Ranchi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े आतंकी षड्यंत्र और जबरन वसूली के मामले में एक और आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है. उस पर झारखंड और पड़ोसी राज्यों में इस उग्रवादी समूह को फिर से खड़ा करने और मजबूत करने की कोशिश का आरोप है. रांची जिले का कृष्णा यादव उर्फ कृष्णा महतो उर्फ सुल्तान इस मामले में आरोपित होने वाला सातवां आरोपी है. जांच एजेंसी द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, रांची स्थित एनआईए की विशेष अदालत में आज दायर तीसरे पूरक आरोपपत्र में, उस पर भारतीय…
Author: News Desk
Rourkela.प्रधानमंत्री मोदी आज ओडिशा में 60,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे भुवनेश्वर, 27 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को ओडिशा में दूरसंचार, रेलवे और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिमी ओडिशा के झारसुगुड़ा शहर में, वह बीएसएनएल की ‘स्वदेशी’ तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक 4जी दूरसंचार टावरों का उद्घाटन करेंगे. इस तरह भारत डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों की सूची में शामिल हो जाएगा जो स्वदेशी दूरसंचार उपकरण बनाते हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 सितंबर…
Jamshedpur.श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बागबेड़ा कॉलोनी के पूजा पंडाल में इस वर्ष की थीम “इंद्रलोक” है, जिसमें स्पंज, टिशू पेपर, कटोरी, पुआल और कपड़े का विशेष प्रयोग किया गया है। पंडाल की अनूठी सजावट ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का मन मोह लिया है. 1962 से लगातार आयोजित हो रही यह पूजा इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. सुबह से हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. पूजा समिति के लाइसेंसी राजेश सिंह, संयोजक अशोक दूबे, अध्यक्ष अंशुल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष किरण सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव और आयोजन टीम…
Jamshedpur. दुर्गा पूजा और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जमशेदपुर में प्रशासन ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित खाऊ गली में अचानक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस कार्रवाई से फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. अभियान के दौरान जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और टाटा स्टील लैंड विभाग की संयुक्त टीम शामिल थी। इस दौरान जेसीबी की मदद से करीब दो दर्जन फुटपाथी दुकानें और गुमटियां हटाई गईं.अचानक अभियान चलने से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि पुलिस की सख्ती के कारण दुकानदार विरोध नहीं कर सके. दरअसल, इस इलाके में…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स ने अपने यात्री और व्यावसायिक वाहन कारोबार को अलग करने की प्रक्रिया के तहत शीर्ष प्रबंधन में एक बड़ा फेरबदल किया है. टाटा मोटर्स की विभाजन प्रक्रिया के तहत गिरीश वाघ को वाणिज्यिक वाहन इकाई का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया है, जबकि शैलेश चंद्रा को यात्री वाहन इकाई का नेतृत्व संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. टाटा मोटर्स का वाणिज्यिक वाहन कारोबार और इससे संबंधित निवेश एक इकाई में रखे जाएंगे, जबकि यात्री वाहन कारोबार दूसरी फर्म का हिस्सा होगा. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने…
Jamshedpur. सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी टुइलाडूंगरी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने किया, उद्घाटन कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, मोहन कर्मकार उपस्थित थे. दीपक बिरुवा ने कहा की दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है, जिसमें देवी दुर्गा का महिषासुर पर विजय का उत्सव मनाया जाता है. जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां पूजा के दरमियान रात भर श्रद्धालु सड़क पर लाखों की संख्या में निकल कर माँ का दर्शन करते है और पूजा का आनंद…
Ranchi. दुर्गा पूजा के मौके पर हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं के लिए खास तोहफा तैयार किया है. राज्य की मंईयां सम्मान योजना के तहत दो महीने की राशि एक साथ जारी की जा रही है. इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला को कुल 5,000 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए और अपने सोशल मीडिया पर इस बाबत लिखते हुए बधाई दी है. मुख्यमंत्री द्वारा भेजे एसएमएस कहा गया है कि ‘जोहार! दुर्गा पूजा की खुशियां इस बार होंगी दोगुनी! पिछले एक वर्ष से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान…
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में दिवाली से पहले ग्रीन पटाखे बनाने की अनुमति दे दी है, लेकिन बिक्री पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि केवल NEERI और PESO से परमिट प्राप्त निर्माता ही ग्रीन पटाखे बना सकते हैं. अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी. जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई, जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा कि निर्माता अगले आदेश तक दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री नहीं करेंगे. कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिल्ली सरकार, पटाखा निर्माताओं और बिक्रेताओं सहित सभी हितधारकों से बातचीत कर पूर्ण प्रतिबंध के…
NEW DELHI .लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए. केंद्र सरकार का कहना है कि वांगचुक ने लोगों को भड़काया, जिससे हिंसा भड़की. इसके साथ ही सरकार ने वांगचुक से जुड़ी संस्था SECMOL (Students’ Educational and Cultural Movement of Ladakh) का FCRA लाइसेंस भी रद्द कर दिया है. सरकार का आरोप है कि संस्था को विदेशी फंड मिलने में गड़बड़ी हुई है. गृह मंत्रालय ने कहा…
Giridih : गिरिडीह जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. उल्टी दिशा से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक और सवारी वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. हादसे में सवारी वाहन और ट्रक दोनों ही पलट गए. मिली जानकारी के अनुसार सवारी वाहन गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी वाहन सड़क किनारे पलट गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने…
