



Jamshedpur. महानवमी पर बुधवार को मां दुर्गा के नवें स्वरूप की पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ की गयी. इस मौके पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भालूबासा स्थित शीतला मंदिर में विधिवत कन्या पूजन किया. इस दौरान उनकी पत्नी रुक्मणि देवी, पुत्र ललित दास, बहु सह विधायक पूर्णिमा दास साहू सहित पूरा परिवार मौजूद रहा.
मंदिर परिसर में कुल 251 कन्याओं का पूजन कर उन्हें विधिवत प्रसाद खिलाया गया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि माँ दुर्गा आदि शक्ति का स्वरूप हैं और उनकी पूजा शक्ति और समृद्धि का प्रतीक है. उन्होंने झारखंड की जनता के सुख, शांति और खुशहाली की कामना की. वहीं विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना हर किसी के जीवन में ऊर्जा और शक्ति का संचार करती है. केवल वर्ष में एक दिन ही नहीं बल्कि प्रतिदिन मातृशक्ति का सम्मान करना चाहिए, तभी माँ की पूजा का वास्तविक फल मिलेगा.



