New Delhi. मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने और चांदी का भाव सोमवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1447 रुपये या 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,19,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 1512 रुपये यानी 1.27 प्रतिशत चढ़कर 1,20,845 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई. सोने की कीमत पिछले सप्ताह 3,222 रुपये प्रति…
Author: News Desk
New Delhi. निर्वाचन आयोग सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा. निर्वाचन आयोग शाम चार बजे संवाददाता सम्मेलन करेगा. बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके, क्योंकि बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग उस दौरान त्योहारों के लिए घर लौटते हैं. राज्य में 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में तीन चरणों में हुए…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 67.62 अंक चढ़कर 81,274.79 अंक पर और एनएसई निफ्टी 22.3 अंक की बढ़त के साथ 24,916.55 अंक पर पहुंच गया. शुरुआती सौदों के बाद भी दोनों बाजारों में तेजी जारी रही. सेंसेक्स 170.85 अंक की बढ़त के साथ 81,376.75 अंक पर और निफ्टी 50.40 अंक चढ़कर 24,944.30 अंक पर कारोबार करने लगा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और इटर्नल प्रमुख…
Jamshedpur. मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के पास एक युवक सोनू शर्मा पर फायरिंग हुई है. सोनू शर्मा रांची टाटा हाईवे एनएच 33 पर सनशाइन कांप्लेक्स के सामने पांडे कांप्लेक्स में अपने ट्रांसपोर्ट ऑफिस में बैठे हुए थे। तभी की घटना बताई जा रही है. पुलिस को मौके से कोई खोखा नहीं मिला है, जहां गोली लगने की बात कही जा रही है वहां कोई बुलेट पैलेट भी नहीं मिला है. घटना संदिग्ध मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कई युवक थे. थाना प्रभारी का कहना है कि कुछ युवकों ने यहां…
Jamshedpur. गोलमुरी थाना अंतर्गत न्यू केबुल टाउन में रविवार अहले सुबह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के घर में चोरी की घटना सामने आई. चोरी की यह वारदात लगभग रविवार की सुबह 4 बजे की बताई जा रही है. अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और नकद राशि व मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए. नकदी में घर में रखे 400 अमेरिकी डालर भी शामिल हैं। चोरों ने घर से कुल 52 हजार 900 रुपए पार कर लिए गए हैं. बताते हैं कि चोरों ने घर के अंदर रखे दो मोबाइल फोन और कपड़ों में रखी नकदी…
Jamshedpur. गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबाशा में दुर्गा पूजा की कालरात्रि पर 20 वर्षीय युवक अजय बाशा की कथित बलि देने की घटना से आक्रोश व्याप्त है. रविवार शाम स्थानीय लोगों ने गाढ़ाबासा से आरडी टाटा गोलचक्कर तक कैंडल मार्च निकालकर इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ कड़ा विरोध जताया. मार्च में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवाओं ने भाग लिया. सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर “अंधविश्वास बंद करो” और “अजय को न्याय दो” जैसे नारे लगाए. आरडी टाटा गोलचक्कर पर एक मिनट का मौन रखकर अजय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. लोगों ने प्रशासन से…
Ghatsila. घाटशिला उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गयी है. भाजपा, झामुमो समेत सभी दल तैयारियों में जुटे हैं. बाबूलाल मरांडी ने रविवार को घाटशिला में विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं संग बैठक की. जिसमें चुनावी रणनीति तैयार की गई. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई मौजूद थे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की घाटशिला में उपचुनाव होना है, जिसकी तैयारी कर रहे है. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश था. इस विधानसभा में सात मंडल है. सातों मंडलों में सम्मेलन होगा. इसकी तैयारी हो रही है.…
Ghatsila. घाटशिला उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गयी है. भाजपा, झामुमो समेत सभी दल तैयारियों में जुटे हैं. घाटशिला के टाउन हॉल में रविवार को झामुमो का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ. इसमें झारखंड सरकार के उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ, सांसद जोबा माझी समेत कई नेता पहुंचे. इस प्रशिक्षण शिविर में विधानसभा के विभिन्न प्रखंड से पार्टी के पदाधिकारी, बूथ स्तर से सक्रिय पांच पांच सदस्य पहुंचे।कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के बीच मंत्रियों ने घाटशिला उप चुनाव के लिए शंखनाद करते हुए सभी को बूथ मजबूत करने का संकल्प लिया. मंत्रियों…
आदित्यपुर . आदित्यपुर स्थित एमआईजी मैदान में काली पूजा पंडाल के निर्माण हेतु भूमिपूजन आगामी 7 अक्टूबर को होगा. उक्त निर्णय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एमआईजी पूजा मंडप में संपन्न हुई श्रीश्री काली पूजा कमिटी की बैठक में लिया गया. इससे पूर्व बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आय_व्यय पर चर्चा की गई. बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमिटी गठित करने का निर्णय भी लिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से पुनः शैलेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में महासचिव संजय पांडेय ने उक्त प्रस्ताव रखा. वहीं,…
जमशेदपुर. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को टेल्को प्रखंड के खड़गाझार क्षेत्र में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” जन-जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया. उनके साथ वरिष्ठ नेता चन्द्रभान सिंह, रियाजुद्दीन खान, ओमप्रकाश उपाध्याय, नन्दलाल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार और नव नियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह भी मौजूद थे. दुबे ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में हो रही गड़बड़ियों और मताधिकार से नागरिकों को वंचित करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई विधानसभाओं में…
