Jamshedpur: दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आहूत की गई . बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक (सिटी) कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर भोला प्रसाद समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे . अगामी सभी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हों इसके लिए प्रशासनिक व पुलिस विभाग…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित कैलाश होटल में दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना में चार युवकों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस के अनुसार, दोनों पीड़िता पड़ोस की ही रहने वाली हैं. वे एक परिचित के बहकावे में आकर होटल पहुंची थीं, जहां उनके साथ यह वारदात हुई. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी थाना क्षेत्र के बिहार ग्रिन निवासी कैलाश…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा प्रखंड क्षेत्र से शनिवार की सुबह गर्ल्स स्कूल के पीछे मछुआ टोली के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु रोता-बिलखता मिला. स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी कलयुगी मां ने अपने ही मासूम को बरगद के पेड़ के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया था. सुबह जब आसपास के लोगों ने बच्चे की आवाज सुनीं तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि झाड़ियों में एक नवजात पड़ा हुआ है. तुरंत ही स्थानीय लोग सक्रिय हुए और बच्चे को बाहर निकाला. इस दौरान मोहल्ले के ही रमेश भुइयां और उनकी पत्नी सुजाता भुइयां ने इंसानियत का…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड के व्यापारियों ने कहा कि शनिवार को धनतेरस के अवसर पर राज्यभर के बाजारों में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में हालिया कटौती के बीच अच्छी बिक्री होने की संभावना है.उन्होंने बताया कि ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों के विक्रेता त्योहारी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं के सकारात्मक रुख को लेकर बड़ी उम्मीद पाले हुए हैं जबकि आसमान छूती सोने की कीमतों के कारण जौहरी बिक्री को लेकर संशय में हैं. फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा, ‘इस साल धनतेरस पर बाजार को जीएसटी में हालिया कटौती…
New Delhi. सीबीसएसइ ने शीतकालीन और अन्य स्कूलों के लिए कक्षा 10 और 12 के इंटर्नल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं. विद्यार्थी इस नोटिस को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. नोटिस के मुताबिक, शीतकालीन स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की प्रायोगिक परीक्षाएं, परियोजना और इंटर्नल असेसमेंट सत्र 2025-26 के लिए 6 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित किये जायेंगे. यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि इन स्कूलों में जनवरी 2026 में शीतकालीन अवकाश के कारण स्कूल बंद रहेंगे. बोर्ड ने सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने के लिए…
Ranchi.रांची में हथियार और गोलाबारूद के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हथियारबंद लोगों को शुक्रवार को उस समय रोका गया जब वे अंगदा से बीआईटी मेसरा पुलिस चौकी क्षेत्र की ओर जा रहे थे. उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे कोयलांचल शांति समिति और सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्य हैं. इसके बाद उनके तीन साथियों को पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग रांची जिले के…
Ranchi. हेमंत सोरेन की सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड मिले, ताकि उन्हें राज्य द्वारा संचालित चिकित्सा बीमा योजनाओं का लाभ उठाने में समस्याओं का सामना न करना पड़े. राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि जिलों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां गरीब लोग राशन कार्ड न होने के कारण निजी या सरकारी चिकित्सा केन्द्रों में सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. मंत्री ने कहा, हमने इस समस्या…
Jamshedpur. घाटशिला उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. मतदान 11 नवंबर को होगा. वोटों की गिनती 14 नवंबर को है. शुक्रवार को कुल तीन प्रत्याशियों ने पांच सेटों में नामांकन दाखिल किया. अब तक कुल चार उम्मीदवारों ने सात सेटों में नामांकन दाखिल किया है. उम्मीदवारों द्वारा उपचुनाव में भाग लेने के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है. नामांकन प्रपत्र की स्क्रूटनी 22 अक्टूबर को होगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सोमेश सोरेन ने अपना नामंकन दाखिल किया है.
New Delhi.. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय डाक 24 घंटे और 48 घंटे में ‘डिलीवरी’ की गांरटी के साथ डाक एवं पार्सल सेवा शुरू करेगा. मंत्री ने कहा कि जनवरी से 24 घंटे और 48 घंटे डाक वितरण तथा अगले दिन पार्सल वितरण शुरू हो जाएगा. सिंधिया ने कहा कि हम डाक और पार्सल की डिलीवरी की गारंटी के साथ नई सेवाएं पेश करने जा रहे हैं. 24 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवा होगी जो 24 घंटे के भीतर डाक की डिलीवरी सुनिश्चित करेगी. इसी तरह, 48 घंटे के भीतर डिलीवरी के लिए 48…
Medninagar. झारखंड पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले से एक बैंककर्मी को 6.30 करोड़ रुपये से अधिक के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पलामू में झारखंड ग्रामीण बैंक की दंगवार शाखा के पूर्व प्रबंधक मनोज कुमार सिंह (33) को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा कि बिहार के बक्सर का निवासी मनोज कुमार सिंह पिछले साल जुलाई में गबन का पता चलने के बाद से फरार था. हुसैनाबाद के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एस मोहम्मद ने कहा, अपने कार्यकाल के दौरान…
