Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: हाथी और उसका बच्चा 25 फीट गहरे कुएं में गिरे, परसाडीह जंगल में वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी
Breaking News

Jharkhand: हाथी और उसका बच्चा 25 फीट गहरे कुएं में गिरे, परसाडीह जंगल में वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी

News DeskBy News DeskSeptember 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ramgarh. रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र के परसाडीह जंगल में गुरुवार की सुबह एक हाथी और उसका बच्चा अचानक एक कुएं में गिर गए. घटना की जानकारी जंगल से गांव तक फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। वन विभाग को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों जिंदा हैं. उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश जारी है. जेसीबी मशीन और अन्य की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं गांव के दीनाराम मांझी की जमीन पर मनरेगा योजना के तहत खोदा गया है. इसकी गहराई लगभग 25 फीट है. कुएं के चारों ओर घनी झाड़ियों का घेरा होने के कारण हाथियों को इसका अंदाजा नहीं हुआ और वे सीधे कुएं में गिर पड़े. कुएं में पानी कम होने की वजह से दोनों की जान बच गई. हालांकि, कुएं की गहराई के कारण हाथी और उसका बच्चा खुद बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह कुआं खुले में है.

JAMSHEDPUR NEWS: नेशनल हाईवे पर 28 वाहनों पर कार्रवाई, 1.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला

इसके चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा नहीं है. झाड़ियों में छिपे होने के कारण यह कुआं आसानी से नजर नहीं आता. स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जंगल किनारे खोदे गए सभी कुओं को सुरक्षित किया जाए. उनका कहना है कि यदि ऐसी सावधानी नहीं बरती गई, तो भविष्य में इसी तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में ‘प्रभवर्धन’26’ का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे छात्र

हाथियों के झुंड में तीन बच्चों का हुआ था जन्म
गोला वन क्षेत्र इन दिनों हाथियों की गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में है. हेसापोड़ा जंगल में हाल ही में हाथियों के झुंड में तीन बच्चों का जन्म हुआ था. इस समय से लगभग 42 हाथियों का दल इलाके में मूवमेंट कर रहा है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: नेशनल हाईवे पर 28 वाहनों पर कार्रवाई, 1.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में ‘प्रभवर्धन’26’ का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे छात्र

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :JAMSHEDPUR NEWS: निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन प्रथम, नबीला-श्रेया की टीम ने क्विज में मारी बाजी

November 25, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: नेशनल हाईवे पर 28 वाहनों पर कार्रवाई, 1.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में ‘प्रभवर्धन’26’ का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे छात्र

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :JAMSHEDPUR NEWS: निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन प्रथम, नबीला-श्रेया की टीम ने क्विज में मारी बाजी

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा मोटर्स में चार दिन का आंदोलन समाप्त, मृतक परिवार को स्थायी नौकरी और मुआवजे पर बनी सहमति

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के विनोद, अशोक पाठक ने साझा किया गांव और संघर्ष का सफर

November 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group