Jamshedpur. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से रात के अंधेरे में अवैध बालू का परिवहन हो रहा है. बालू की अवैध परिवहन ओडिशा के जामसोला से किया जा रहा है. यहां का बालू जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है. इस अवैध धंधे में बहरागोड़ा और ओडिशा के बालू माफिया शामिल हैं, जो मोटी रकम वसूलते हैं. इस अवैध गतिविधि से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. इसका खुलासा बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान हुआ. इस दौरान बालू लदे दो हाइवा जब्त किये गये. पूछताछ में चालकों ने…
Author: News Desk
Ranchi. दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा-व्यवस्था में 10 हजार से अधिक अतिरिक्त जवान और अफसर तैनात होंगे. इनकी तैनाती पूजा पंडाल से लेकर विभिन्न चौक- चौराहों, क्यूआरटी टीम, ट्रैफिक ड्यूटी से लेकर अन्य कार्यों के लिए होगी. इसमें करीब छह हजार होमगार्ड के जवान होंगे. इसके अलावा विभिन्न वाहिनी से लेकर आरएपी, ट्रेनिंग सेंटर, पुलिस अकादमी सहित अन्य स्थानों से फोर्स क्लोज किये गये हैं. इसके अलावा सभी रेंज डीआइजी और आइजी को अतिरिक्त फोर्स प्रदान किया गया है, ताकि कहीं पर विधि- व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर इन्हें भी ड्यूटी में भेजा जा…
Jamshedpur. जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में जमशेदपुर एफसी रिज़र्व्स ने टाटा मोटर्स को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए प्रीमियर डिवीजन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. इस परिणाम के साथ जेएफसी रिज़र्व्स ने लीग चरण का समापन 16 अंकों के साथ किया और अब उनका सामना तालिका में शीर्ष पर काबिज टाटा स्टील से होगा. अब सेमीफाइनल में टाटा स्टील का सामना जेएफसी रिज़र्व्स से और झारखंड स्पोर्टिंग क्लब का मुकाबला टाटा मोटर्स से होगा. यह चौथी बार है जब जेएफसी रिज़र्व्स सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं. अंडर-18अकादमी के युवाओं से बनी यह टीम अपने कोच कैज़ाद…
Jamshedpur.झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश श्रमिक मित्र संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को विभागीय मंत्री संजय यादव से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा. प्रतिनिधियों ने मंत्री को अवगत कराया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में 100 से अधिक तथा पूरे राज्य में 3000 से अधिक श्रमिक मित्र कार्यरत हैं, जो सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और लाभुकों को लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. बावजूद इसके, श्रमिक मित्रों को अब तक मानदेय नहीं मिल रहा है, केवल निश्चित राशि…
Ranchi. गुमला जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक प्रतिबंधित माओवादी समूह के कम से कम तीन सदस्य मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस सहित सुरक्षा बलों और झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के माओवादियों के बीच मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक वन क्षेत्र में हुई. महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया, मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन माओवादी मारे गए. घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी…
New Delhi. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को के बरेचिड में ‘व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म’ के निर्माण के लिए लिए ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ के एक विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया. यह संयंत्र 20,000 वर्ग मीटर में फैला है तथा अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है. यह मोरक्को का भी सबसे बड़ा ऐसा संयंत्र है. मोरक्को सरकार के साथ अपने अनुबंध के तहत, ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ ‘व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफ़ॉर्म’ का निर्माण करेगी, जिसकी शुरुआती खेप अगले महीने आ जायेगी. यह संयंत्र निर्धारित समय से तीन महीने पहले चालू हो गया है और उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है. उद्घाटन…
Patna. कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुधवार को शुरू हुई, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा के साथ ही वोट चोरी” और कुछ अन्य विषयों से जुड़ी रणनीति पर चर्चा होगी. आजाद भारत के इतिहास में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार में हो रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित विस्तारित कार्य समिति की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश, सचिन पायलट और कई अन्य नेता शामिल हैं. विस्तारित कार्य समिति की बैठक में…
Jamshedpur. झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग (जेएसएमसी) ने मंगलवार को एक हिंदू संगठन द्वारा एक नन और 19 आदिवासी नाबालिगों से रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्म परिवर्तन के संदेह में करीब पांच घंटे तक कथित तौर पर पूछताछ किए जाने के मामले में स्वत: संज्ञान लिया. बताया गया कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार रात दक्षिण बिहार एक्सप्रेस से उतरने के बाद टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कैथोलिक नन और आदिवासी बच्चों से धर्म परिवर्तन के बारे में कथित तौर पर पूछताछ की थी. उन्होंने कहा, हमें मीडिया के माध्यम से रेलवे पुलिस द्वारा कैथोलिक…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क में भारी बढ़ोतरी और विदेशी पूंजी निकासी से बाजार में गिरावट आई है. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 380.48 अंक की गिरावट के साथ 81,721.62 अंक पर और एनएसई निफ्टी 106.45 अंक फिसलकर 25,063.05 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे. दूसरी ओर ट्रेंट, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर…
Jamshedpur. कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन नवंबर 2025 में किया जाएगा, जिसमें एक साथ चार सत्रों (2021–2024) के स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी. मंगलवार को यह निर्णय कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कुलपति ने स्वयं की, जिसमें दीक्षांत समारोह के महत्व और तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दिशा-निर्देश दिए गए कि हर विभाग तत्परता से कार्य करें, ताकि सभी प्रमाणपत्रों का निर्माण, हस्ताक्षर की प्रक्रिया और सूची तैयारियों में कोई देरी न…
