Chaibasa. झारखंड के चाईबासा में 10 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा आयोजित भाकपा-माओवादी सामूहिक आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान इन नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण किया. झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता भी मौजूद रहे. चाईबासा स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सरकार की पुनर्वास नीति की सफलता और पुलिस की लगातार कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है. राज्य में बड़े पैमाने पर आईपीएस के तबादले के बाद यह पहली सरेंडर है, जिसमें…
Author: News Desk
Chandil. ईचागढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 33 स्थित दारुदा के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े एक कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में कार का चालक देवव्रत प्रधान (41) की मौके पर ही मौत हो गई. घटना गुरुवार की अहले सुबह की है. चालक का शव वाहन में बुरी तरह से फंस गया. काफी मशक्कत के बाद गैस कटर से वाहन को काटकर उसे बाहर निकाला गया. जबकि इस दुर्घटना में कार पर सवार बाप-बेटे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस और एंबुलेंस…
Ramgarh. रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र के परसाडीह जंगल में गुरुवार की सुबह एक हाथी और उसका बच्चा अचानक एक कुएं में गिर गए. घटना की जानकारी जंगल से गांव तक फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। वन विभाग को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों जिंदा हैं. उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश जारी है. जेसीबी मशीन और अन्य की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं गांव के…
New Delhi. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) की शुरुआत की. यह कंपनियों और कर विभाग के बीच विवादों के त्वरित निपटारे का मार्ग प्रशस्त करेगा. सीतारमण ने कहा कि जीएसटीएटी के सक्रिय होने के साथ ही कंपनियां इसके पोर्टल पर अपने मामले दायर कर पाएंगे और दिसंबर से अपीलीय न्यायाधिकरण में सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उन्होंने जीएसटीएटी को ‘करदाताओं के लिए न्याय का सच्चा प्रतीक’ बताते हुए कहा, 2017 में जीएसटी की शुरुआत के साथ ‘एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार’ की जो परिकल्पना की गई थी, अब…
Mumbai. विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क की चिंताओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. घरेलू बाजारों में लगातार पांचवे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 141.32 अंक फिसलकर 81,574.31 अंक पर और 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 22.4 अंक की गिरावट के साथ 25,034.50 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति और इटर्नल के शेयर नुकसान में रहे. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन…
Adityapur. श्रीश्री दुगा पूजा कमिटी, प्रवीण सेवा संस्थान द्वारा एम टाईप मैदान, आदित्यपुर में बनवाए गए भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल को महाचतुर्थी की देर शाम को दर्शकों के लिए खोल दिया गया. उसके बाद पूजा पंडाल को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. दर्शकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी पूजा कमिटी के लोगो को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. इससे पूर्व पूजा पंडाल का उदघाटन सांसद जोबा मांझी ने फीता काट कर किया. मौके पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और खरसावां के विधायक दशरथ गगराई भी अतिथि के रुप में उपस्थित थे.…
Jamshedpur. टाटा स्टील की संयुक्त टाउन एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुधवार को हुई. यह कमेटी जमशेदपुर शहर की स्थितियों की समीक्षा की गयी. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वाइस चेयरमैन के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह मौजूद थे. बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गयी. टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने शहर की व्यवस्था पर लंबी बातचीत की. करीब डेढ़ घंटे की इस मीटिंग में मुख्य तौर पर शहर…
Ranchi. झारखंड में सारंडा वन्य जीव अभयारण्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर मंत्रियों के एक समूह (ग्रुप आफ मिनिस्टर्स) का गठन किया गया है. यह समूह इस क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक पहलुओं का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें राज्य सरकार को सौंपेगा. संबंधित विभागों की राय लेने के बाद अंतिम प्रस्ताव फिर से कैबिनेट में लाया जाएगा. योजना के तहत 575.19 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को संरक्षित किया जाएगा. इसमें अंकुआ, समता, करमपदा, गूदलीबाग, त्रिकोशी और थलकुवाद गांव शामिल होंगे. कैबिनेट सचिव वंदना…
Dubai. दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे एशिया कप 2025 में सुपर-4 के मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है. वहीं श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच अब एक तरह से सेमीफाइनल हो गया है. भारत से मिले 169 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत तो खराब हुई थी, लेकिन फिर सैफ हसन और परवेज हुसैन इमोन ने दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर…
Jamshedpur. गोविंदपुर की वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रावण दहन समिति इस बार 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण करा रही है. दो अक्तूबर को उसका दहन किया जाएगा. बैठक में रावण दहन कार्यक्रम अच्छे तरीके से करने किए पटाखा, पुतला, स्टेज समेत अन्य बातों पर चर्चा हुई. बताया गया कि पुतला का निर्माण आदित्यपुर और आतिशबाजी की तैयारी बंगाल के कारीगरों के द्वारा की जा रही है.बताया गया कि पहली बार डिजिटल आतिशबाजी होगी, जो एक घंटे तक चलेगी. रावण दहन कमेटी इस प्रकार है-संस्थापक राधेश्याम सिंह व कमलेश सिंह, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मुख्य संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन…
