Author: News Desk

LAHARCHAKRA. WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए मैसेज ट्रांसलेशन फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग बिना रुकावट चैट कर सकेंगे. कंपनी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है, लेकिन शुरुआत में एंड्रॉयड पर 6 भाषाओं (अंग्रेजी, स्पेनिश, हिंदी, पुर्तगाली, रूसी, अरबी) और iOS पर 19+ भाषाओं में काम करेगा. अगर चैट में कोई मैसेज अनजान भाषा में आए, तो यूजर को बस मैसेज पर लॉन्ग-प्रेस (Long-press) करना होगा और ‘ट्रांसलेट’ (translate) पर टैप करना होगा. फिर अपनी पसंदीदा भाषा चुनें. ट्रांसलेटेड मैसेज को सेव भी किया जा…

Read More

जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा “यौन उत्पीड़न की समझ और कानूनी अधिकार” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को लैंगिक संवेदनशीलता और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना था. इस अवसर पर अधिवक्ता एवं डीबीए जमशेदपुर के पूर्व महासचिव श्री अनिल कुमार तिवारी मुख्य विशेषज्ञ और अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस एन सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. मौसुमी महतो, आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सहायक प्रोफेसर कमलेश्वरी वर्मा भी मौजूद थीं. अपने संबोधन में श्री तिवारी ने यौन उत्पीड़न…

Read More

मेडिकल तारीख में गड़बड़ी से छिना मौका Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बावजूद नौकरी से वंचित रह गई आदिवासी उम्मीदवार श्रेया कुमारी तिर्की को अब न्याय मिला है. सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को आदेश दिया है कि वह श्रेया के लिए पुनः मेडिकल टेस्ट कराए. सफल होने पर उसे उसी तारीख से नौकरी दी जाए, जिस दिन अन्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली थी. श्रेय कुमारी तिर्की ने प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षा पास की थी. इंटरव्यू व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी सफलतापूर्वक पूरा किया था. लेकिन मेडिकल जांच की तारीख को लेकर…

Read More

Jamshedpur : दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर जनता दल (यू) का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त से मिला और ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया. ज्ञापन में कहा गया कि पूजा के दिनों में साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई और मानगो जैसे प्रमुख बाजार क्षेत्रों में रोज़ाना लाखों श्रद्धालु खरीदारी और पूजा सामग्री लेने पहुंचते हैं. इस दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी असुविधा झेलनी पड़ती है. जदयू ने यह भी आरोप लगाया कि त्योहार के समय पुलिस द्वारा की जाने वाली ट्रैफिक…

Read More

Bihar: IRCTC घोटाले के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट 13 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी. कोर्ट ने सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है. यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे. आरोप है कि IRCTC के दो होटलों – बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी – के रखरखाव का ठेका विजय और विनय कोचर के स्वामित्व वाली फर्म “सुजाता होटल” को दिया गया. सीबीआई का आरोप है कि इस सौदे के बदले…

Read More

Ranchi : झारखंड में विधानसभा में विपक्ष और भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य विभाग की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. बाबूलाल ने पत्र में कहा है कि विभाग की टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं, जिनमें कुछ चुनिंदा लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया है. विपक्ष के नेता ने बताया कि यह मामला केवल वित्तीय गड़बड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन की पारदर्शिता और संवैधानिक सिद्धांतों पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और…

Read More

Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों को करारा झटका दिया है. साइबर थाना की पुलिस ने दो शातिर साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है. इन दोनों को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दबोचा गया है. इनके पास से 10 लाख रुपए कैश, लैपटॉप, मोबाइल फोन, फर्जी सिम और एटीएम कार्ड सहित कई अन्य सामान बरामद किये गये हैं. जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. एसपी को इंफॉर्मेशन मिली थी कि राजाबांध तालाब के पास कुछ साइबर अपराधी मौजूद हैं. किसी को चूना लगाने की तैयारी कर रहे हैं. मिली…

Read More

Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट में ‘पंचायत अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार अधिनियम, 1996’ (पेसा) नियमावली लागू नहीं होने से जुड़े अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त लफ्जो में सरकार को अगली सुनवाई तक पेसा नियमावली हर हाल में अदालत के समक्ष पेश करने का आदेश दिया. मामले की अगली सुनवाई अब 9 अक्टूबर को होगी. झारखंड हाइकोर्ट ने पेसा कानून की नियमावली तैयार करने को लेकर राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं. अदालत ने सुनवाई के दौरान नाराजगी जताते हुए कहा, हम केवल आदेश देते रहेंगे और सरकार सुनती रहेगी, ऐसा नहीं चलेगा. अदालत ने…

Read More

Jamshedpur. सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से बुधवार को जमशेदपुर की बेटी और बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने मुलाकात की. यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई. इस दौरान शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री से अपने गायिकी जीवन की शुरुआत से लेकर बॉलीवुड सिंगर के रूप में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होने तक की यात्रा के अनुभव साझा किए. मौके पर सीएम ने सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर शिल्पा राव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मौकों पर हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय फलक पर राज्य का नाम रोशन किया है. आपकी…

Read More

Jamshedpur. ट्रेन परिचालन के सुरक्षा संसाधनों की स्थिति जांचने दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के मुख्य संरक्षा आयुक्त (CRS) कमल किशोर सिन्हा ने बुधवार सुबह टाटानगर पहुंचे. टाटानगर में एक्सीडेंट रिलिफ ट्रेन व अन्य विभागों का निरीक्षण कर सीआरएस बादामपहाड़ मार्ग में रवाना हो गए. उन्होंने हल्दीपोखर रेलवे हाल्ट और यार्ड में लोडिंग व अनलोडिंग व्यवस्था जांची. इसके बाद स्टेशन-दर-स्टेशन बादामपहाड़ तक जांच करने की योजना है. सीआरएस के निरीक्षण में चक्रधरपुर मंडल के एडीआरएम समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी शामिल हैं, जो सीआरएस को रेलवे की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं.

Read More