Jamshedpur : बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका और नेशनल अवार्ड विनर शिल्पा राव बुधवार देर शाम अपने गृह नगर जमशेदपुर पहुंचीं। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। बिष्टुपुर के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि उनकी सफलता रात-दिन की मेहनत और निरंतर होमवर्क का नतीजा है. उन्होंने कहा कि शाहरूख खान के साथ उनके और भी प्रोजेक्ट्स हैं और वह यशराज फिल्म्स के साथ गानों पर भी काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मैं अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन कुछ बेहद रोमांचक ट्रैकक आने वाले हैं. उन्होंने आर्यन…
Author: News Desk
जमशेदपुर. दुर्गापूजा पर्व को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इस दौरान आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक कदम उठाने, अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) के सही प्रयोग तथा बचाव उपायों की जानकारी दी गई. पंडालों में अग्निशामक यंत्र, बालू एवं पानी की बाल्टियां अनिवार्य रूप से रखने की सलाह दी गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके. साथ ही बिजली के तारों एवं सजावट सामग्री के सुरक्षित उपयोग, गैस सिलिंडर अथवा ज्वलनशील वस्तुओं के पंडाल…
जमशेदपुर. समहारणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आहूत की गई. बैठक में आधारभूत संरचना निर्माण, बुनियादी सुविधाएं, विकास परियोजनाओं व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई . उपायुक्त ने कहा कि विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो इसे सभी विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे. समय योजनाओं के धरातल पर उतारे जाने से लक्षित वर्ग को उचित लाभ मिलता है . बैठक में सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के बैंक खाता खोले में शिथिलता बरते जाने पर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जताई. करीब…
जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी विभाग अपने सालाना लक्ष्य से पीछे न रहे यह सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने आंतरिक संसाधनों से राजस्व बढ़ाने पर बल दिया. राज्य कर विभाग के चारों सर्किल (अर्बन, जमशेदपुर, सिंहभूम और आदित्यपुर) की समीक्षा में सालाना लक्ष्य के विरूद्ध औसतन 32% राजस्व की वसूली की गई है. उपायुक्त ने जीएसटी चोरी पर निगरानी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि करदाताओं का ऑडिट, फील्ड इंस्पेक्शन, बकायेदारों पर…
Hazaribagh : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बालू के अवैध कारोबार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है. जब्त की गई संपत्तियों में एक आलीशान मकान और 13.24 एकड़ जमीन शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 3.86 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके अलावा दो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी जब्त किए गए हैं. ईडी की जांच में सामने आया है कि अंकित राज ने बालू के अवैध व्यापार से कमाई गई रकम से कई क्षेत्रों में जमीन खरीदी और मकान…
New Delhi : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 में होने वाले CA एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं. ICAI ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति, बिहू और पोंगल जैसे त्योहारों के चलते कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. हालांकि, किसी अन्य दिन अगर सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है, तो भी परीक्षा की तारीखों में बदलाव नहीं किया जाएगा. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगी. रजिस्ट्रेशन की…
Chhatishgarh : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां CRPF और पुलिस की लगातार कार्रवाई से खौफजदा नक्सलियों ने आखिरकार हथियार डाल दिए. अपनी जान की सलामती और शांतिपूर्ण जीवन की चाह में एक साथ 71 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया. आत्मसमर्पण करने वालों में 30 इनामी नक्सली भी शामिल हैं. इन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था. सरेंडर के वक्त पुलिस अफसरों ने सभी का स्वागत किया और उन्हें मुख्यधारा में लौटने का भरोसा दिलाया. छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के लगातार अभियानों से नक्सलवाद लगातार कमजोर हो रहा है.…
New Delhi : केंद्र सरकार ने बुधवार को कई अहम फैसले लिए. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) को मंजूरी दे दी है. इससे करीब 10.90 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले लाभ मिलेगा. यह बोनस 78 दिनों की सैलरी के बराबर होगा. रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बोनस का भुगतान ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, गार्ड, तकनीशियन और अन्य ग्रुप ‘C’ कर्मचारियों को मिलेगा. एक कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये का लाभ मिलेगा. बिहार को 6,000 करोड़ की परियोजनाएं कैबिनेट ने बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेल लाइन के दोहरीकरण को…
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के चौक बाजार में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे चोरी की घटना सामने आई. रिद्धि सिद्धि इलेक्ट्रिकल्स दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान के बाहर रखी विद्युत केबल चोरी कर ली.दुकानदार आशुतोष काबरा ने बताया कि मंगलवार को बाजार बंद होने की वजह से उनकी दुकान बंद थी. इसी अवसर का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया. चोरी गई विद्युत केबल की कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी जा रही है. घटना के तुरंत बाद उन्होंने जुगसलाई थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया…
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना अंतर्गत नुवागांव टोला महुलबोरय में एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा बसंती सामड ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार सोनुवा थाना अंतर्गत नुवागांव टोला महुलबोरय में नाबालिग छात्रा बसंती सामड के साथ घर में मंगलवार रात खाने की कुछ चीजों को लेकर हुए झगड़े हुए थे. झगड़े के बाद बसंती देर रात घर से निकल गई थी. परिवार वालों ने रात भर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता-पता…
