जमशेदपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 11 अक्टूबर 2024 से 20 जनवरी 2026 तक कई ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाने की घोषणा की है. यह फैसला राउरकेला से कासबहाल और बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला के बीच रेल पटरियों की मरम्मत और तकनीकी कामों के चलते लिया गया है. इन कार्यों को टीआरटी मशीनों की मदद से पूरा किया जाएगा. रेल विभाग के अनुसार, ट्रैक मरम्मत का काम हर दिन सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा. इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए…
Author: News Desk
Jamshedpur: कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर हाल ही में जेल से बेल पर रिहा हुए अपराधियों और पिछले पांच वर्षों में आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में संलिप्त आरोपियों का भौतिक सत्यापन शुरू किया है. पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर इन व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई और उनके निवास स्थानों का सत्यापन किया. इस अभियान के दौरान कुल 312 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया. सत्यापन में ऐसे लोग शामिल थे जो पहले विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके थे या न्यायिक प्रक्रिया में…
Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र से पुलिस ने भानू मांझी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य मनीष सिंह (20 वर्ष) को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि उलियान टीओपी मैदान में यह युवक पिस्टल और गोली लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. एसएसपी के निर्देश पर कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी दल मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया. मनीष सिंह कदमा के भाटिया बस्ती, महादेव पथ का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने एक देशी लोडेड सेमी ऑटोमेटिक…
Jamshedpur.जमशेदपुर स्थित दलमा वन्य प्राणी अभयारण्य की पालतू हथिनी रजनी का 16वां जन्मदिन मंगलवार को मनाया गया. इस अवसर पर रजनी ने केक काटा. कार्यक्रम में इचागढ़ विधायक सविता महतो, डीएफओ सबा आलम अंसारी और रेंजर दिनेश चंद्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. डीएफओ सबा आलम ने बताया कि लगभग 16 साल पहले रजनी दलमा के पीलीद गांव के पास एक गड्ढे में घायल अवस्था में मिली थी. वन विभाग ने उसे 7 अक्टूबर को बरामद किया था, तब उसकी उम्र केवल तीन साल थी। तब से हर साल इसी दिन उसका जन्मदिन मनाया जाता है. इस समारोह का…
Jamshedpur. आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आदिवासी जन आक्रोश महारैली का आयोजन 9 अक्टूबर को होगा. यह रैली साकची स्थित आमबगान से उपायुक्त कार्यलाय तक निकलेगी. यह महारैली कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में किया जा रहा है. सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन में आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदस्यो ने मंगलवार को एक पत्रकार सम्मलेन में संयुक्त रूप से कहा कि यह महारैली कुड़मी समुदाय के असंवैधानिक गैरकानूनी मांग को लेकर किया जा रहा है, जिससे झारखण्ड, बंगाल, ओडिशा, असम एवं राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासियों के हितों के खिलाफ गंभीर…
Jamshedpur. जमशेदपुर सहित झारखंड के ज्यादातर जिलों में 9 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज हल्की बारिश हो सकती है. 8 अक्टूबर को राज्यभर में वर्षा होने की संभावना है. 9 अक्टूबर को भी वही चार जिले छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी. वहीं 10 अक्टूबर से अधिकांश जिलों में मौसम साफ होने लगेगा. केवल पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हल्की बारिश की संभावना है. अक्टूबर के पहले छह दिनों में ही रांची में 32.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक है. राज्यभर…
Garhwa. गढ़वा जिले में झूठी शान के खातिर हत्या के एक संदिग्ध मामले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी नाबालिग बेटी और उसके एक दिन के नवजात शिशु की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह घटना मेराल थाना क्षेत्र के ओरैया गांव में हुई। मृतका की पहचान राधिका कुमारी (17) और उसके एक दिन के बच्चे के रूप में हुई है. मेराल पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी विष्णुकांत ने कहा, ‘यह झूठी शान के लिए हत्या का मामला है. आरोपी पिता की पहचान अनिल चौधरी (45) के रूप में हुई है और उसे…
Jamshedpur. भारत निर्वाचन आयोग ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है. 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 अक्टूबर तक चलेगी. 22 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 24 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे. 11 नवंबर को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा. वहीं 14 नवंबर को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. यहां 11 नवंबर को मतदान होगा जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित…
Stockholm. जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को क्वांटम मेकेनिक्स टनलिंग में उनके अनुसंधान के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा मंगलवार को की गई. तीनों को 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. साल 1901 से 2024 के बीच 118 बार भौतिकी के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है. अब तक 226 वैज्ञानिकों को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. स्टॉकहोम स्थित रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा इस वर्ष घोषित किया जाने वाला यह दूसरा पुरस्कार है. एक दिन पहले…
Medninagar. पलामू जिले में छह व्यक्तियों ने रिश्ते की दो बहनों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी. यह घटना दो अक्टूबर की रात को हुई जब दोनों किशोरी दशहरा मेले से नौडीहा थानाक्षेत्र स्थित अपने घर लौट रही थीं. हालांकि, घटना की सूचना उनके माता-पिता ने सोमवार को दी. छतरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अवध कुमार यादव ने कहा, ‘महिला पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी छह आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर…
