Author: News Desk

Ranchi : झारखंड की पेंचक सिलाट टीम का शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ. टीम कर्नाटक के कोपल में आयोजित 13वीं सिंगा, मका, प्रो-टीन सब-जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटी है. इस टूर्नामेंट में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत (सिल्वर) और 1 कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीते. हटिया स्टेशन पर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए खेल प्रेमी, संघ के पदाधिकारी और अभिभावकों की भीड़ उमड़ी. खिलाड़ियों पर फूलों की वर्षा की गई और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार नारे लगाए गए. झारखंड की टीम ने विभिन्न वर्गों में बेहतरीन खेल कौशल…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर में शारदीय नवरात्रि की महादशमी पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दशमी तिथि पर महिलाओं ने परंपरागत सिंदूर खेला कर देवी को भावभीनी विदाई दी. परंपरा के अनुसार, जिस प्रकार बेटी को विदा करने से पहले उसका श्रृंगार किया जाता है, उसी तरह मां दुर्गा की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित कर भक्त अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं. सुहागिन महिलाओं ने मां को सिंदूर चढ़ाकर अखंड सौभाग्य, परिवार की समृद्धि और जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की. शहर के विभिन्न पंडालों और मंदिरों में बड़ी…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई. लिंक रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे फुटबॉल खिलाड़ी रामदेव सिंह से दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए. घटना सुबह के वक्त की है, जब रामदेव सिंह रोज की तरह टहलने निकले थे. प्रत्यक्षदर्शी एस.एल. दास के मुताबिक, बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार में आए, रामदेव को रोका और पिस्टल दिखाकर उनकी चेन छीन ली. यह सब इतनी जल्दी हुआ कि आसपास टहल रहे लोग कुछ समझ ही नहीं पाए.…

Read More

Jamshedpur : गुजरात में फंसे जमशेदपुर के 13 मजदूर सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं. ये मजदूर बेला स्थित Agilis Vitrified Private Limited में काम कर रहे थे, जहां उन्हें लंबे समय से उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था. उनकी सुरक्षित वापसी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व विधायक व झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की सक्रिय पहल के बाद संभव हो सकी. जानकारी के अनुसार, ये मजदूर कई महीनों से गुजरात की कंपनी में काम कर रहे थे. लगातार उत्पीड़न और प्रताड़ना से तंग आकर जब उन्होंने घर लौटने की इच्छा जताई, तो कंपनी प्रबंधन ने उन्हें रोकने…

Read More

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने की है, जो तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी. आदित्य साहू को यह जिम्मेदारी रवीन्द्र कुमार राय की जगह दी गई है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को अधिक सक्रिय बनाने और जनता से संपर्क मजबूत करने के मकसद से यह फैसला लिया गया है. आदित्य साहू न सिर्फ राज्यसभा सांसद हैं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका…

Read More

सरायकेला.  सरायकेला-खरसावां जिले में जमीन विवाद को लेकर हुए एक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी इलाके में बुधवार को कोलाइडीह गांव निवासी कनकलता प्रधान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने गुरुवार को जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपितों में जीवनधन प्रधान, राजकुमार प्रधान और पंकज प्रधान शामिल हैं. बताया गया कि मृतका और आरोपितों के बीच जमीन मापी को लेकर लंबे समय से…

Read More

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता दशहरा पर्व के दिन बीजापुर में 103 नक्सलियों ने बीजापुर एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पित 103 नक्सलियाें पर कुल एक करोड़ छह लाख रूपये का इनाम घाेषित था. यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी 103 नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. आत्मसमर्पित 103 नक्सलियाें में डीव्हीसीएम -1, पीपीसीएम- 4, एसीएम-4, प्लाटून पार्टी सदस्य-1, डीएकेएमएस अध्यक्ष-3, सीएनएम अध्यक्ष-4,…

Read More

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सारंडा वन क्षेत्र को वाइल्डलाइफ सेंचुरी घोषित करने के प्रस्ताव के विरोध में झारखंड सरकार की ओर से गुरुवार को रोवांम फुटबॉल मैदान में एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 2500 ग्रामीणों ने भाग लिया और तीन घंटे तक लगातार अपनी राय रखी. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि सेंचुरी बनने से उनकी संस्कृति, परंपरा और आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा. कार्यक्रम की शुरुआत सारंडा डीएफओ अभिरूप सिन्हा के संबोधन से हुई. उन्होंने बताया कि इस आमसभा का उद्देश्य ग्रामीणों की राय लेकर उसे सरकार तक पहुंचाना है. इसके बाद क्षेत्र के प्रतिनिधियों…

Read More

नई दिल्ली. सर्राफा बाजार में सोना लगातार मजबूती के नए रिकॉर्ड बना रहा है. खासकर साल 2025 में सोने की कीमत में जिस तरह तेजी का रुख बना है, उससे निवेशकों की कमाई में जमकर इजाफा हुआ है. सोने से मिलने वाले रिटर्न कि अगर स्टॉक मार्केट से मिलने वाले रिटर्न से तुलना करें, तो पिछले 5 साल की अवधि में इसने शेयर बाजार को भी पीछे छोड़ दिया है. सोने से मिलने वाले रिटर्न की बात करें तो पिछले 5 साल की अवधि में इसकी कीमत में 200 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है. इस तरह इस अवधि…

Read More

Tragic Road Accident on TataChaibasa Highway Two C चाईबासा. . पश्चिमी सिंहभूम जिले के टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह भादुड़ी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो ठेका मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान अजय सामड (भोंडा गांव, कुमारडुंगी) और कुलदीप तामसोय (जंगीबुरू, मंझरी) के रूप में की गई है. दोनों चालियामा स्थित रुंगटा माइंस में ठेकेदार के अधीन मजदूरी का कार्य करते थे और ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपनी बाइक से चाईबासा की ओर लौट रहे थे. घटना के संबंध में बताया गया कि भादुड़ी गांव के समीप पीछे…

Read More