Ranchi. रांची जिले में एक युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. रांची जिले के तमाड़ इलाके में 30 सितंबर को 19 वर्षीय युवती से सात लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था. पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने सात अक्टूबर को तमाड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई और आठ अक्टूबर को उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. बुंडू के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ओम प्रकाश ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 10 आरोपियों की पहचान कर ली गई है. शनिवार को…
Author: News Desk
Mumbai.सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका के एक नवंबर से चीन की वस्तुओं पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट आई है. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 451.82 अंक फिसलकर 82,049 अंक पर और एनएसई निफ्टी 109.55 अंक टूटकर 25,175.80 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, इन्फोसिस, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, मारुति और इटर्नल के शेयर लाभ में रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों…
Ghatsila. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को राज्य को ‘बिचौलियों, भ्रष्टाचार और सत्ता के दलालों’ से बचाने की लड़ाई करार दिया. घाटशिला के गुड़ाबांदा मैदान में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों और स्थानीय लोगों के लिए ‘अबुआ सरकार’ (हमारी सरकार) चलाने का दावा करते हैं लेकिन उनके नेतृत्व वाली सरकार पर लोगों को धोखा दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘बिचौलियों और माफियाओं का हर क्षेत्र पर नियंत्रण है और…
Ranchi.झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त (डीसी) और एसपी के साथ करीब ढाई घंटे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. मौके पर उन्होंने राज्य प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने सभी जिलों को अवैध बालू ढुलाई और कोयला पत्थर खनन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया. अफीम की खेती पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने को कहा. यह बैठक मुख्य सचिव के रूप में श्री कुमार की पहली समग्र समीक्षा थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी प्रशासन और जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना…
Ghatsila झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराया जाए. घाटशिला अनुमंडल सभागार में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, कुमार ने अधिकारियों को घाटशिला (एसटी आरक्षित) सीट के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया. यह सीट झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के हर पहलू के लिए विस्तृत नियम और…
Patna. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. नई दिल्ली में चली मैराथन मीटिंग के बाद तस्वीर साफ हो गई कि गठबंधन में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बीजेपी 101 सीटों पर, जेडीयू 101 सीटों पर, एनडीए में सीट बंटवारे से ये बात साफ हो गई है कि इस बार छोटे भाई- बड़े भाई का रोल खत्म हो गया है, क्योंकि बीजेपी और जेडीयू दोनों की पार्टियों को बराबर 101-101 सीटें दी गई हैं. हालांकि इस बात का संकेत बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पहले ही…
Vardman. पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम बर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें पकड़ने की होड़ के कारण सीढ़ियों पर अत्यधिक भीड़ हो जाने से भगदड़ मच गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं. सभी घायलों को बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद स्टेशन पर दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए रेल सेवाएं बाधित रहीं. बताया जा रहा है कि ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ में कम से कम 7 लोग भगदड़…
Patna. सोशल मीडिया पर वायरल बेटिकट महिला शिक्षिका खुशबू मिश्रा और उसके पिता पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) शिकंजा कसने जा रहा है. रांची से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में टिकट मांगने पर TTE से उलझने, देवरिया स्टेशन पर पिता और परिवार के लोगों के हंगामा करने, सिर काटने की धमकी देने, टीटीई से दुर्व्यहार करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में आरपीएफ ने केस दर्ज कर लिया है. अज्ञात लोगों पर दर्ज केस में आरपीएफ ने महिला और उसके पिता को पूछताछ के लिए बुलाया है. खुशबू सरकारी शिक्षक हैं और मूल…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और अन्य पक्षों से एक याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें एम्बुलेंस में हर समय पर्याप्त जीवन रक्षक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने 10 अक्टूबर के अपने आदेश में कहा, नोटिस जारी करें, जिसका चार सप्ताह में जवाब दिया जाए.याचिका में केंद्र, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पक्षकार बनाया गया है. वरिष्ठ अधिवक्ता पर्सीवल बिलिमोरिया और अधिवक्ता जैस्मीन दामकेवाला याचिकाकर्ताओं सायंशा पनंगीपल्ली और प्रिया सरकार की…
Dhanbad. धनबाद में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में कपिल कुमार राय (32 ) की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को प्रेमिका के घर में ही छिपाने का प्रयास किया गया. कपिल गुरुवार की रात से ही गायब था. हत्या का आरोप प्रेमिका के ही नाना गंगा ठाकुर पर लगा है. पुलिस ने गंगा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. वह रेलवे का रिटायर्ड कर्मी है. बाद में तोपचांची तथा हरिहरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भारी…
