Ranchi: झारखंड में लंबे समय से टल रहे नगर निकाय चुनाव अब होने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के सभी 48 नगर निकायों में चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारण पर पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा को भी हरी झंडी दे दी गई है. राज्य सरकार ने झारखंड नगरपालिका (निर्वाचन एवं चुनाव याचिका) नियमावली 2012 में संशोधन करते हुए यह स्पष्ट किया है कि महापौर और अध्यक्ष पदों पर अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा का पालन किया जाएगा. अनुसूचित…
Author: News Desk
Jamshedpur : जमशेदपुर के खाद्य निरीक्षक संजय कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हाता स्थित अभिनंदन होटल का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान होटल में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. खाद्य निरीक्षक ने जब होटल का वैध लाइसेंस मांगा, तो संचालक ने ठेला (फेरी) व्यवसाय का लाइसेंस दिखाया — जिसे अधिकारी ने तुरंत अमान्य करार दिया. यानी होटल बिना उचित अनुमति के बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा था. निरीक्षण के दौरान शोकेस में रखे ब्रेड को एक्सपायरी पाया गया, जिसे तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया. इसके बाद रसोईघर का निरीक्षण किया गया, जहां खोआ का…
Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीसी लाउंज की सोमवार देर रात युवकों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि साकची के रामदास भट्टा क्षेत्र के रहने वाले युवकों का लाउंज मालिक के बेटे से किसी निजी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था. विवाद पहले साकची स्थित लाउंज के पास शुरू हुआ और मामला बढ़ते-बढ़ते बिष्टुपुर के मुख्य लाउंज तक पहुंच गया. गुस्से में युवकों ने अंदर घुसकर कुर्सियां, शीशे और सजावट की चीजें तोड़ दीं. अचानक हुए उपद्रव से वहां मौजूद ग्राहक और स्टाफ घबरा गए. कई लोग बाहर की ओर भागे, जिससे सड़क पर…
जमशेदपुर. श्रीनाथ विश्वविद्यालय और क्रॉस लिमिटेड के बीच छात्र विकास को प्रोत्साहित करने और उद्योग-शिक्षा के बीच सेतु स्थापित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किया गया. इस समझौते के तहत क्रॉस लिमिटेड विश्वविद्यालय के छात्रों के सर्वांगीण विकास और सक्रिय कॉर्पोरेट भागीदारी के लिए कार्य करेगा. कंपनी ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप, कैंपस भर्ती, औद्योगिक भ्रमण, पाठ्यक्रम डिज़ाइन में सहयोग करेगी साथ ही गेस्ट लेक्चर और कॉर्पोरेट कार्यशालाओं जैसे विविध शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों में सहयोग करेगी. यह समझौता विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट निदेशक श्री शुभदीप भद्रा तथा क्रॉस लिमिटेड, गम्हरिया (आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र)…
Bahragoda. बहरागोड़ा में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. यहां माटीहाना फ्लाइओवर पर शंकरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जमशेदपुर से पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लभपुर जा रही शंकरी बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में लगभग 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. आनन-फानन में सभी घायल यात्रियों को बहरागोड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
Chakardharpur. शहीद देवेंद्र माझी को मंगलवार को उनके बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित सांसद जोबा मांझी के आवासीय परिसर में बने समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में उनके समर्थक, परिजन और स्थानीय नेता शामिल हुए. इस अवसर पर, शहीद की पत्नी सह सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी और उनके पुत्र सह मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने देवेंद्र माझी की समाधि पर श्रद्धासुमन चढ़ाए और उनके आदर्शों को याद किया. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सांसद जोबा मांझी और विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से…
Ranchi. पड़ोसी राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच, झारखंड ने नकदी, शराब, मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की अवैध आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए अपने 10 सीमावर्ती जिलों में 43 जांच चौकियों का संचालन शुरू कर दिया है, जिनमें नौ नयी चौकियां भी शामिल हैं. यह कदम बिहार के औपचारिक अनुरोध के जवाब में उठाया गया है. बिहार में अगले महीने दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है. झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और महानिरीक्षक, अभियान (आईजी अभियान) माइकल राज ने बताया कि सीमावर्ती जिलों में रणनीतिक स्थानों पर जांच चौकियां स्थापित करने के बिहार के…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को राहत देते हुए फैसला दिया कि सिंगूर में टाटा मोटर्स की ‘नैनो’ कार परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि उन औद्योगिक संस्थाओं को वापस नहीं की जाएगी जो अधिग्रहण से पहले वहां काम कर रही थीं. न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने केदार नाथ यादव मामले में शीर्ष अदालत के 2016 के फैसले की व्याख्या की. उक्त फैसले में टाटा मोटर्स के विनिर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को रद्द कर दिया गया था. पीठ ने कहा कि 2016 का निर्णय आधार था कि अधिग्रहण…
Ranchi. राज्य के घाटशिला विधानसभा में उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. प्रत्याशियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. हालांकि अब तक एक भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा है. उपचुनाव को लेकर भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी सूची में पांच केंद्रीय मंत्री, दो मुख्यमंत्री और पांच पूर्व मुख्यमंत्री को शामिल किया गया है. केंद्रीय मंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, वीरेंद्र कुमार खटीक, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ शामिल हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओड़िशा के…
Ranchi. रांची के डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें दुबई से फोन करने का दावा करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति से दो करोड़ रुपये की जबरन वसूली की धमकी मिली है. ईएनटी विशेषज्ञ समित लाल ने रांची अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें फोन कॉल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया, डॉ. लाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें फोन कॉल और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई…
