Jamshedpur. जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने चोरी की वारदातों में संलिप्तता के आरोप में शुक्रवार को दो युवकों को हिरासत में लिया है. दोनों आरोपी बागबेड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं फिलहाल दोनों से थाना में पूछताछ जारी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में परसुडीह क्षेत्र के कई घरों और दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई थीं. इन घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग लगातार पुलिस से शिकायत कर रहे थे। इसी बीच छापेमारी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दोनों…
Author: News Desk
New Delhi. सुपर कप के ग्रुप चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान और ईस्ट बंगाल आमने सामने होंगे जिससे दोनों टीमें छह महीने से भी कम समय में तीसरी बार एक दूसरे से भिड़ेंगी. पारंपरिक दिग्गज टीमों को ग्रुप ए में चेन्नईयिन एफसी और रीयल कश्मीर एफसी के साथ रखा गया है जिससे कोलकाता डर्बी देखने को मिलेगा और इसके 31 अक्टूबर को मडगांव में होने की संभावना है. भाग लेने वाली 16 टीमों को चार-चार के चार ग्रुप में बांटा गया है. जमशेदपुर एफसी को ग्रुप बी में एफसी गोवा, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, इंटर काशी के साथ रखा गया…
Jamshedpur. जमशेदपुर के पास बोड़ाम प्रखंड शुक्रवार को वज्रपात से 2 लोगों की मौत हो गयी. घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र के नामशोल गांव में दोपहर 1:00 बजे के आसपास हुई. जिस समय घटना हुई, उस वक्त चक्रधर कुंभकार (50) और प्रभास सिंह (48) गोभी के खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक से मौसम.बदल गया. तेज बारिश शुरू हो गयी. कुछ ही देर में ठनका गिरा और दोनों खेत में ही बेहोश होकर गिर गये. दोनों को खेत में गिरा देख परिवार के लोगों ने उठाकर बोड़ाम के चिरुडीह नर्सिंग होम ले गये, जहां चिकित्सकों ने दोनों को…
Bahragoda. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के झरिया मोड़ के पास NH-18 पर गुरुवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की मौत हो गयी. दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रक ने कोलकाता से जमशेदपुर जा रही मारुति स्विफ्ट कार (डब्ल्यूबी51सी7151) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार ट्रक में फंसकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में मारे गए तीनों लोगों की पहचान कार चालक गणेश राय (50) कोलकाता के चक्रबाड़िया रोड निवासी, जमशेदपुर कदमा की कुसुमिता…
Jamshedpur. टाटा कमिंस ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी छुट्टी की घोषणा की है। कंपनी 27 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक छह दिनों के लिए ‘नो वर्क’ अवधि में रहेगी. यह निर्णय प्लांट हेड और इंजीनियरिंग प्रमुख के आदेश पर लिया गया है. कंपनी ने बताया कि यह फैसला वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकताओं और एनुअल प्रोडक्शन प्लान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इस दौरान, प्लांट परिचालन, न्यूनतम रखरखाव, और गुणवत्ता तथा ग्राहक आवश्यकताओं से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ज़ोर दिया जाएगा. वहीं टिम्केन इंडिया लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट में भी लंबी छुट्टी रहेगी. आगामी…
Mumbai. मुंबई, 26 सितंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क संबंधी चिंताओं और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख ने भी घरेलू शेयर बाजारों में मंदी के रुख को और बढ़ा दिया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 329.66 अंक की गिरावट के साथ 80,830.02 अंक पर और एनएसई निफ्टी 105.7 अंक फिसलकर 24,785.15 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा,…
New Delhi. निर्वाचन आयोग ने अधिक पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से लोकसभा और विधानसभा चुनावों में डाक मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया है.अब तक, मतगणना वाले दिन डाक मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती सुबह 8:30 बजे शुरू होती थी. पुराने निर्देशों के अनुसार, सैद्धांतिक रूप से डाक मतपत्रों की गिनती के चरण की परवाह किए बिना ईवीएम के वोटों की गिनती जारी रह सकती है और डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने से पहले ईवीएम की गिनती पूरी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा…
Jamshedpur. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के 26 सितंबर को दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है. इसके 27 सितंबर की सुबह के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटों को पार करने की बहुत संभावना है. शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे. इस दौरान एक से दो बार बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. राज्य के दक्षिणी भाग के रांची और उसके आसपास के जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. 30 सितंबर…
Ranchi. रांची में ‘वेटिकन सिटी’ थीम वाले एक दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने नाराजगी जताई है. संगठन ने आरोप लगाया है कि ऐसा ‘हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ और धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. वहीं, आयोजकों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. यूरोप में स्थित वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा संप्रभु देश और रोमन कैथलिक चर्च का केंद्र है. विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘वेटिकन सिटी’ थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाने पर अपनी आपत्ति ‘एक्स’ पर साझा की. बंसल ने से कहा, ऐसा…
New Delhi.केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. इस मामले में राजस्थान हाइकोर्ट और कर्नाटक हाइकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए सीबीडीटी को अंतिम तारीख को बढ़ाने का निर्देश दिया था. सीबीडीटी का यह कदम उन व्यवसायों और पेशेवरों के लिए राहत देने वाला है जिन्हें ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने में समय की चुनौती का सामना करना पड़ रहा था. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न के मामले में ऑडिट रिपोर्ट को जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी है. पहले यह तारीख…
