Author: News Desk

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई पर उनके अदालत कक्ष में हुए हमले की निंदा की और इस घटना को ‘लोकतंत्र की आत्मा पर हमला’करार दिया. सोरेन ने यह भी कहा कि यह हमला ‘देश के संविधान पर प्रहार करने जैसा है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं. सीजेआई गवई जी पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है. एक अभूतपूर्व और चौंकाने वाली घटना में सोमवार को एक बुजुर्ग वकील ने सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई की ओर जूता फेंकने की…

Read More

Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य में व्याप्त “जंगल राज” के खिलाफ लोगों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि यहां (राज्य में) लोगों को व्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए ‘झूठे मामलों में फंसाया’ जाता है. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जोर देकर कहा कि झारखंड में झूठे मामलों का एक नया चलन देखने को मिला है. सरायकेला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ने आरोप लगाया, ‘अगर आप कोई सवाल उठाते हैं, न्याय की मांग करते हैं, धरना देते हैं या अपने मौलिक अधिकारों के लिए लड़ते हैं, तो आपको…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सकारात्मक शुरुआत की. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 183.97 अंक की बढ़त के साथ 81,974.09 अंक पर और एनएसई निफ्टी 62.05 अंक चढ़कर 25,139.70 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे. हालांकि ट्रेंट, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस के शेयर नुकसान में रहे.

Read More

Jamshedpur. बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ चुनाव आयोग ने कोल्हान के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह चुनाव 11 नवंबर को होगा. रिजल्ट 14 नवंबर को जारी होगा. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी. घाटशिला (एसटी आरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी. नामांकन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 है. नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर 2025 को होगी. 22 अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे. 11 नवंबर को सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. 14 नवंबर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने जमशेदपुर की 86 बस्तियों को मालिकाना हक देने की मांग की है. विधायक ने बस्तीवासियों को भूमि पर पूर्ण मालिकाना हक देने की मांग की है. विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि जमशेदपुर की इन बस्तियों में लोग कई दशकों से निवास कर रहे हैं. उनकी मांग रही है कि उन्हें उनके आवासीय भूमि पर मालिकाना हक मिले. पत्र में बताया गया है कि झारखंड सरकार द्वारा टाटा लीज नवीकरण के दौरान वर्ष 2005 में नीतिगत निर्णय लेते हुए लगभग…

Read More

Jamshedpur. मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत के बाद झारखंड समेत पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग झारखंड में तीन कफ सिरप के उपयोग के साथ खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है. मध्य प्रदेश के स्टेट लैब द्वारा इन दवाओं में डाई इथाइल ग्लाइकॉल की निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा की पुष्टि की गई. बैन किए गए सिरप में कोल्डरिफ सिरप (श्रेसन फार्मास्यूटिकल, तमिलनाडु), रेस्पीफ्रेश टीआर सिरप (रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स प्रा लि, अहमदाबाद,गुजरात) और रिलीफ सिरप (शेप फार्मा प्रा लि, सुरेंद्रनगर,गुजरात) शामिल है. इधर, जमशेदपुर में ड्रग विभाग…

Read More

Jamshedpur. मानगो डिमना रोड स्थित संजय पथ में तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में टेका चौधरी को गिरप्तार कर लिया गया है. मानगो आस्ता स्पेस टाउन निवासी टेका चौधरी को पुलिस ने पकड़ा. उसके पास से पिस्तौल समेत अन्य हथियार जब्त किया गया है. गौरतलब है कि बाइक पर सवार टेका चौधरी अपने साथी के साथ पहुंचा और कॉल बेल पहले घर का बजाया और फिर गाली गलौज की. उसके बाद गोलियां चलायी. दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर गोलियां चलायी गयी. गुड्डू पांडेय तड़ीपार है. जिसके कारण वह घर में नहीं था. गोली चलने…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला बाजार में रविवार रात हुए सड़क हादसे में झारखंड नायक नामक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह से रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) को कराइकेला थाना के समीप जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. उनका आरोप है कि क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. सड़क जाम के कारण रांची-चाईबासा मार्ग पर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर जाना सस्ता हो गया है. त्योहारी सीजन को लेकर India One Air ने विमान किराया कम कर दिया है. इसके साथ ही उड़ान के समय में भी दोनों ओर भुवनेश्वर और जमशेदपुर) से फेरबदल हुआ है. इंडिया वन एयर के अनुसार, 31 दिसंबर तक नया किराया और उड़ान का समय प्रभावी रहेगा. जानें कितना देना होगा किराया भुवनेश्वर से जमशेदपुर का विमान किराया 3098 रुपये तय हुआ है, जो पहले 3182 रुपये था. जमशेदपुर से कोलकाता का किराया 2903 से घटकर 2827 रुपये रुपये हो गया. इससे जमशेदपुर व भुवनेश्वर के किराये में 84…

Read More

Jamshedpur : रेल पटरियों की मरम्मत और अन्य कार्यों के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल में 11 अक्टूबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक 16 यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. दक्षिण-पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने इसकी अधिसूचना जारी की है. राउरकेला से कासबहाल और बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला स्टेशनों के बीच अप और डाउन लाइन की मरम्मत टीआरटी मशीनों से की जाएगी. हर मंगलवार और शनिवार को सुबह 5 :30 बजे से मेगा ब्लॉक लगेगा. इससे साउथ बिहार एक्सप्रेस, इतवारी-टाटा एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी या रूट बदला जाएगा. यात्रियों को असुविधा…

Read More