बागबेड़ा के नागाडीह मॉब लिंचिंग कांड मामले में गुरुवार को अदालत ने पांच अभियुक्तों को दोषी करार दिया. यह फैसला प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमलेश सहाय की अदालत ने सुनाया. दोषियों की सजा पर फैसला 8 अक्टूबर को होगा. दोषी करार दिए गए अभियुक्तों में राजाराम हांसदा (वर्तमान में जेल में), रंगो पूर्ति, गोपाल हांसदा, सुनील सरदार और तारा मंडल शामिल हैं. अदालत ने इन्हें धारा 148, 349/149, 302/149, 341/149, 342/149, 338/149 एवं 117 के तहत दोषी पाया है. अदालत में सुनवाई के दौरान घाघीडीह जेल में बंद राजाराम हांसदा वीडियाे कान्फ्रेंसिंग से जुड़ा…
Author: News Desk
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल की अदालत ने एक व्यक्ति को भूमि विवाद में अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के जुर्म में बृहस्पतिवार को मौत की सजा सुनाई. पांच मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल थे. जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिंद्र नाथ सिन्हा ने चुन्नू मांझी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत दोषी ठहराया. अभियोजन पक्ष के अनुसार, परिवार ने अपने हिस्से का एक भूखंड बेचा था और उससे मिली रकम चार भाइयों में बांट दी गई लेकिन चुन्नू को ऐसा लगा था कि उसे कम पैसे मिले. गुस्से में आकर चुन्नू ने…
Chaibasa. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता गुरुवार को चाईबासा पहुंचे. यहां उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं. जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, वे मुठभेड़ में मारे जायेंगे. डीजीपी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को सरेंडर करने वाले सभी 10 नक्सलियों को विशेष सुविधा के तहत हजारीबाग के स्पेशल ओपन जेल में रखा जायेगा. वे अपने परिवार के साथ मिल-जुल सकेंगे. घर आने-जाने की अनुमति भी रहेगी. डीजीपी गुरुवार को पुलिस केंद्र चाईबासा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार की सरेंडर नीति के तहत नक्सलियों को सरकारी लाभ…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में 160 सहायक प्राध्यापकों, दंत चिकित्सकों और चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इनमें जेपीएससी द्वारा नियुक्त 54 सहायक प्राध्यापक, एनएचएम के तहत अनुबंध पर नियुक्त 55 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 38 चिकित्सा पदाधिकारी और 13 दंत चिकित्सक शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से कहा कि शहरों में सिजेरियन डिलीवरी की संख्या अधिक होती है, जबकि गांवों में अधिकांश महिलाएं नार्मल डिलीवरी करती हैं. यह प्राकृतिक प्रक्रिया है, फिर सिजेरियन डिलीवरी की इतनी अधिक संख्या क्यों? विदेशों में भी सिजेरियन बहुत कम होती…
Jamshedpur.भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम साकची स्थित काली माटी बैंक्वेट हॉल में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में हुआ. मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए. कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत अनेक नेता मौजूद रहे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंडित दीनदयाल…
Dubai. पाकिस्तान ने एशिया कप टी20 के सुपर चार चरण के करो या मरो मैच में बृहस्पतिवार को यहां बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया. पाकिस्तान के सामने फाइनल में भारत की चुनौती होगी. एशिया कप के इतिहास में यह पहली बार है जब खिताबी मुकाबले में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम आमने-सामने होगी. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 135 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को नौ विकेट पर 124 रन पर रोक दिया. पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट लिये. बांग्ला
Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित ब्लू डायमंड होटल के पास गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पिपला निवासी सुनील मार्डी (31) के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक था. मिली जानकारी के अनुसार, सुनील अपने घर से बाइक पर सवार होकर डिमना चौक की ओर जा रहा था. रास्ते में ब्लू डायमंड होटल के पास उसकी बाइक सड़क पर बने गड्ढे में जा फंसी. अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोग तुरत मौके पर पहुंचे…
Jamshedpur. साकची काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन गुरुवार को हो गया है. उदघाटन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा किया गया. मंच पर श्री मरांडी के अलावा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू उपस्थित थी. साथ ही मंच में ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह के संरक्षक एव भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह भी मौजूद थे. उदघाटन समारोह भव्य रूप से 11 पंडितों द्वारा मंत्रोचारण एव शंखध्वनि के साथ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया.…
Ranchi: झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में कथित शराब घोटाले की जांच में जानबूझकर ढील देने, समय पर चार्जशीट न दाखिल करने और एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) में संदिग्ध फेरबदल के मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. मरांडी ने कहा कि यह घोटाला केवल सरकारी खजाने को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि एक संगठित गिरोह पूरे तंत्र को नियंत्रित कर रहा है. इसमें निलंबित IAS अधिकारी, राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी और छत्तीसगढ़ से जुड़े शराब माफिया शामिल हैं. मीडिया…
चांडिल: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिंद्र नाथ सिन्हा की अदालत ने वाद संख्या ST-196/19, चांडिल (कपाली) भाना कांड संख्या 23/19 में अभियुक्त चुन्नु माँझी (Chunnu Manjhi) को दोषी करार देते हुए धारा 302 के तहत फांसी की सजा और 20,000 रुपये जुर्माना, तथा धारा 427 के तहत 2 साल की कैद की सजा सुनाई है. अभियुक्त चुन्नु मांझी पर आरोप था कि उसने दिनांक 23 फरवरी 2019 को सुबह करीब 4 बजे अपने घर में सो रहे परिवार पर हमला किया. इस हमले में उसने कुल्हाड़ी का उपयोग करते हुए पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की निर्मम हत्या की.…
