Author: News Desk

New Delhi. सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने बुधवार को दिवाली के अवसर पर नए ग्राहकों के लिए केवल एक रुपये में एक महीने तक 4जी सेवा देने वाली खास पेशकश की. भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत नए ग्राहकों को 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक 4जी सेवा मुहैया कराई जाएगी. दूरसंचार कंपनी ने कहा, “बीएसएनएल ने दिवाली मनाने के लिए नए ग्राहकों को केवल एक रुपये के शुल्क पर 4जी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने का फैसला किया है. यह पेशकश एक महीने तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मान्य रहेगी.…

Read More

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपने कई नेताओं, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं, को पार्टी टिकट दे दिए. इस दौरान पार्टी को नाराज नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा. वहीं उसने सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मतभेदों को भी सुलझाने की कोशिश तेज कर दी. कांग्रेस ने हालांकि अब तक उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन बुधवार देर शाम पटना हवाई अड्डे पर टिकट के कई दावेदारों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान को घेर लिया. इन कार्यकर्ताओं ने दोनों…

Read More

Ghatsila. घाटशिला विधानसभा में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया. पिता के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा की राजनीति में सक्रिय हुए थे. बीते 13 अक्टूबर को ही सोमेश ने घाटशिला अनुमंडल कार्यालय से नामांकन प्रपत्र खरीदा था. सोमेश  पहली बार झामुमो की टिकट पर ये विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे. दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में झामुमो की सभा सीएम हेमंत सोरेन भी अब झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरेंगे. आगामी 17 अक्टूबर को घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान…

Read More

Kolkata. दक्षिण पूर्व रेलवे की 105वीं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आज कोलकाता के ताज बंगाल होटल में संपन्न हुई. बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर रेल मंडल एवं खड़गपुर रेल मंडल से संबंधित छोटे बड़े लगभग 50 बिंदुओं को उठाया. प्रत्येक बिंदु को रेल प्रबंधन के द्वारा समुचित प्रकार से प्रस्तुत किया गया. सांसद श्री महतो ने जिन विषयों पर विशेष रूप से समिति का ध्यान आकृष्ट किया उसमें भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाने, टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन सेवा की शुरुआत करने, टाटा से काटपाडी तिरुपति होते हुए…

Read More

Ranchi. कोल्हान समेत झारखंड में जंगली हाथियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है और यह मात्र 217 रह गई है, जो 2017 के 678 के आंकड़े से काफी कम है। देश में पहली बार डीएनए आधारित हाथी गणना में यह जानकारी दी गई है. वन्यजीव विशेषज्ञों ने इसे चिंताजनक बताया है और हाथियों की संख्या में कमी के लिए मानव-हाथी संघर्ष की बढ़ती घटनाओं, हाथियों के आवागमन के गलियारों और उनके रहने के स्थानों पर अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराया है.अखिल भारतीय तुल्यकालिक हाथी अनुमान (एसएआईईई) 2025 ने झारखंड में हाथियों की संख्या 149 से 286 के बीच…

Read More

Jamshedpur. साकची के प्रसिद्ध आभूषण प्रतिष्ठान बीणापानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति ने ग्राहक बनकर दुकानदार को चकमा देते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, साकची स्थित राजू बर्मन के स्वामित्व वाले बीणापानी ज्वेलर्स में एक व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचा. उसने दुकानदार से विभिन्न प्रकार की सोने की चेन दिखाने को कहा. बातचीत के दौरान उसने बार-बार जेब से नोट निकालकर दुकानदार को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि वह खरीदारी करने…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के दौरान तैनात मतदान एवं सुरक्षा कर्मियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में नकद रहित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने इस संबंध में जिला समाहरणालय सभागार में सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रबंधन के साथ बैठक की. बयान में कहा गया है, 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले मतदान और सुरक्षाकर्मियों को किसी भी आपात या दुर्घटना की स्थिति में…

Read More

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने बुधवार को अपने 57 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में जेडीयू ने 3 बाहुबलियों को टिकट दिया है. मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे को टिकट दिया है. 10 अनुसूचित जातियों के कैंडिडेट्स को उतारा है. लिस्ट में 6 मंत्रियों के भी नाम हैं. मंत्री विजय कुमार चौधरी को सरायरंजन, श्रवण कुमार को नालंदा, मदन सहनी को बहादुरपुर, महेश्वर हजारी को कल्याणपुर और सुनील कुमार को भोरे, सोनबरसा से रत्नेश सदा को मैदान में उतारा है. चिराग पासवान के गृह क्षेत्र…

Read More

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भीतर सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है और इसके फॉर्मूले पर नाराजगी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि “नथिंग इज वेल इन एनडीए. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है. रालोमा प्रमुख ने बुधवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर साढ़े बारह बजे एक आपात बैठक बुलाने की घोषणा की थी, जिसमें राजग के भीतर पार्टी की भविष्य की भूमिका पर चर्चा की जानी थी. बैठक को अचानक स्थगित कर दिया गया. कुशवाहा ने…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव 2025 के लिए नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है. घाटशिला से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन चुनाव लड़ेंगे. इसकी घोषणा हो गई है. बता दें कि बाबूलाल सोरेन ने 2024 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वह दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से पराजित हो गये थे. 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव होना है. 14 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे आपको मालूम हो कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली हुई है.…

Read More