Author: News Desk

Chaibasa. रांची से चाईबासा आ रही मनीला बस की चपेट में आने से बाईहातु गांव निवासी विजय पान की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) पर बाईहातु गांव के पास हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश में सड़क जाम कर दिया. करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर ही मुआवजा देने की मांग की और कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, शव को सड़क से नहीं हटाया जाएगा. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर दल-बल के साथ…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सारंडा के घने जंगल में शुक्रवार को हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल (जीडी) महेंद्र लश्करशहीद हो गये. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान शुक्रवार रात उनका निधन हो गया. वह असम असम के निवासी थे. बटालियन में शोक की लहर फैल गई है. इस विस्फोट में घायल इंस्पेक्टर (जीडी) कौशल कुमार मिश्रा और एएसआई (जीडी) रामकृष्ण गागराई राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं. दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. घायल एएसआई रामकृष्ण गागराई खरसावां विधायक दशरथ…

Read More

New Delhi. युद्धक तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से सेना ने नए संभावित दिशानिर्देशों के साथ अग्निवीरों से लेकर शीर्ष अधिकारियों तक के लिए शारीरिक फिटनेस मानदंडों को फिर से तैयार करने का फैसला किया है. इसके तहत उन्हें साल में दो बार संयुक्त शारीरिक परीक्षण से गुजरना होगा और उसे पास करना होगा. अब तक, 50 वर्ष की आयु तक के अधिकारियों और जवानों को हर साल दो अलग-अलग शारीरिक परीक्षाएं-युद्धक शारीरिक दक्षता परीक्षा (बीपीईटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीपीटी) पास करनी होती थीं. इसका मतलब था कि सबसे वरिष्ठ अधिकारियों को उम्र के आधार पर छूट दी…

Read More

New Delhi. टाटा ट्रस्ट के भीतर जारी खींचतान के बीच शापूरजी पलोनजी समूह के चेयरमैन शापूरजी पलोनजी मिस्त्री ने टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किए जाने की मांग दोहराई. मिस्त्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब टाटा समूह की कंपनियों का नियंत्रण करने वाले ट्रस्ट के विभिन्न ट्रस्टी के बीच विवाद चल रहा है. मिस्त्री ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने टाटा संस को 30 सितंबर, 2025 तक ऊपरी स्तर के वर्गीकरण में सूचीबद्ध करने की समयसीमा तय की थी. उन्होंने इस निर्देश को गंभीरता और नियामकीय प्रतिबद्धताओं…

Read More

Patna.बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं के दलबदल का दौर तेज हो गया है, जहां कई नेता अपने पुराने दलों को न केवल छोड़ रहे हैं बल्कि उन पर तीखे हमले भी कर रहे हैं. पूर्णिया से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दो बार के सांसद रहे संतोष कुशवाहा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि उन्हें पूर्णिया जिले की किसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. कुशवाहा 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में जदयू के टिकट पर जीते थे लेकिन 2024 के लोकसभा…

Read More

Saraikela. सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भोलाडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार जीजा-साला की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सरायकेला के साहेबगंज गांव निवासी गोपी बारी और बोकारो निवासी अर्जुन लामाय के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार की शाम की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Read More

New Delhi. इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश सितंबर में नौ प्रतिशत घटकर 30,421 करोड़ रुपये रहा. भारतीय म्यूचुअल फंड संघ (एम्फी) के जारी आंकड़े के अनुसार निवेश में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है. इसके बावजूद यह लगातार 55वां महीना है जब इक्विटी खंड में शुद्ध रूप से निवेश बढ़ा है. आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी वाले म्यूचुअल फंड में सितंबर में 30,421 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो अगस्त के 33,430 करोड़ रुपये और जुलाई के 42,702 करोड़ रुपये से काफी कम है. इक्विटी फंड श्रेणियों में, सबसे अधिक योगदान फ्लेक्सी कैप फंड्स का 7,029 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद…

Read More

Jamshedpur. बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती की शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टीएमएच में चिकित्सकों की टीम उनका उपचार शुरू कर दिया है. फिलहाल उन्हें स्लाइन चढ़ाया जा रहा है और पेट दर्द की वजह का पता लगाने के लिए कई आवश्यक जांचें की जा रही है. विधायक श्री मोहंती के तबीयत बिगड़ने की सूचना पाकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली.

Read More

Ranchi स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को रांची में एक मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न कंपनियों के कफ सिरप के नमूने एकत्र किए. उन्होंने नमूने राज्य औषधि निदेशक को सौंप दिए तथा उन्हें सभी नमूनों की गुणवत्ता की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. अंसारी ने कहा, शुक्रवार को पूरे राज्य में एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत सभी मेडिकल स्टोर, थोक विक्रेताओं और दवा डिपो का औचक निरीक्षण किया जाएगा. राज्य सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि झारखंड के प्रत्येक नागरिक को उच्च गुणवत्ता वाली,…

Read More

New Delhi. टाटा समूह की कंपनियों का नियंत्रण करने वाले टाटा ट्रस्ट के विभिन्न ट्रस्टी के बीच जारी खींचतान के बीच शुक्रवार को ट्रस्ट के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में ट्रस्ट से संबंधित रोजमर्रा के मुद्दों पर चर्चा की गई और किसी भी विवादास्पद विषय को नहीं उठाया गया. एक सूत्र ने कहा कि यह एक सामान्य बैठक थी और इसमें कोई भी विवादास्पद मुद्दा नहीं उठाया गया. बैठक में विभिन्न अस्पतालों और ग्रामीण विकास परियोजनाओं के बारे में प्रस्तुतियां दी गईं.  सूत्र ने यह भी बताया कि बैठक में पिछले किसी विवाद का उल्लेख…

Read More