Author: News Desk

Chandil. चांडिल प्रखंड के सुदूरवर्ती मातकमडीह पंचायत के रेयारदा गांव में चुएं का दूषित पानी पीने से डायरिया फैल गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. मृतकों में 12 वर्षीय छात्रा गांगी सरदार और 50 वर्षीय मंगल सरदार शामिल हैं। गांव में पिछले तीन दिनों से डायरिया का प्रकोप जारी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. गांव में डायरिया का पहला मामला शनिवार को सामने आया, जब कुछ लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई. यादव सरदार के परिवार के पांच सदस्य, जिनमें उनकी बेटी गांगी सरदार,…

Read More

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया–जैतगढ़ मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. टैंकर पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर डीजल खेतों और सड़क पर फैल गया देखते ही देखते गांव वालों में डीजल लूटने की होड़ मच गई. लोग बाल्टी, ड्रम, डेकची, बोतल और अन्य बर्तन लेकर मौके पर दौड़ पड़े और डीजल भरकर चलते बने. घटना में टैंकर का चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. इसकी सूचना थाना को दी गयी. पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय लोगों को हटाया. इसके बाद टैंकर को घेर दिया गया. बाद…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार ने मंगलवार, 24 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है. यह बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में होगी, जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी और इसमें सभी विभागों के मंत्री हिस्सा लेंगे. चर्चा है कि इस बैठक में कई लंबित और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई जा सकती है. इसमें राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार, और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है. सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी मांगों और…

Read More

शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जवान’ के गीत ‘चलेया’ में उनके काम के लिए किया गया सम्मानित Jamshedpur.कहते हैं, अगर दिल में जुनून हो तो खुद ब खुद सफलता की राहें आसान बन जाती है. छोटे से शहर जमशेदपुर से लेकर मुंबई तक का सफर आसान नहीं होता. लेकिन बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने न सिर्फ यह सफर पूरा किया, बल्कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी हासिल किया. जमशेदपुर की रहने वाली पार्श्व गायिका शिल्पा राव को मंगलवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. गायिका ने यहां विज्ञान भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार प्राप्त…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र स्थित मिर्जाडीह के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया गया है. मिर्जाडीह बाँध विस्थापित एवं रैयत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले इनके द्वारा कुल 21 गावं के ग्राम प्रधान, मुखिया सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने डिमना चौक से पारम्परिक हथियारों के साथ पैदल यात्रा करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया है. विस्थापितों ने मंगलवार को डीसी ऑफिस के सामने अपनी मांगों को लेकर परंपरागत हथियारों के साथ प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि डिमना डैम के कारण 21 गांव और टाटा शहर जिस भूमि पर बसा है, उसके 18…

Read More

NEW DELHI: तकनीकी शिक्षा में शोध कार्य को और प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने पीएचडी और डीएससी प्रोग्राम्स के शोध मानदंडों को सख्त करने की तैयारी शुरू कर दी है. इस दिशा में बैंगलोर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति के.आर. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स बनाई गई थी, जिसे तकनीकी शिक्षा में शोध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी. यह होगा नया नियम जुलाई 2025 में सौंपी गई रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि अब रिसर्च स्कॉलर्स को अपनी थीसिस पर आधारित आर्टिकल्स फर्स्ट और कॉरेस्पॉन्डिंग…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर के बड़सोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की. गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 106 पुड़िया ब्राउन शुगर, 1550 रुपये नकद तथा अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया. बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में बड़सोल निवासी ड्रग पेडलर्स चंदन खटूआ और राकेश कुमार के अलावा खरीदार मुसाबनी निवासी राजा रजक और अंशु मिश्रा शामिल हैं. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को…

Read More

Ranchi: झारखंड के तीन प्रमुख शहर—रांची, जमशेदपुर और धनबाद—में मेट्रो रेल परियोजना को लेकर केंद्र सरकार ने सकारात्मक संकेत दिए हैं. राज्य सरकार से इन शहरों के लिए अद्यतन कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) तैयार करने का अनुरोध किया गया है. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द नया CMP तैयार करें. इस प्रक्रिया के लिए विभाग ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) भी जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रांची में मेट्रो…

Read More

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. राज्य सरकार 25 सितंबर को रांची के प्रोजेक्ट भवन में एक विशेष समारोह का आयोजन करने जा रही है, जिसमें लगभग 250 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. इस कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. नियुक्त होने वाले डॉक्टरों में 100 नियमित सरकारी डॉक्टर और करीब 150 संविदा (अनुबंध आधारित) डॉक्टर शामिल हैं. इससे राज्य के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों…

Read More

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में सूर्या हांसदा के एनकाउंटर की जांच को लेकर दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दायर हस्तक्षेप याचिका (IA) को अदालत ने स्वीकार कर लिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई दशहरा की छुट्टियों के बाद होगी. सुनवाई जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में हुई, जहां याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने पक्ष रखा. सूर्या हांसदा की पत्नी सुशीला मुर्मू और मां नीलमुनी मुर्मू ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में राज्य के मुख्य सचिव, गृह…

Read More