2030 तक चुनौती पूर्ण राह के लिए कर्मचारियों को तैयार रहने का दिया वीपी ने मंत्र जमशेदपुर. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कोड रोलिंग मिल विभाग में विभिन्न क्षेत्र में सितंबर महीना में रिकॉर्ड प्रोडक्शन दर्ज किया गया. कर्मचारियों के खुशी एवं हौसला बढ़ाने के लिए केक काटकर किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट वन शेयर्ड सर्विसेज प्रबाल घोष ने CRM विभाग के द्वारा किए गए प्रदर्शन के ऊपर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और साथ में आने वाले 2030 में टाटा स्टील के लिए जो चुनौती पूर्ण रहेगा. उसके लिए कमर कस के…
Author: News Desk
Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रिम्स (राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल) से जुड़े एक हालिया फैसले को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सरकार को “बेशर्म” करार देते हुए आरोप लगाया कि अब गरीबों की जान की कीमत तय की जा रही है. चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “बधाई हो, झारखंड सरकार ने रिम्स में इलाज करवाने वाले गरीबों के जान की कीमत तय कर दी. बताइये, इतनी बड़ी रकम का क्या करेंगे आप? बेशर्म सरकार!” दरअसल, 9 अक्टूबर को रिम्स शासी परिषद की बैठक में एक…
Ranchi : झारखंड सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे आयोजित होगी. मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी. CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे. सभी विभागों को बैठक की तैयारी के लिए निर्देश दिए गए हैं.
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. जैसे ही सायरन बजा, स्टेशन पर अफरातफरी मच गई और धुएं के गुब्बारे दिखने लगे. हालांकि यह असली दुर्घटना नहीं थी, बल्कि रेलवे की आपातकालीन स्थिति में कार्रवाई की तैयारी को परखने के लिए यह अभ्यास था. इस मॉक ड्रिल में एक ट्रेन हादसे का नाटक किया गया, जिसमें पांच यात्रियों की मौत और आठ के घायल होने का दृश्य बनाया गया. घायलों में एक को गंभीर हालत में दिखाया गया. यात्रियों को ट्रेन की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया और अस्थाई मेडिकल कैंप में प्राथमिक…
Ranchi : आगामी 45-घाटशिला (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा उप-चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर आज पुलिस मुख्यालय, रांची में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी डॉ. माईकलराज एस. ने की. बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए. चर्चा का मुख्य उद्देश्य अंतर्राज्यीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और चुनाव के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना था. बैठक में निर्णय लिया गया…
Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच जन सुराज पार्टी ने एक बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा को दरभंगा सदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. कड़क प्रशासनिक छवि वाले मिश्रा अब सक्रिय राजनीति में कदम रख रहे हैं. सहरसा जिले के बनगांव के रहने वाले राकेश मिश्रा ने करीब 30 साल तक पुलिस सेवा में रहकर काम किया. वे आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं. उन्होंने आईटीबीपी, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ जैसे केंद्रीय बलों में एडीजी पद तक सेवा दी है. 1999-2000 के बीच…
Jamshedpur: कदमा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4, खरकई नदी के किनारे दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रवेश सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया. तलाशी में एक आरोपी के पास देशी कट्टा और दूसरे के पास 8 एमएम की…
Jamshedpur. जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में सहज और सुलभ भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने की. इस बैठक में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने, सुलभ मतदान केंद्रों की तैयारी, तथा मतदान दिवस पर सहयोगी व्यवस्थाओं जैसे स्वयंसेवकों की नियुक्ति और समय पर प्रशिक्षण कराने पर विस्तृत चर्चा हुई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित विभागों और संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों…
Ranchi. रांची में शुक्रवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा दो लोग घायल हो गए है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत होचार गांव के पास ठाकुरगांव मार्ग पर तड़के करीब तीन बजे एक मोटरसाइकल को रोकने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि मोटरसाइकल सवार दो लोगों ने पुलिस पर पिस्तौल से 25 बार गोली चलाई और भागने की कोशिश की. रांची ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीन पुष्कर ने कहा, “पुलिस ने भी…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में शिक्षकों से लाखों रुपये की अवैध वसूली के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित शिक्षकों में राकेश महतो (मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर), प्रदीप फेडरिक मिंज – (प्लस टू उच्च विद्यालय, गोइलकेरा), अलोक मुंडू – (प्लस टू उच्च विद्यालय, कुल्डा, बंदगांव) शामिल हैं. जानें क्या है मामला यह मामला स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों से जुड़ा है, जिनसे बकाया वेतन भुगतान के नाम पर अवैध रूप से 35…
