Author: News Desk

Barasat. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में लोकप्रिय यूट्यूबर और उसके नाबालिग बेटे को एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर लाखों ‘फॉलोवर्स’ वाले अरबिंद मंडल और उसके बेटे को 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि लड़की पिछले कई महीने से ‘रील’ बनाने में उनकी मदद कर रही थी. अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत…

Read More

Stockholm. नवाचार पर आधारित आर्थिक विकास की व्याख्या के लिए जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की सोमवार को घोषणा की गई. मोकिर नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से, एगियन कॉलेज डी फ्रांस और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से तथा हॉविट ब्राउन यूनिवर्सिटी से हैं. नोबेल समिति ने कहा कि मोकिर ने “यह प्रदर्शित किया कि अगर एक के बाद एक नये नवाचार की स्व-उत्पादक प्रक्रिया सुनिश्चित करनी है, तो हमें न केवल यह जानना होगा कि कौन-सी चीज काम करती है, बल्कि हमें इस बात की वैज्ञानिक समझ भी हासिल करनी होगी…

Read More

Hazaribag. हजारीबाग जिले में नक्सल रोधी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार रात हजारीबाग और बोकारो जिलों की सीमा के पास बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान यह जब्ती की गई. उन्होंने बताया कि जब्त सामग्री में दो एसएलआर राइफल, उनकी मैगजीन और बड़ी संख्या में कारतूस शामिल हैं. बिष्णुगढ़ के एसडीपीओ बी.एन. प्रसाद ने बताया कि अभियान अभी जारी है. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा…

Read More

Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 14 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गयी. कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 10 अक्टूबर को जानकारी दी थी कि कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को होगी, लेकिन विभाग ने सोमवार को बैठक के समय में बदलाव किया है.

Read More

Jamshedpur.घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को राजपत्र अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ हो गई. एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया, ‘ घाटशिला उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई. नामांकन पत्र पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. नाम वापस लेने…

Read More

New Delhi. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कथित आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे व राज्य में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किए. इसके साथ ही बिहार में चुनाव से पहले उनके खिलाफ मुकदमे की तैयारी शुरू हो गई है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने इस मामले में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के साझा आरोप तय किए. यह मामला भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के दो होटलों के संचालन के ठेके…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भाजपा का जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई नेता मौजूद रहे. आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाया गया आत्मनिर्भर भारत अभियान देश की आर्थिक संरचना को सशक्त बना रहा है. उन्होंने कहा कि दीपावली व छठ पर्व पर नागरिक स्वदेशी उत्पाद खरीदें और दुकानदार इन्हें बेचें, यही सच्चा देशभक्ति का संदेश है. साहू ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार…

Read More

New Delhi. प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा के जीवन पर आधारित नई किताब ‘डूइंग द राइट थिंग’ उनकी ईमानदारी, करुणा और उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व की विरासत पर एक गहन व्यक्तिगत और व्यावहारिक विचार साझा करेगी. लगभग चार दशक तक टाटा समूह के साथ जुड़े रहे हरीश भट द्वारा लिखित ‘डूइंग द राइट थिंग’’ का विमोचन 30 अक्टूबर को किया जाएगा. यह न केवल एक व्यावसायिक प्रतिमान के रूप में, बल्कि लाभ के बजाय मूल्यों को मानने वाले इंसान के रूप में रतन टाटा का दुर्लभ और अंतरंग चित्रण प्रस्तुत करती है. दिग्गज उद्योगपति और पद्म विभूषण से सम्मानित टाटा, जिन्होंने नमक से…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में लूट की बड़ी वारदात सामने आयी है.. कदमा थाना इलाके के सोनारी रोड स्थित नर्सिंग होम संचालक दिलीप दास के घर में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया. दिलीप दास और उनके बेटे को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर घर में रखे कीमती जेवरात और नगद रकम सहित लगभग 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सभी के पास पिस्टल थी और उन्होंने परिवार के सदस्यों को धमकाते हुए अलमारी की चाबियां मांगीं. विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की. इसके बाद उन्होंने घर…

Read More

Patna. बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच फिर से मतभेद उभरकर सामने आए हैं. राजग के दो छोटे सहयोगी दल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को छह-छह सीट मिलने पर दोनों दलों ने सीट बंटवारे के फार्मूले को लेकर असंतोष जताया है. राजग ने रविवार को 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी, जिसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता…

Read More