Author: News Desk

Garhwa. गढ़वा जिले में एक महीना पहले प्रभारी प्रधानाचार्या ने चप्पल पहनकर स्कूल आने पर जिस छात्रा को कथित तौर पर थप्पड़ मारा था, उसकी मंगलवार को एक अस्पताल में मौत हो गई. चप्पल स्कूल के ‘ड्रेस कोड’ में शामिल नहीं है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 15 सितंबर को दिव्या कुमारी जूते की जगह चप्पल पहन कर स्कूल आई जिस पर प्रभारी प्रधानाचार्या द्रौपदी मिंज ने नियमों का पालन न करने के लिए उसे कथित तौर पर डांटा और थप्पड़ मारा. शुरुआत में छात्रा ठीक लग थी लेकिन बाद में वह अवसादग्रस्त हो गई. डाल्टनगंज के एक…

Read More

Mumbai. एशियाई बाजारों में तेजी के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354.57 अंक चढ़कर 82,384.55 अंक पर और एनएसई निफ्टी 109.55 अंक की बढ़त के साथ 25,255.05 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे. हालांकि टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा इलाकों में नक्सलियों ने सोमवार देर रात एक और मोबाइल टावर फूंक दिया. छोटानागरा थाना के बहदा गांव स्थित एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया. घटनास्थल पर नक्सलियों ने कई पोस्टर और पर्चे भी छोड़े हैं. इसमें उन्होंने अपने मारे गये साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी है. नक्सलियों ने इससे पहले 11 अक्टूबर की रात में मोबाइल टावर जला दिया था. नक्सलियों ने बुधवार को बंद का आह्वान किया है. दर्जनभर हथियारबंद नक्सली पहुंचे, दहशत ग्रामीणों के अनुसार, करीब दर्जनभर हथियारबंद नक्सली देर रात अचानक गांव पहुंचे और ग्रामीणों…

Read More

Ranchi झारखंड हाइकोर्ट ने मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग से सवाल किया कि वह राज्य में नगर निकाय चुनाव कब तक कराएगा. न्यायालय ने आयोग को आदेश दिया कि वह राज्य में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनाव कराने की तारीख बताए. न्यायमूर्ति आनंद सेन उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद चुनाव नहीं कराने पर पूर्व वार्ड पार्षद रोशनी खाल्को द्वारा सरकार के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रहे थे. मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह सचिव वंदना दादेल और शहरी विकास विभाग के सचिव ज्ञानेंद्र कुमार अदालत में उपस्थित थे. पीठ ने अधिकारियों की खिंचाई की और…

Read More

Medninagar. पलामू जिले में मंगलवार को कथित तौर पर भूमि विवाद को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान डंडार कला गांव के निवासी मुन्ना सिन्हा (38) के रूप में हुई है. यह घटना उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था. पनकी पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) राजेश रंजन ने कहा कि मुन्ना पर एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने हमला किया था. हमलावर मुन्ना को हल चलाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे और…

Read More

Patna.बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी लगातार नए चेहरों को अपने साथ जोड़ रही है. इसी क्रम में मैथिली ठाकुर मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गई है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई. मैथिली ठाकुर को दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है.मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी अब इस सीट से युवा और लोकप्रिय चेहरा मैदान में उतारना चाहती है. मैथिली ठाकुर की मिथिला क्षेत्र में लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर भारी फैन फॉलोइंग को देखते हुए बीजेपी उन्हें अपने चुनावी…

Read More

Patna.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें 13 मंत्रियों और नौ महिलाओं के नाम शामिल हैं जबकि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है. भाजपा नवंबर में होने वाला विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत लड़ रही है. वह 243 विधानसभा सीट में से 101 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. शेष सीटें गठबंधन सहयोगियों के हिस्से में गई हैं जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यू) भी शामिल है. भाजपा की पहली सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर और पूर्व…

Read More

Ranchi. टाटा-रांची हाइवे (NH 33) पर टी प्वाईंट होटल के पास पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यहां से चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार किये गये हैं. रांची के एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. मंगलवार को नामकुम थाना क्षेत्र के रांची टाटा मुख्य मार्ग पर बंद पड़े टी प्वाईंट, नाम के होटल के पास बाइक चोर गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक खरीद-बिक्री के किए एकत्रित हुए हैं, जिसके बाद एसएसपी के द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया.…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को जिले में विशाल महा जन आक्रोश रैली निकाली गई. आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति, आदिवासी मूलवासी समिति, कोल्हान रक्षा संघ सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों के बैनर तले हजारों ग्रामीण वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ सड़कों पर उतरे। भीड़ हाथों में तख्तियां, झंडे और बैनर लिए हुए यह जंगल हमारा है, यह पेड़ हमारा है के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी. रैली गांधी मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए खनन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में 24 अहम फैसले लिए गए. इनमें राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से लेकर सारंडा जंगल को अभ्यारण्य घोषित करने तक कई महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं. सरकार ने राज्यकर्मियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया है. अब उन्हें 55 की जगह 58 प्रतिशत डीए मिलेगा, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगा. सारंडा जंगल क्षेत्र के 314 वर्ग किलोमीटर हिस्से को अभ्यारण्य घोषित करने की स्वीकृति दी गई है, जबकि इसके चारों ओर एक किलोमीटर क्षेत्र को इको सेंसिटिव…

Read More