Chaibasa. जंगली हाथी के हमले मे जहां एक युवक की मौत हो गयी, वहीं उसकी पत्नी जान बचा कर भागने मे सफल रही। घटना शनिवार के देर रात की है. नोवामुंडी प्रखंड के जामपानी गांव निवासी दंपत्ति जब शनिवार रात बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पुरुषोत्तमपुर गांव के पास जंगल से निकले एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. इस घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रही. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 11 बजे दीपेश नायक अपनी पत्नी के साथ बाइक से…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलूंग में शनिवार देर रात सड़क हादसा सामने आया. यहां तेज रफ्तार में जा रही अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे टाटा स्टील के वायर रॉड मिल में कार्यरत क्रेन ऑपरेटर प्रमोद कुमार सिंह (57) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उमा शंकर नोनिया (47), नंदू यादव (50), परीक्षित बेनुधर (28), जय बनर्जी (50), बिनेश टूद्दू (33) समेत छह अन्य जख्मी हैं. सभी एक सहकर्मी के जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी में पार्टी मनाकर लौट रहे थे. प्रमोद सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर…
New Delhi. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों से पारदर्शिता में सुधार और अभिभावकों के वास्ते सुविधा बढ़ाने के लिए यूपीआई का उपयोग कर विद्यालयों में शुल्क संग्रह प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाने को कहा है. मंत्रालय का स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग अपनी तरह के पहले कदम के तहत, यूपीआई, मोबाइल वॉलेट और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल भुगतान मंच की बढ़ती पहुंच का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है. इसने राज्यों और अन्य हितधारकों को पत्र लिखकर उनसे प्रशासनिक प्रक्रियाओं, विशेष रूप से विद्यालयों में वित्तीय लेनदेन से संबंधित प्रक्रियाओं का आधुनिकीकरण कर स्कूली शिक्षा को आसान बनाने के लिए…
Patna. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जहां भाजपा नीत सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं जन सुराज पार्टी ने बढ़त बनाए रखी है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के गृह क्षेत्र राघोपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की. भाजपा के शीर्ष नेता दिल्ली में जमे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडे इन दिनों दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं, जहां वे शीर्ष नेताओं और…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में आईईडी विस्फोट में घायल हथिनी की मौत हो गई. हथिनी की मौत बीते रात डेढ़ से दो बजे के करीब हुई है. बताया जा रहा है की हथिनी बीते शनिवार को ईलाज के बाद सुस्त पड़ गई थी, हालांकि हथिनी ने देर रात फल सब्जी आदि भी खाई थी. बताया जा रहा है उसके बाद वो सो गई, वहीं सुबह ज़ब हथिनी की निगरानी करने टीम पहुंची तो पाया की हथिनी इई मौत हो चुकी है. वहीं रविवार को हथिनी का जंगल में ही पोस्टमार्टम किया जा रहा है. इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों…
Manoharpur. सारंडा में नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा. प्रतिशोध सप्ताह मना रहे नक्सलियों ने दो दिन पूर्व आइइडी विस्फोट में सुरक्षा बल के तीन जवानों को जख्मी कर दिया था, जिसमें एक की मौत हो चुकी है. और अब मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना के कोलबोंगा गांव में बीते शनिवार की देर रात नक्सलियों ने गांव में स्थित निजी कम्पनी के मोबाइल टावर के उपकारणों को जला कर खाक कर दिया. नक्सलियों ने टावर के समीप स्थित डीजी, बैटरी सेट,विद्युत तार आदि को जला कर खाक कर दिया. घटना बीते शनिवार की देर रात लगभग 8…
Ranchi. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ द्वारा अगर 14 अक्टूबर तक आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिये झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को सम्मानजनक सीटें नहीं दी गईं तो पार्टी अपना फैसला खुद लेगी. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि झामुमो बिहार चुनाव में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सहयोगी के रूप में कम से कम 12 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम महागठबंधन के साथ हैं और गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे. हम बिहार में महागठबंधन के नेताओं…
Ranchi. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते दिखे. उनके वाहन के पीछे काफिले में कई वाहन चल रहे थे. यह पहली बार नहीं है, जब कृष अंसारी विवादों में आये हैं. कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अस्पताल में मरीजों का हालचाल लेते और जूनियर डॉक्टर को निर्देश देते दिखायी दिये थे. उस घटना के बाद उनके पिता मंत्री इरफान अंसारी को सफाई देनी पड़ी थी. मामले की जानकारी जब उपायुक्त…
Chakardharpur. चक्रधरपुर में आपसी विवाद में पति अजय लोहार ने पत्नी ज्योति की हत्या कर दी. फिर उसके शव को चक्रधरपुर स्टेशन पर फेंककर फरार हो गया. यह घटना शुक्रवार रात की है. अब रेल पुलिस मामला दर्ज कर पति की तलाश में जुट गयी है. दरअसल, अजय लोहार रेलवे ट्रैक पर पड़े शवों को उठाने में जीआरपी की मदद करता था. इसके एवज में वह पैसा लेता था. वह हमेशा नशे की हालत में रहता है. अन्य दिनों में स्टेशन के बाहर पैसे मांगकर पति व पत्नी गुजारा करते थे. घटना की रात पति व पत्नी में किसी बात…
Jamshedpur. जमशेदपुर व धनबाद में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र खोले जाने की योजना है. इसके तहत राज्य में वैज्ञानिक पर्यटन और नवाचार को बढ़ावा देने की कोशिश होगी. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के प्रत्येक जिले में विज्ञान केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा है. झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद (जेसीएसटीआई) के कार्यकारी निदेशक डॉ. राज शेखर प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में झारखंड का एक क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची में है, सरकार ने अब इसका साइंस सिटी के तौर पर उन्नयन करने का फैसला लिया है. राज्य के…
