Author: News Desk

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला और मुसाबनी प्रखंड का भ्रमण कर ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं (दीदीयों) से संवाद स्थापित किया. उन्होंने विशेष रूप से काष्ठ शिल्प (वुड कार्विंग) और सिलाई-कढ़ाई से जुड़े महिलाओं के अनुभव, चुनौतियों और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया.उपायुक्त ने घाटशिला में पीपल ट्री संस्था द्वारा संचालित काष्ठ शिल्पकला सेंटर और मुसाबनी प्रखंड के तेरेंगा गांव में मां गायत्री महिला समिति द्वारा संचालित काष्ठ शिल्पकला एवं जूट बैग निर्माण केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने महिलाओं को बेहतर प्रशिक्षण, डिज़ाइन अपग्रेडेशन, आधुनिक उपकरण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने का आश्वासन दिया.घाटशिला में…

Read More

Jamshedpur: अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग समुदायों के सामने जाति प्रमाण पत्र निर्गमन से जुड़ी भारी समस्या खड़ी हो गई है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने मांग की है कि पूर्व की व्यवस्था को पुनः बहाल कर लोगों को राहत दी जाए. वर्तमान व्यवस्था के अनुसार जाति प्रमाण पत्र निर्गमन के लिए खतियान की अनिवार्यता रखी गई है. लेकिन यह व्यवस्था बड़ी संख्या में उन परिवारों के लिए अभिशाप साबित हो रही है, जिनके पास खतियान उपलब्ध नहीं है. विधायक…

Read More

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA में टिकट को लेकर चल रही खींचतान आज मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में खुलकर सामने आई. गुरुवार को जारंग हाईस्कूल में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में दो टिकट दावेदारों के समर्थक आमने-सामने आ गए. घटना में जदयू नेता महेश्वर यादव के बेटे प्रभात किरण के समर्थक भी शामिल थे. इस दौरान जमकर तोड़फोड़ और मारपीट हुई, बड़ी संख्या में कुर्सियाँ टूट गईं और कार्यक्रम स्थल पर गोली चलने की अफवाह फैलने से भगदड़ मच गई. जानकारी के अनुसार, हंगामे की शुरुआत स्थानीय और बाहरी नेताओं को लेकर हुई. जैसे ही वैशाली से…

Read More

Ranchi : CM हेमंत सोरेन गुरुवार को रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में 200 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इनमें 100 सरकारी डॉक्टर और करीब 100 अनुबंध पर नियुक्त डॉक्टर शामिल हैं. इससे पहले भी झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों और 126 संविदा डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए थे. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह सिर्फ नियुक्ति कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड के हर गांव और गली तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का एक महापर्व है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार इस दिशा…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से पैवर्स ब्लॉक लगाने के लिए जारी टेंडर में अनियमितता का मामला सामने आया. निविदा प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही इसमें गड़बड़ी उजागर हुई, जिसके बाद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पूरे टेंडर को रद्द कर दिया. भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने कम गुणवत्ता वाले पेवर्स ब्लॉक को महंगे दाम पर लगाने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि जेएनएसी क्षेत्र में M40 ग्रेड पेवर्स ब्लॉक 798 रुपए प्रति वर्ग मीटर पर लगाए जा रहे हैं, जबकि मानगो नगर निगम ने M35…

Read More

Saraikela: झारखंड के आदिवासी समुदाय ने हाल ही में कुड़मी समुदाय द्वारा किए गए “रेल टेका–डहर छेका” आंदोलन के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है. कुड़मी समुदाय एसटी सूची में शामिल होने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग कर रहा है. गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले के सभी प्रखंडों के आदिवासी हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय पर रैली के रूप में जमा हुए, जिसमें उन्होंने पारंपरिक हरवे और हथियार उठाए हुए थे. प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा और चेतावनी दी कि यदि सरकार कुड़मियों को आदिवासी का दर्जा…

Read More

Jamshedpur: झारखंड में यूथ इंटक संगठन अपने विस्तार की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा रहा है. इसके तहत संगठन ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है. इस अभियान में शामिल होने के लिए अब लोग जारी किए गए QR कोड को स्कैन कर सीधे यूथ इंटक की सदस्यता ले सकते हैं. यह जानकारी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने गुरुवार को जमशेदपुर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. सत्यम सिंह को पांच दिन पहले यूथ इंटक झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उनका मानना है कि संगठन को और मजबूत…

Read More

NEW DELHI. देशभर में नवरात्रि से त्योहारी माहौल शुरू हो चुका है. सितंबर खत्म होते ही दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों का सिलसिला चलेगा. इस खुशी के मौसम में बैंकिंग सेक्टर भी प्रभावित होगा. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के अनुसार, अक्टूबर में कई राष्ट्रीय छुट्टियों और स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक अलग-अलग शहरों में बंद रहेंगे. त्योहारों के बीच बैंकिंग काम अटक न जाए, इसलिए अक्टूबर की छुट्टियों की लिस्ट जानना जरूरी है. अक्टूबर माह में बैंकिंग की छुट्टियां  1 अक्टूबर : नवरात्रि समाप्ति, महा नवमी, दशहरा, विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दसैन) – अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक,…

Read More

Ramgarh. रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के हेसापोड़ा गांव में एक हथिनी और उसका बच्चा कुएं में गिर गए थे. वन विभाग ने गुरुवार को एक बड़ा बचाव अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह सफलता 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिली. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह हथिनी और उसका बच्चा उन 42 हाथियों के झुंड से बिछड़ गए थे, जो पिछले एक हफ्ते से हेसापोड़ा के जंगल में था. वन विभाग को लगा था कि पूरा झुंड बोकारो के जंगल में चला गया है, लेकिन गुरुवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) की परीक्षा नहीं कराए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। हाइकोर्ट में राज्य के शिक्षा सचिव सशरीर उपस्थित हुए. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार को यह निर्देश दिया है कि जैक के माध्यम से मार्च 2026 तक जेटीईटी की परीक्षा ली जाए और जेटीईटी की परीक्षा होने और उसके परिणाम आने तक सहायक आचार्य के बचे हुए पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू ना की जाए. इसके साथ ही अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि जब तक जेटीईटी परीक्षा नहीं होती, तब…

Read More