Patna. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख घटक जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जिनमें आधे से अधिक प्रत्याशी अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) और अति पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से हैं. पार्टी ने चार मुस्लिम प्रत्याशी भी उतारे हैं. जद (यू) ने बुधवार को 44 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची जारी की. उसने एक दिन पहले 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। वह राजग के घटक के रूप में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जद (यू) ने अपने प्रत्याशियों का जातिगत वर्गीकरण भी…
Author: News Desk
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में नक्सलियों के उत्पात मचाया है. दरअसल, बीती रात चिड़िया सुंदरी माइंस की ओर जाने वाली सड़क के पास नक्सलियों ने पेड़ काटकर सड़क बाधित कर दी, जिससे आवागमन दोनों ओर से प्रभावित हो गया. घटना की पुष्टि एसपी अमित रेणु ने की है. पेड़ काटे जाने के बाद नक्सलियों ने सड़क किनारे बैनर और पोस्टर लगाए हैं. पोस्टरों में लिखा है कि ‘सादे पोशाक और निहत्थे हमारे कार्यकर्ता और सैनिकों को पकड़कर मारना बंद करो, वरना उसका बदला उसी तर्ज पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल से लेंगे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि…
Jamshedpur. श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ साइंस द्वारा वर्ल्ड फूड डे 2025 मनाया गया जिसका थीम “विज्ञान के माध्यम से जीवन का पोषण” रखा गया. इस विषय को विश्वविद्यालय में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को शिक्षाप्रद और रोचक बना दिया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. अमर कुमार, सहायक प्राध्यापक, जूलॉजी विभाग, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज ने शिरकत की. उन्होंने “नेचुरल एंड बायोप्रोसेस्ड फूड: ए बायोलॉजिकल एस्पेक्ट” विषय पर एक ज्ञानपरक व्याख्यान प्रस्तुत किया. अपने संबोधन में उन्होंने पोषण, सतत खाद्य उत्पादन और…
Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चुनावी व्यय लेखा संधारण को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क, परिवहन, प्रचार सामग्री एवं अन्य गतिविधियों पर किए जाने वाले खर्च की निगरानी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों और दलों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यय संधारण एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया. जिला निर्वाचन अधिकतम व्यय सीमा ₹40 लाख निर्धारित पदाधिकारी…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर साकची एवं बिष्टुपुर में डीसी लाउंज नामक प्रतिष्ठान पर हुए नियोजित तोड़फोड़ के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. सरयू राय ने इस घटना के आलोक में बिष्टुपुर थाना प्रभारी की भूमिका की जांच कर विधिसम्मत कारवाई करने को भी कहा है. सरयू राय ने एसएसपी (वरीय पुलिस अधीक्षक) को लिखे पत्र में कहा कि वह गुरुवार की दोपहर डीसी लाउंज के बिष्टुपुर और साकची स्थित प्रतिष्ठानों में गये थे. उन्होंने वहां तोड़फोड़ का दृश्य देखा. डीसी लाउंज, बिष्टुपुर प्रतिष्ठान…
Ranchi. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को रांची के सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान को 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रांची एसीबी की टीम ने की है. किसी केस से जुड़े मामले में रीडर ने एक व्यक्ति से घूस की मांग की थी. जबकि वह घूस नहीं देना चाहता था. उसने इसकी शिकायत एसीबी से की. एसीबी ने रणनीति के तहत जाल बिछाकर रीडर सुनील पासवान को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया. वह मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के लखना गांव का रहने वाला है. यह…
Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल में गुरुवार को सुविधाओं के सही तरीके से संचालन भीड़ नियंत्रण पार्किग समस्या एवं अन्य जरूरत को समय पर पूरा करने के मुद्दे पर कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक हुई. इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ आरके मंधान, उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी और डॉक्टर जुझार माझी ने डॉक्टर के समय से अस्पताल आने पर जोर दिया है, ताकि मरीजों को पर्ची बनाने के बाद ओपीडी में इंतजार नहीं करना पड़े दूसरी ओर इमरजेंसी में मरीजों को ज्यादा देर तक नहीं रोकने की योजना बनी है, ताकि अन्य मरीजों के लिए बेड खाली रहे. वहीं, फार्मेसी से मरीजों को समय…
Jamshedpur. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के टाटा पिगमेंट गेट के समीप गुरुवार को बस की टक्कर से कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है..इसकी सूचना जुगसलाई थाना को दी गयी, जहां मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच की. घटना गुरुवार दोपहर की है, जहां यात्री बस साकची से सुंदरनगर की ओर जा रही थी. वहीं कार चालक भी बिष्टुपुर से स्टेशन की ओर जा रहा था. इसी दौरान टाटा पिगमेंट गेट के समीप यह हादसा हुआ, जहां अनियंत्रित यात्री बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी.…
Jamshedpur. मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र सिमुलडांगा चौक के पास ग्रामीणों ने दो युवकों को पिस्तौल के साथ दबोच लिया. पिटाई के बाद दोनों को एमजीएम थाना की पुलिस को सौंप दिया गया. पिस्तौल के साथ दबोचे गए युवकों में राहुल और राजा सिंह है. दोनों जिस कार पर सवार होकर पहुंचे थे, वह रांची से पंजीकृत है. घटना के बाद एमजीएम थाना में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि दो युवकों को पिस्तौल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक मानगो डिमना रोड क्षेत्र के आनंद बिहार के रहने वाले है. इधर, मिली…
Jamshedpur. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा किया है, जहां गरीब नवाज कॉलोनी के खरकाई नदी रेलवे ओवरब्रिज के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से देसी पिस्टल बरामद किया गया. गुरुवार को गिरफ्त में आये आरोपी मो रमान उर्फ राज को जेल भेजा गया. वह जुगसलाई के महतो पारा रोड निवासी है. इसके लिए सिटी एसपी ने गुरुवार को खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मिल्लतनगर में अपराधियों ने पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की थी. इसमें मो रमजान मुख्य आरोपी है. उसी ने घटनास्थल…
