Author: News Desk

Jamshedpur. घाटशिला उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. मतदान 11 नवंबर को होगा. वोटों की गिनती 14 नवंबर को है. उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को राजनीतिक हलचल तेज रही. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल मरांडी व आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मौजूद रहे. साथ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. घाटशिला सीट पर उपचुनाव रामदास के निधन के कारण कराया जा रहा है. वहीं,…

Read More

Jamshedpur. घाटशिला उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. मतदान 11 नवंबर को होगा. वोटों की गिनती 14 नवंबर को है. उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक हलचल तेज रही. शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सोमेश सोरेन ने अपना नामंकन दाखिल किया. दोपहर करीब 2:00 बजे झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत पार्टी नेताओं व समर्थकों के साथ घाटशिला अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. सीएम सोरेन व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महतो की मौजूदगी में उन्होंने पर्चा दाखिल किया. बाहर आने के सोमेश सोरेन ने अपने जीत सुनिश्चित बताई.…

Read More

Ranchi. झारखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सितंबर के अंत तक राज्य में 266 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, 32 मारे गए हैं और 30 ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में भाकपा (माओवादी) और उसके अलग हुए समूहों से जुड़े दो क्षेत्रीय समिति सदस्य, एक जोनल कमांडर, दो सब-जोनल कमांडर और नौ एरिया कमांडर शामिल हैं. महानिरीक्षक (अभियान) और झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस. ने संवाददाताओं से कहा, “एक जनवरी से सुरक्षा बलों से हुईं मुठभेड़ में कुल 32 नक्सली मारे गए. विवेक…

Read More

Medninagar. पलामू जिले में एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 18 वर्षीय युवती का शव कब्र खोदकर निकाला गया, जिसे कथित तौर पर उसके परिवार ने पुलिस को सूचित किए बिना दफना दिया था. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यह घटना पिपराटाड़ थाना क्षेत्र के होटवार गांव में घटी. पिपराटाड़ पुलिस थाने के प्रभारी पी सुबोध ने बताया कि युवती के शव को उसके परिवार ने दफना दिया था और दावा किया था कि उसने आत्महत्या की है. सुबोध ने कहा, संदेह इसलिए उत्पन्न हुआ क्योंकि आत्महत्या या अन्य अप्राकृतिक मौत के मामलों में पुलिस को सूचित किया जाना…

Read More

Patna. बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सारण जिले में एक जनसभा और पटना में बुद्धिजीवियों की बैठक को संबोधित करेंगे. यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने दी. भाजपा नेताओं के अनुसार, शाह ने बृहस्पतिवार रात पटना में वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. ऐसा माना जा रहा है कि शाह के इस दौरे का उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजग की चुनावी तैयारियों को धार देना है. शाह ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में दरार की अटकलों…

Read More

New Delhi. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई)-शहरी 2.0’ के तहत 1.41 लाख अतिरिक्त घरों के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही इस योजना के तहत स्वीकृत आवासीय इकाइयों की कुल संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है. मंत्रालय ने बयान में बताया कि केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसकी अध्यक्षता आवास एवं शहरी मामलों के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने की. अतिरिक्त घरों के निर्माण की मंजूरी 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को शामिल करती है. मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को कमजोर शुरुआत के बाद विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह से तेजी लौटी आई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 261.58 अंक फिसलकर 83,206.08 अंक पर और एनएसई निफ्टी 76.7 अंक की गिरावट के साथ 25,508.60 अंक पर रहा. हालांकि दोनों ने जल्द ही वापसी की और बीएसई सेंसेक्स 151.89 अंक चढ़कर 83,625.05 अंक पर जबकि निफ्टी 31.60 अंक की बढ़त के साथ 25,617.30 अंक पर कारोबार करने लगा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर में बढ़त दर्ज…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को यहां ‘आईपीएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन’ (इप्सोवा) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेले का उद्घाटन किया. इस अवसर पर सोरेन ने कहा कि संगठन ने वंचित और जरूरतमंद लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए सेवाएं प्रदान करने में एक लंबा सफर तय किया है. उन्होंने कहा, ‘‘यह पुलिस विभाग के परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित है. पुलिस विभाग राज्य के 3.25 करोड़ लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए समर्पित है. मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर गांडेय की विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना…

Read More

Seraikela. सरायकेला-खरसावाँ जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि जिला भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान एवं धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में चयनित हुआ है. यह उपलब्धि जिले में संचालित नवाचारी पहलों, समावेशी जनजातीय विकास के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी के कारण संभव हुई है. इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर, 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया…

Read More

Jamshedpur. घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन 17 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. भाजपा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था. यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. इस सीट से उन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने पर सोरेन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का आभार व्यक्त किया. सोरेन…

Read More