Author: News Desk

Jamshedpur.. टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन सात प्रतिशत बढ़कर 56.7 लाख टन हो गया. जमशेदपुर में ब्लास्ट फर्नेस की ‘रीलाइनिंग’ के पूरा होने के बाद परिचालन सामान्य होने की वजह से कंपनी के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में टाटा स्टील इंडिया का कच्चा इस्पात उत्पादन 56.7 लाख टन रहा. तिमाही आधार पर उत्पादन में आठ प्रतिशत और सालाना आधार पर सात प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसमें कहा गया कि…

Read More

Medninagar. पलामू जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां के तेलाड़ी गांव में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला. पुलिस ने बताया कि हैवान बने भाई ने छोटे भाई की पत्नी को पारिवारिक कलह के बाद मौत के घाट उतार दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ा भाई फरार चल रहा है. इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को परिवार में किसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई. देखते ही देखते लड़ाई इतनी आगे बढ़ गई कि बड़े भाई के सिर पर खून…

Read More

Mumbai. रियल्टी और उपयोगिता शेयरों में खरीदारी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स लगभग 300 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 25,250 के स्तर से ऊपर था. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 299.21 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 82,471.31 पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 70.05 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 25,251.85 पर था. सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और टाइटन में उल्लेखनीय बढ़त हुई. हालांकि, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल्स और…

Read More

Stockholm. हंगरी के लेखक लासलो क्रासनाहोरकई को इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. यह घोषणा बृहस्पतिवार को की गई. नोबेल समिति के अनुसार उनकी ‘सम्मोहक और दूरदर्शी कृति’ के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा. क्रासनाहोरकई इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले अर्नेस्ट हेमिंग्वे, अल्बर्ट कामू और टोनी मॉरिसन जैसे साहित्य दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं. स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति द्वारा अब तक कुल 121 विजेताओं को साहित्य के क्षेत्र में यह पुरस्कार 117 बार प्रदान किया जा चुका है. पिछले वर्ष का पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को उनकी…

Read More

Lohardaga. लोहरदगा जिले में आठ वर्षीय एक लड़के सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बुधवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग गांव में रात करीब एक बजे यह घटना घटी.लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सादिक अनवर रिजवी ने कहा, ‘आठ साल के एक लड़के और उसके दादा-दादी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बच्चे की मां को एक कमरे में कथित तौर पर बंद कर दिया गया था. जादू-टोना व जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि…

Read More

Jamshedpur. आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है. आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर पूरे जिले में प्रशासनिक सख्ती बढ़ा दी गई है. इस क्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से शहर भर में लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग को हटाने और दीवार लेखन को मिटाने की मुहिम गुरुवार को चलाई गई. शहर के साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, मानगो और गोलमुरी जैसे प्रमुख इलाकों में अक्षेस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए…

Read More

Jamshedpur. गोलमुरी पुलिस ने गुरुवार को अपराधी सौरभ चौधरी उर्फ पूरण चौधरी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. उस पर रंगदारी, धमकी और वसूली की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा. वह अपने पुराने साथी देवेंद्र सिंह उर्फ ‘आई लव पंजाब’ के साथ मिलकर शहर के व्यापारियों, ठेकेदारों और साहूकारों से जबरन वसूली कर रहा था. सौरभ की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। इनमें से एक गोली पहले से ही कट्टे में लोड…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) अपने शुरुआती दौर से ही जनहित कार्यों के लिए समर्पित रहा है. उन्होंने कहा कि यह संस्था एक लम्बी यात्रा तय करते हुए आज अपना रजत जयंती मना रही है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस संस्था के जरिए रांची के इस ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर के रामदास भट्टा निवासी फिरदौस गदी के पुत्र आरीश का अपहरण किये जाने का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार की है. बच्चे को आखिरी बार घर के बाहर खेलते हुए देखा गया था, लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक व्यक्ति बच्चे को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस ने बताया कि फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की लोकेशन गालूडीह की ओर की है, जिसके बाद पुलिस ने उस इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है. आरीश नरभेराम स्कूल…

Read More

Chaibasa : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनके खिलाफ चाईबासा सिविल कोर्ट में दर्ज आपराधिक मामले में जारी संज्ञान आदेश को रद्द कर दिया है. साथ ही, मामले को दोबारा विचार के लिए निचली अदालत को भेज दिया गया है. हाईकोर्ट की एकलपीठ, जस्टिस अनिल कुमार चौधरी ने साफ कहा कि निचली अदालत द्वारा संज्ञान लेने का आदेश सत्र न्यायालय के हस्तक्षेप से प्रभावित था, जो उचित नहीं है. कोर्ट ने इसे कानूनी रूप से गलत मानते हुए संज्ञान आदेश को खारिज कर दिया. यह मामला एक शिकायत से जुड़ा है,…

Read More