Author: News Desk

Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ शुक्रवार को बैठक हुई. बैठक में प्रेस संचालकों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई और अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की निर्वाचन-संबंधी प्रचार सामग्री, जैसे पोस्टर, बैनर, पैम्पलेट, पर्चा, फ्लेक्स की छपाई करने से पूर्व प्रिंटिंग प्रेस संचालक को अनिवार्य रूप से उस सामग्री पर प्रिंटर और प्रकाशक का नाम, पता एवं संख्या अंकित करना होगा. साथ ही, प्रत्येक ऐसी सामग्री की एक…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में शुक्रवार को दो आईईडी विस्फोट होने से सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर समेत तीन जवान घायल हो गए. इस धमाके में सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर केके मिश्रा समेत तीन जवान घायल हो गए हैं. घायलों में रामकृष्ण गागराई और मंटू कुमार भी शामिल हैं. ये घटना उस समय हुई जब सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी. जैसे ही जवान पहाड़ी क्षेत्र में आगे बढ़े, नक्सलियों ने छिपकर आईईडी विस्फोट कर दिया. जोरदार धमाके से आसपास का इलाका दहशत में आ गया. घायल जवानों…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्ठा निवासी फिरदौस गद्दी का 8 वर्षीय पुत्र आरिश गद्दी गुरुवार शाम अपहरण कर लिया गया था. हालांकि, परिजनों और पुलिस ने तत्काल आरिश की तलाश शुरू की. इधर, दबाव बढ़ा तो अपहरणकर्ता आरिश को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के एक थाने के बाहर छोड़कर चले गए. इसके बाद आरिश को सकुशल बरामद कर लिया गया है. उसे शहर लेकर परिजन पहुंच गये हैं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) मनोज ठाकुर ने बताया कि लड़के का बृहस्पतिवार को रामदास भट्ठा इलाके से अपहरण कर लिया गया था.बच्चे के परिवार के…

Read More

 2030 तक चुनौती पूर्ण राह के लिए कर्मचारियों को तैयार रहने का दिया वीपी ने मंत्र जमशेदपुर. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कोड रोलिंग मिल विभाग में विभिन्न क्षेत्र में सितंबर महीना में रिकॉर्ड प्रोडक्शन दर्ज किया गया. कर्मचारियों के खुशी एवं हौसला बढ़ाने के लिए केक काटकर किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट वन शेयर्ड सर्विसेज प्रबाल घोष ने CRM विभाग के द्वारा किए गए प्रदर्शन के ऊपर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और साथ में आने वाले 2030 में टाटा स्टील के लिए जो चुनौती पूर्ण रहेगा. उसके लिए कमर कस के…

Read More

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रिम्स (राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल) से जुड़े एक हालिया फैसले को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सरकार को “बेशर्म” करार देते हुए आरोप लगाया कि अब गरीबों की जान की कीमत तय की जा रही है. चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “बधाई हो, झारखंड सरकार ने रिम्स में इलाज करवाने वाले गरीबों के जान की कीमत तय कर दी. बताइये, इतनी बड़ी रकम का क्या करेंगे आप? बेशर्म सरकार!” दरअसल, 9 अक्टूबर को रिम्स शासी परिषद की बैठक में एक…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे आयोजित होगी. मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी. CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे. सभी विभागों को बैठक की तैयारी के लिए निर्देश दिए गए हैं.

Read More

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. जैसे ही सायरन बजा, स्टेशन पर अफरातफरी मच गई और धुएं के गुब्बारे दिखने लगे. हालांकि यह असली दुर्घटना नहीं थी, बल्कि रेलवे की आपातकालीन स्थिति में कार्रवाई की तैयारी को परखने के लिए यह अभ्यास था. इस मॉक ड्रिल में एक ट्रेन हादसे का नाटक किया गया, जिसमें पांच यात्रियों की मौत और आठ के घायल होने का दृश्य बनाया गया. घायलों में एक को गंभीर हालत में दिखाया गया. यात्रियों को ट्रेन की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया और अस्थाई मेडिकल कैंप में प्राथमिक…

Read More

Ranchi : आगामी 45-घाटशिला (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा उप-चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर आज पुलिस मुख्यालय, रांची में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी डॉ. माईकलराज एस. ने की. बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए. चर्चा का मुख्य उद्देश्य अंतर्राज्यीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और चुनाव के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना था. बैठक में निर्णय लिया गया…

Read More

Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच जन सुराज पार्टी ने एक बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा को दरभंगा सदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. कड़क प्रशासनिक छवि वाले मिश्रा अब सक्रिय राजनीति में कदम रख रहे हैं. सहरसा जिले के बनगांव के रहने वाले राकेश मिश्रा ने करीब 30 साल तक पुलिस सेवा में रहकर काम किया. वे आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं. उन्होंने आईटीबीपी, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ जैसे केंद्रीय बलों में एडीजी पद तक सेवा दी है. 1999-2000 के बीच…

Read More

Jamshedpur: कदमा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में दो शातिर बदमाशों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4, खरकई नदी के किनारे दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रवेश सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया. तलाशी में एक आरोपी के पास देशी कट्टा और दूसरे के पास 8 एमएम की…

Read More