Jamshedpur. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार करने हेतु बुधवार को वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई. यह बैठक पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के सभागार में आयोजित की गई. ग्यारह नवंबर को होने वाला यह उपचुनाव झामुमो विधायक एवं झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के 15 अगस्त को निधन के बाद आवश्यक हो गया था. सोरेन झामुमो की पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष भी थे. डीआईजी (कोल्हान) अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में हुई…
Author: News Desk
New Delhi. खुफिया रिपोर्टों में भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को खतरों की आशंका जताए जाने के मद्देनजर उन्हें ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा शाखा को यह कार्य सौंपा गया है. उन्होंने बताया कि पवन सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान की गई है. मंत्रालय ने बिहार विधानसभा चुनावों से पहले सिंह को संभावित खतरों पर एक खुफिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया था. बिहार में सिंह के आवागमन के दौरान लगभग चार सशस्त्र कमांडो उनकी…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट से सारंडा वन क्षेत्र को अभयारण्य घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार को फिलहाल राहत मिल गई है. अदालत ने बुधवार को झारखंड सरकार को स्पष्ट कर दिया कि उसे पारिस्थितिक रूप से समृद्ध सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary)घोषित करने के संबंध में सात दिनों के भीतर निर्णय लेना चाहिए.यह मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा और सासंगदाबुरू वन क्षेत्रों को क्रमशः वन्यजीव अभयारण्य और संरक्षण रिजर्व के रूप में अधिसूचित करने के लंबित प्रस्ताव से संबंधित है. राज्य सरकार ने पहले अपने हलफनामे में कहा था कि उसने वन्यजीव अभयारण्य के…
Jamshedpur. बागबेड़ा के बहुचर्चित नागाडीह हत्याकांड मामले में अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला व सत्र न्यायाधीश विमलेश कुमार सहाय की अदालत ने इस मामले पांच अभियुक्तों को सजा के बिंदु पर फैसला सुनाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया है. इससे पहले 25 सितंबर 2025 को अदालत ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को दोषी करार दिया था. वहीं सबूतों के अभाव में 20 आरोपितों को बरी कर दिया था. बता दें कि इस मामले में 25 आरोपितों के विरुद्ध ट्रायल चल रहा था। इनमें चार को छोड़कर…
जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबांकी डैम के पास खरंगाझार के प्रसिद्ध मोबाइल दुकानदार रॉनी ने आत्महत्या कर ली.. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और शोक की लहर फैल गई.. स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी..सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.. रॉनी की स्कूटी घटनास्थल के पास खड़ी मिली, जबकि उसकी जेब से सल्फास की गोली बरामद हुई. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है..पुलिस जांच के दौरान रॉनी के मोबाइल में उसका अंतिम व्हाट्सएप स्टेटस “अलविदा” मिला, जिससे साफ संकेत मिलता है कि वह…
चाईबासा. गुवा रेलवे मार्केट स्थित डाकघर में पदस्थ उप डाकपाल विकास चंद्र कुलिला (46 वर्ष) को पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये की फर्जी निकासी के आरोप में गिरफ्तार किया है.. आरोपी पर आरोप है कि उसने डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं के खाताधारकों की राशि का दुरुपयोग कर ऑनलाइन जुए और कसीनो ऐप में हार गया. मामला 1 फरवरी 2023 से 19 जून 2025 के बीच का है.. इस दौरान आरोपी ने 50,56,473 रुपये की फर्जी निकासी की.. डाक निरीक्षक सुमन कुमार सांमता ने शिकायत दर्ज कराई, जिस पर गुवा थाना कांड संख्या 34/2025 के तहत मामला दर्ज किया…
Jamshedpur. जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को मजदूरों से पंगा लेना भारी पड़ गया है। बुधवार को रोजगार पर निकले मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को परडीह चेक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया और कागजात की मांग की. नहीं दिखाने पर चालक के साथ मारपीट भी की, जिससे मजदूर आक्रोशित हो उठे और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. मजदूरों का आरोप है कि कागजात को लेकर आए दिन ट्रैफिक पुलिस परेशान करती है. मजदूरों का कहना है कि किसी भी वाहन से जब वह रोजगार के लिए शहर की ओर आते हैं तो ओवरलोड का हवाला देकर ट्रैफिक…
Stockholm. सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉब्सन और उमर एम याघी को धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास में उनके कार्यों के लिए इस साल रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने बुधवार को रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की. इससे पहले सोमवार को चिकित्सा और मंगलवार को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित किए गए. इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा बृहस्पतिवार को साहित्य पुरस्कार के साथ जारी रहेगी. शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के पुरस्कार की घोषणा सोमवार को की…
Jamshedpur. बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग स्थित सब्जी बाजार के समीप देर रात लगभग 1:30 बजे भीषण आग लगने से लगभग 6 से 7 दुकानें जलकर राख हो गईं. वही दो-तीन दुकाने आग के लपेटे में आ गई थी. आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था. घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लगभग…
Mumbai. अब भारत में वियरेबल स्मार्ट ग्लास के जरिये यूपीआई लाइट सुविधा से भुगतान किया जा सकता है. इसके लिए उपयोगकर्ता को केवल क्यूआर को स्कैन करना और वॉयस कमांड देना होगा. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने कहा कि इस सुविधा के लिए न तो मोबाइल फोन की जरूरत होगी और न ही कोई पिन नंबर ही दर्ज करना पड़ेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर ने यहां ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025’ में इस नई डिजिटल भुगतान सुविधा को पेश करने की घोषणा की. ‘यूपीआई लाइट’ को खास तौर पर छोटे मूल्य के बार-बार किए…
