Ghatsila. घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होना है. उपचुनाव से पहले झारखंड-ओड़िशा सीमा पर बने चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. इसी क्रम में रसूनचोपा चेकपोस्ट पर जांच के दौरान अलग-अलग वाहनों से 12.28 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, यह सभी रकम ओड़िशा से झारखंड लाई जा रही थी. रसूनचोपा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मजिस्ट्रेट पदम लोचन महतो की उपस्थिति में वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान नकदी की वीडियोग्राफी के साथ जब्ती की कार्रवाई की गई. मौके पर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार…
Author: News Desk
Jamshedpur. धनबाद पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया. अपराधी जमशेदपुर के कदमा का रहने वाला भानु माझी है, जिसके पैर में गोली लगी है. भानु माझी पर जमशेदपुर समेत कई इलाका में आपराधिक मुकदमा दर्ज है. मुठभेड़ की घटना धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में मंगलवार की सुबह हुई है. पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी भानु मांझी को गोली लगी है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी वाटर प्लांट के पास बैठकर अपराध की योजना बना रहे…
New Delhi. मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने व चांदी की कीमत मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के फिर से बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश की मांग में वृद्धि हुई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 2,301 रुपये या 1.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,26,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 2,450 रुपये यानी 1.94 प्रतिशत चढ़कर 1,28,220…
New Delhi. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सोमवार को अपने सात करोड़ से अधिक सदस्यों को आंशिक निकासी के नियमों में बड़ी छूट देते हुए पात्र राशि के 100 प्रतिशत तक की निकासी की मंजूरी दे दी. सेवानिवृत्ति कोष निकाय के केंद्रीय न्यासी मंडल (सीबीटी) की बैठक में यह फैसला किया गया. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने की. श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि अब ईपीएफओ के अंशधारक सदस्य भविष्य निधि में कर्मचारी एवं नियोक्ता के हिस्से सहित पात्र शेष राशि का 100 प्रतिशत तक निकाल सकेंगे. इसके साथ आंशिक निकासी के जटिल 13…
Mumbai. भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर आशावाद और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 246.32 अंक चढ़कर 82,573.37 अंक पर और एनएसई निफ्टी 83 अंक की बढ़त के साथ 25,310.35 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक का शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़ा. टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में रहे. मारुति, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे.
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने सोमवार को एकल न्यायाधीश की पीठ के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें राज्य के कर्मचारी चयन आयोग को सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए दो वर्षीय बी.एड डिग्री रखने वाले आवेदकों की उम्मीदवारी पर विचार करने का निर्देश दिया गया था. जेएसएससी ने न्यायमूर्ति दीपक रोशन की एकल पीठ के 14 जुलाई के आदेश को उच्च न्यायालय की खंडपीठ के समक्ष चुनौती देते हुए कहा कि इसे लागू करने की अनुमति नहीं दी जा सकती और यह आयोग के मानदंडों के विरुद्ध है. उच्च न्यायालय ने दो वर्षीय बी.एड डिग्री धारक अभ्यर्थियों को एक…
Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस और ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग 10 दिनों तक बदलेगा. इससे आरा से रवाना साउथ बिहार 13 अक्तूबर, 20 अक्तूबर, 27 अक्तूबर, 3 नवंबर, 10 नवंबर, 17 नवंबर, 24 नवंबर के अलावा 1 दिसंबर, 8 दिसंबर, 15 दिसंबर को टाटानगर स्टेशन न आकर चांडिल के बाद कांड्रा व सीनी होकर दुर्ग जाएगी. वहीं, ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 17 अक्तूबर, 24 अक्तूबर, 21 अक्तूबर, 7 नवंबर, 14 नवंबर, 21 नवंबर, 28 नवंबर, 5 दिसंबर, 12 दिसंबर व 15 दिसंबर को टाटानगर न आकर झारसुगोड़ा से संबलपुर-कटक होकर अप-डाउन करेगी. इतवारी…
Jamshedpur. सीतारामडेरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के कल्याण नगर के नदी किनारे अपराध की योजना बनाते हुए रविवार की देर रात कुल 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने दो हथियार भी बरामद किया है. सभी के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसका खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की ओर से सोमवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया. पुलिस का कहना है कि रात के 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी. सूचना मिली थी कि नदी किनारे हथियार के…
Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची में सोमवार की रात दो गुटों में झड़प हो गयी. करीब 1 घंटे तक साकची और बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की पुलिस अस्त-व्यस्त रही. दरअसल विवाद का कारण बच्चों के बीच लड़ाई मानी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार ट्यूशन पढ़ने गए छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई जिसमें बड़े कूद पड़े और मामले ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान दोनों गुट के कुछ युवक घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा पटक कर लोगों को वहां से खदेड़ा. इस दौरान एक गुट के लोगों ने रामदास…
Jamshedpur. टाटा ग्रुप से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है.टाटा ट्रंस्ट ने सर्वसम्मति से टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ाने का फैसला लिया है. यह फैसला खास है क्योंकि टाटा ग्रुप पहली बार अपनी रिटायरमेंट पॉलिसी को तोड़ रहा है, जिसमें किसी भी टॉप एग्जीक्यूटिव के लिए 65 साल की उम्र सीमा तय की गई थी. टाट ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन जब अपने मौजूदा कार्यकाल के अंत यानी फरवरी 2027 में 65 साल के होंगे, तो उन्हें एक और कार्यकाल के लिए मौका मिलेगा. इस तरह वे 2032 तक टाटा संस के चेयरमैन बने…
