Ranchi: टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 पर शुक्रवार शाम 6 बजे से जाम की स्थिति बनी रही, जो शनिवार दोपहर 12 बजे तक जारी रही. सात किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार में बस, ट्रक, निजी वाहन, एंबुलेंस और स्कूली बसें फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई. चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क की खराब स्थिति और बारिश से बने गड्ढे जाम का मुख्य कारण बने. गोलचक्कर से जरियाडीह और नारगाडीह तक वाहनों की लंबी कतार लगी. वैकल्पिक मार्गों पर भी सड़क निर्माण और खराब स्थिति के कारण यातायात सुचारू नहीं हो सका. जाम में कई एंबुलेंस फंसी रहीं, जिससे मरीजों…
Author: News Desk
जमशेदपुर. श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बडौदा घाट बागबेड़ा रेलवे सोसाइटी में मां दुर्गा की पूजा वर्ष 2005 में आरंभ की गई. बड़ौदा घाट में आरंभ होने वाली यह पहली सार्वजनिक दुर्गा पूजा है. जमशेदपुर की यह पहले दुर्गा पूजा समिति होगी जो विसर्जन के द्वारा अपने सदस्यों को नदी में किसी दुर्घटना से बचने के लिए सुरक्षा जैकेट प्रदान करेगी. सुरक्षा की दृष्टिकोण से एक अच्छी पहल है. रेलवे कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्य गणआपस में मिलकर पूजा का आयोजन करते हैं. रेलवे समिति के सहकारिता भवन में पूजा का प्रारंभ नवरात्र के प्रथम दिन से ही हो जाता है.…
जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट में ‘जमशेदपुर हाट’ का शिलान्यास किया. यह कारीगरों और शिल्पकारों की आजीविका और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया प्रयास है. ‘जमशेदपुर हाट’ का उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंडों के कारीगरों, शिल्पकारों और हस्तशिल्प समुदायों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है. यहां वे अपने उत्पाद प्रदर्शित और विपणन कर सकेंगे. इसमें बोडाम प्रखंड के अंधारझोर गांव के वाद्य यंत्र निर्माता समेत अन्य कारीगरों के शिल्प और क्राफ्ट उत्पाद शामिल होंगे. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि यह पहल स्थानीय कारीगरों के लिए आजीविका का मजबूत माध्यम बनेगी.…
जमशेदपुर: राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में पूर्वी सिंहभूम की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में टीम ने लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से हराया. विजेता टीम की कप्तान तृप्ति मिंज रहीं, जिनके नेतृत्व में टीम ने उम्दा खेल दिखाया. उसी प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में जिले की ब्वॉयज टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया. टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इस टीम का नेतृत्व सत्यम बाग ने किया.जिले के खिलाड़ियों की इस सफलता पर…
जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग द्वारा आज विश्व पर्यटन दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर श्रृष्टि क्लब की ओर से अनेक शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पोस्टर प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, सेमिनार, क्विज़ प्रतियोगिता और रैम्प वॉक प्रमुख रहे. प्रतियोगिताओं में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा. पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिमझिम कुमारी (यू.जी. सेमेस्टर 7), द्वितीय स्थान दीप्ति नायक (यू.जी. सेमेस्टर 3) जबकि नृत्य प्रतियोगिता में विजेता ज्योता (यू.जी. सेमेस्टर 3), जिन्होंने बंगाल का पारंपरिक झूमर नृत्य प्रस्तुत किया. सेमिनार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राखी सतपथी (पी.जी. सेमेस्टर 3),…
जमशेदपुर: टाटानगर रेल पुलिस ने शनिवार सुबह एर्नाकुलम–टाटा एक्सप्रेस के एसी कोच से एक महिला यात्री का शव बरामद किया. मृतका की पहचान घाटशिला के महुलिया निवासी 31 वर्षीय अंजली मार्डी के रूप में हुई है.अंजली विवाहित थीं और आंध्र प्रदेश में काम कर रही थीं. लौटते समय ट्रेन में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण ही उनकी मौत हुई.घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी के पास…
जमशेदपुर. लगातार हो रही बारिश पोटका के मिश्री गोप पर कहर बनकर गिरी. पहले से ही 17 मार्च 2025 को तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के कारण घर जर्जर अवस्था में था. मुआवजा को लेकर आवेदन किया गया था. इसके बावजूद मिश्री गोप के परिवार को कोई सरकारी सहायता नहीं मिल पाई. वहीं लगातार बारिश के कारण शुक्रवार की रात के 12:00 बजे अचानक घर का दीवार गिरने से मिश्री गोप का पूरा परिवार दब गया. स्थानीय लोगों के कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला जा सका, जिसके कारण मिश्री गोप एवं उसकी पत्नी भवानी गोप…
रांची. राज्य के सरकारी अस्पतालों को 22 नए दंत चिकित्सक मिले हैं. झारखंड लोक सेवा आयोग ने दंत चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए 25 सितंबर को हुए साक्षात्कार का परिणाम जारी किया. इसमें 22 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए. इनमें अनारक्षित श्रेणी के 10, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के दो, एसटी के छह, एससी के तीन तथा ओबीसी श्रेणी के एक अभ्यर्थी सम्मिलित हैं. साक्षात्कार के पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 58 अभ्यर्थी सफल हुए थे. इधर, आयोग ने विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की चल रही प्रक्रिया के तहत उड़िया विषय का परिणाम जारी कर…
Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो स्थित जेकेएस इंटर कॉलेज में शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. शनिवार को कॉलेज के नवनिर्मित तिमंजिला भवन का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक एवं कॉलेज अध्यक्ष सरयू राय ने फीता काटकर किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे. विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह मजबूत नींव से ही कोई इमारत लंबे समय तक टिकती है, उसी प्रकार किसी भी शैक्षणिक संस्था की असली नींव उसके विद्यार्थी होते हैं. उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छात्रों…
Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में वर्कर्स कॉलेज के पास स्वर्णरेखा नदी में शनिवार को छठ घाट पर स्नान करने आए एक दिव्यांग वृद्ध तेज बहाव में नदी में बह गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृद्ध घाट पर पहुंचे और अपने जूते व वॉकर किनारे रखकर नदी में उतरे. नहाते समय अचानक तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में खिंच गए. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह काफी दूर बह चुके थे. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मानगो थाना पुलिस घटनास्थल पर…
