New Delhi. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन सहित टाटा समूह के शीर्ष अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. यह मुलाकात निदेशक मंडल (बोर्ड) नियुक्तियों और कॉरपोरेट संचालन संबंधी मुद्दों पर न्यासियों के बीच जारी विवाद की पृष्ठभूमि में हुई. नोएल टाटा और चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन और ट्रस्टी डेरियस खंबाटा के साथ शाम को शाह के आवास पर बैठक के लिए पहुंचे. सीतारमण भी गृह मंत्री के आवास पर बैठक में शामिल हुईं. टाटा ट्रस्ट के न्यासियों के बीच जारी…
Author: News Desk
Ranchi. प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने बुधवार से झारखंड में ‘प्रतिरोध सप्ताह’ की घोषणा की है और 15 अक्टूबर को बंद का आह्वान किया है जिसके मद्देनजर पुलिस ने संवेदनशील स्थानों और यातायात मार्गों पर सशस्त्र बलों की तैनाती के साथ राज्य भर में सुरक्षा कड़ी कर दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. महानिरीक्षक (संचालन) माइकल राज ने बताया कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन द्वारा आहूत सप्ताह भर के विरोध प्रदर्शन और बंद के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 12 बटालियन और झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) और भारतीय आरक्षित वाहिनी (आईआरबी)…
Kolkata : सियालदह–बजबज रेलखंड पर बुधवार की सुबह एक मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतर जाने के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेन सेवाएं कई घंटों तक बुरी तरह प्रभावित रहीं. यह हादसा बजबज स्टेशन से कुछ ही दूरी पर 14 नंबर रेलवे गेट के पास हुआ, जिसके कारण सुबह के व्यस्त समय में हजारों नित्ययात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया. पटरी से उतरे डिब्बे को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही…
जमशेदपुर. घाटशिला उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के तत्काल बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने 72 घंटे के भीतर कई कार्यों को पूरा करने का आदेश जारी किया है. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागु हो गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने पहले 72 घंटों के लिए SOP आदेश जारी किया है. घोषणा के 24 घंटे के अन्दर लागू 1. सरकारी संपत्ति का विरूपण (Defacement of Government Property)- सरकारी संपत्ति पर सभी दीवार लेखन, पोस्टर/कागज या किसी अन्य रूप में विरूपण, कटआउट / होर्डिंग्स, बैनर, झंडे आदि को हटा दिया जाएगा. 2.…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से बीते माह सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी. मंगलवार को यूनियन प्रांगण में आयोजित समारोह में महामंत्री आरके सिंह के हाथों सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. महामंत्री आरके सिंह ने अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय व धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में अंजन चक्रवर्ती, अखिलेश कुमार झा, मलय अधिकारी, एसएस हुसैन, बिपिन बिहारी लाल, गुरदीप सिंह,…
Ranchi. भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को कहा कि घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में झामुमो नीत सत्तारूढ़ गठबंधन को हराने के लिये राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एकजुट होकर लड़ेगा. ग्यारह नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा के एक दिन बाद उन्होंने यह टिप्पणी की है. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का 15 अगस्त को नयी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो जाने के कारण घाटशिला सीट पर उपचुनाव कराया जाना है. झामुमो के रामदास सोरेन ने 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे और भाजपा…
Ranchi. घाटशिला उपचुनाव की घोषणा के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विस्तारित बैठक 15 अक्टूबर को बुलाई गई है. झामुमो अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 अक्टूबर को झामुमो की विस्तारित बैठक बुलाई है. सुबह 11 बजे से हरमू स्थित सोहराई भवन में होने वाली बैठक में पार्टी की केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष, सचिव, महानगर अध्यक्ष, जिला एवं महानगर संयोजकों को बुलाया गया है. बैठक में घाटशिला उपचुनाव, बिहार चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. इसके अलावा पार्टी के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद सांगठनिक स्थिति, वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और सदस्यता अभियान की…
Jamshedpur: पश्चिम बंगाल के बारानगर में आभूषण दुकान में 15 किलो सोने की डकैती और मालिक की पीट-पीटकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में जमशेदपुर से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. बंगाल पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर से चंदन मंडल और प्रिंस कुमार को दबोचा. इनके पास से लूट के दो मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं. जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया है, जो उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर बारानागर ले…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सारंडा वन क्षेत्र में खनन और संरक्षण नीति को लेकर झारखंड सरकार पर भ्रम फैलाने और विरोधाभासी रुख अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है. मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने राज्य सरकार से सारंडा की वास्तविक स्थिति पर पारदर्शी नीति अपनाने और इस विषय पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. विधायक राय ने कहा कि सारंडा का वन क्षेत्र केवल लौह अयस्क का भंडार नहीं, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि साल के घने पेड़ इस क्षेत्र की पहचान हैं, जिनका महत्व स्टील से कम नहीं है. इसलिए सरकार को विकास और पर्यावरण…
Ranchi : झारखंड के चर्चित सारंडा जंगल क्षेत्र को वन्य जीव अभयारण्य घोषित करने के मुद्दे पर कल सुप्रीम कोर्ट में एक अहम सुनवाई होने जा रही है. इस केस ने न सिर्फ सरकार को अलर्ट कर दिया है, बल्कि राज्य की आर्थिक नीतियों, खनन गतिविधियों और पर्यावरणीय संतुलन को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा था कि यदि राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी नहीं की, तो मुख्य सचिव को जेल भेजा जा सकता है. इसी चेतावनी के बाद 8 अक्टूबर को अगली सुनवाई तय की गई. इस…
