Author: News Desk

Jamshedpur. मानगो डिमना रोड स्थित संजय पथ में तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में टेका चौधरी को गिरप्तार कर लिया गया है. मानगो आस्ता स्पेस टाउन निवासी टेका चौधरी को पुलिस ने पकड़ा. उसके पास से पिस्तौल समेत अन्य हथियार जब्त किया गया है. गौरतलब है कि बाइक पर सवार टेका चौधरी अपने साथी के साथ पहुंचा और कॉल बेल पहले घर का बजाया और फिर गाली गलौज की. उसके बाद गोलियां चलायी. दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर गोलियां चलायी गयी. गुड्डू पांडेय तड़ीपार है. जिसके कारण वह घर में नहीं था. गोली चलने…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला बाजार में रविवार रात हुए सड़क हादसे में झारखंड नायक नामक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह से रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) को कराइकेला थाना के समीप जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. उनका आरोप है कि क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. सड़क जाम के कारण रांची-चाईबासा मार्ग पर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर जाना सस्ता हो गया है. त्योहारी सीजन को लेकर India One Air ने विमान किराया कम कर दिया है. इसके साथ ही उड़ान के समय में भी दोनों ओर भुवनेश्वर और जमशेदपुर) से फेरबदल हुआ है. इंडिया वन एयर के अनुसार, 31 दिसंबर तक नया किराया और उड़ान का समय प्रभावी रहेगा. जानें कितना देना होगा किराया भुवनेश्वर से जमशेदपुर का विमान किराया 3098 रुपये तय हुआ है, जो पहले 3182 रुपये था. जमशेदपुर से कोलकाता का किराया 2903 से घटकर 2827 रुपये रुपये हो गया. इससे जमशेदपुर व भुवनेश्वर के किराये में 84…

Read More

Jamshedpur : रेल पटरियों की मरम्मत और अन्य कार्यों के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल में 11 अक्टूबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक 16 यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. दक्षिण-पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने इसकी अधिसूचना जारी की है. राउरकेला से कासबहाल और बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला स्टेशनों के बीच अप और डाउन लाइन की मरम्मत टीआरटी मशीनों से की जाएगी. हर मंगलवार और शनिवार को सुबह 5 :30 बजे से मेगा ब्लॉक लगेगा. इससे साउथ बिहार एक्सप्रेस, इतवारी-टाटा एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी या रूट बदला जाएगा. यात्रियों को असुविधा…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी थाना क्षेत्र में रविवार, 5 अक्टूबर को पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. दो आरोपियों को ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिली थी कि मुर्दा मैदान के पास भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है. पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (पटमदा) बचनदेव कुजुर की अगुवाई में एक विशेष टीम ने त्वरित छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बबन खान उर्फ शेख बबन और पवन साहू…

Read More

New Delhi. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आगामी छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा मतगणना 14 नवंबर होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ हैं. बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया था,…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो इलाके में एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 24 वर्षीय अभिषेक शर्मा का शव सोमवार को फंदे से लटका पाया गया. अभिषेक पिछले एक साल से एक विवाहित महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था. महिला के दो बच्चे हैं और वह अपने पति से अलग रह रही थी. महिला का कहना है कि अभिषेक ने फांसी लगाकर जान दी है, जबकि अभिषेक के परिजन इसके पीछे साजिश का आरोप लगा रहे हैं. बताया गया कि महिला ने सोमवार को शहर में रहने वाले अपने परिजनों को अभिषेक के फंदे पर लटकने की…

Read More

Stockholm. मैरी ई ब्रुनको, फ्रेड रैमस्डेल और शिमॉन साकागुची को ‘पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस’ से संबंधित उनकी खोजों के लिए इस साल का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार देने की सोमवार को घोषणा की गई. तीनों को 10 दिसंबर को एक समारोह में औपचारिक रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. इसे आधिकारिक तौर पर फिजियोलॉजी या चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है. ‘पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस’ या परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता एक ऐसा तरीका है, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को अनियंत्रित होने और बाहरी आक्रमणकारियों के बजाय अपने ही ऊतकों पर हमला करने से रोकने में मदद मिलती है. सोमवार को…

Read More

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से कुछ घंटे पहले सोमवार को पटना मेट्रो के एक हिस्से का उद्घाटन किया. यह कॉरिडोर 3.45 किलोमीटर लंबा है और ‘प्राथमिकता कॉरिडोर’ का हिस्सा है, जिसमें तीन स्टेशन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल और भूतनाथ शामिल हैं. मुख्यमंत्री कुमार ने इस अवसर पर छह भूमिगत मेट्रो स्टेशन के साथ ही उन्हें जोड़ने वाली 9.35 किलोमीटर लंबी सुरंग का शिलान्यास भी किया. ये सभी स्टेशन कॉरिडोर-1 के अंतर्गत बनाए जाएंगे.राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा सोमवार शाम चार बजे निर्वाचन आयोग द्वारा की गयी. एक…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कार्यवाही के दौरान एक वकील ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई की ओर कथित तौर पर जूता फेंकने की कोशिश की. वकीलों ने यह जानकारी दी. यह घटना उस समय घटी जब प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ वकीलों द्वारा उल्लेख किए गए मामलों की सुनवाई कर रही थी. वकील मंच के पास पहुंचा, अपना जूता निकाला और उसे न्यायाधीश की ओर फेंकने की कोशिश की. अदालत कक्ष में मौजूद सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हमले को रोका. वकील को तुरंत अदालत परिसर से बाहर ले जाया गया.जब…

Read More