Author: News Desk

New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के अंबाला में अदालत और जांच एजेंसियों के फर्जी आदेशों के आधार पर एक बुजुर्ग दंपति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उनसे 1.05 करोड़ रुपये की उगाही की घटना को शुक्रवार को गंभीरता से लिया. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने देश भर में डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और 73 वर्षीय महिला द्वारा भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई को लिखे पत्र पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज किए गए मामले में केंद्र और सीबीआई से जवाब मांगा. पीठ ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों सहित निर्दोष लोगों को…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर महिला विवि में तृतीय दीक्षांत समारोह 19 नवंबर को होगा. इस मौके पर सत्र 2023–25 की स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम (वोकेशनल) की छात्राओं को उपाधि प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे. कुल 25 टॉपर छात्राओं को महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार Gold Medal से सम्मानित करेंगे. वहीं, कुल एक हजार रैंक होल्डर छात्राओं को उपाधि प्रमाणपत्र (डिग्री सर्टिफिकेट) प्रदान किया जायेगा. तीसरे दीक्षांत समारोह में पीजी एवं यूजी वोकेशनल कोर्स (सत्र 2024-25) के डिग्री सर्टिफिकेट के लिए 10 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है. छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना है. जिसके…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट की पूर्ण पीठ ने एक दिन पहले अदालती कार्यवाही के दौरान न्यायमूर्ति राजेश कुमार के साथ कथित तौर पर नोकझोंक करने के लिए अधिवक्ता महेश तिवारी को शुक्रवार को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया. मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति आनंद सेन और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की पीठ ने बृहस्पतिवार को अदालत संख्या 24 में हुई नोकझोंक का संज्ञान लेते हुए तिवारी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू की. पीठ के समक्ष पेश हुए तिवारी से मुख्य न्यायाधीश ने पिछली कार्यवाही के दौरान उनके आचरण के बारे में स्पष्टीकरण…

Read More

Ranchi. रांची में विभिन्न आदिवासी समूहों के हजारों लोगों ने कुर्मी (कुड़मी) समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में शुक्रवार को रैली निकाली. धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में आदिवासी बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में ‘आदिवासी हुंकार महारैली’ का आयोजन किया गया. राज्य के विभिन्न हिस्सों से 33 समुदायों के आदिवासियों ने रैली में भाग लिया. महारैली में आठ प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें कहा गया कि कुड़मी जाति द्वारा एसटी बनाने की मांग मूल आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों, इतिहास, नौकरी और आरक्षण को हड़पने की मंशा से की जा रही है. पूर्व मंत्री…

Read More

Ghatsila. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने शपथ पत्रों में अपने परिवार और वित्तीय विवरण का ब्योरा दिया है. भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन बाबूलाल सोरेन बीए पास हैं. उनके पास 1.53 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. चल संपत्ति का मूल्य 1.10 करोड़ रुपये है.अचल संपत्ति 42.77 लाख रुपये का है. उनकी स्वयं की सालाना आय 8.85 लाख रुपये है. बाबूलाल सोरेन के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है. उनकी दो पत्नियां हैं. पहली पत्नी बबीता सोरेन व्यवसाय करती हैं और उनकी सालाना आमदनी…

Read More

Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात एक नर्स के साथ झारखंड पुलिस के एक जवान द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एमजीएम थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी जवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, दो पुलिसकर्मी एक कैदी की मेडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. इसी दौरान उनमें से एक जवान ने ड्यूटी पर मौजूद नर्स के साथ अशोभनीय व्यवहार किया और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया. जवान की इस हरकत से नर्स समेत वहां मौजूद अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी स्तब्ध रह गए…

Read More

Ghatsila. घाटशिला उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. मतदान 11 नवंबर को होगा. वोटों की गिनती 14 नवंबर को है. शुक्रवार को भाजपा ने घाटशिला उपचुनाव में चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. शुक्रवार को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान घाटशिला के मऊभंडार फुटबॉल मैदान में आयोजित नामांकन सभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार साजिश के तहत आदिवासियों को उजाड़ने का काम कर रही है. सरकार के खिलाफ जो आदिवासी बोलता है, उसका हाल सूर्या हांसदा जैसा कर दिया जा रहा है. सूर्या हांसदा की हत्या करनेवाले…

Read More

Ghatsila. घाटशिला उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. मतदान 11 नवंबर को होगा. वोटों की गिनती 14 नवंबर को है. उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को राजनीतिक हलचल तेज रही. झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के नामांकन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे कितने भी मुख्यमंत्री ले आए, वे अकेले ही उन पर भारी पड़ेंगे. विपक्ष की तरफ से यहां पर एक दर्जन मुख्यमंत्री पूरे अलग-अलग राज्य से आकर डेरा डालेंगे. एक दर्जन क्या दो दर्जन मुख्यमंत्री पर भी ये अकेला मुख्यमंत्री भारी पड़ेगा. वह इसलिए की यहां का…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने 13 अक्टूबर की शाम बिष्टुपुर के डीसी लाउंज में तोड़फोड़ के मामले का उद्भेदन कर दिया है. मोहम्मद मुस्ताक गद्दी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. उसके पास से लोहे का रॉड भी जब्त किया गया है.सिटी एसपी कुमार शिवाषीश ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अक्टूबर की शाम बिष्टुपुर डीसी लाउंज में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले की जांच के लिए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था. पुलिस…

Read More

Ramgarh. रामगढ़ शहर में कॉलेज के समीप एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बुधवार की देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड अचानक से अपने साथी पर भड़क गया. उसने नशे की हालत में ही कुल्हाड़ी से पीट कर अपने साथी की हत्या कर दी. मृतक की पहचान बाजार समिति निवासी सुनील सिंह के रूप में हुई है. इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा सिक्योरिटी गार्ड शंकर महतो खुद रामगढ़ थाने पहुंचा और उसने आत्मसमर्पण कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. गिरफ्तार शंकर…

Read More