Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने रविवार को बिस्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माय भारत (माई भारत) के माध्यम से विकसित भिारत पदयात्राएं आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और देश की एकता को और मजबूत बनाना है. यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण” के विजन से प्रेरित है. प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला उपाध्यक्ष सह अभियान के जिला संयोजक संजीव सिन्हा,…

Read More

Mumbai. मुंबई से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में रविवार को एक दुखद हादसा सामने आया. नासिक रोड के पास ट्रेन से तीन यात्री गिर गए, जिनमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. अधिकारियों के अनुसार भीड़भाड़ के कारण यह हादसा हुआ. यह घटना दीपावली के सीजन और बिहार चुनाव के समय हुई, जब यात्रियों की संख्या सामान्य से अधिक थी. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतकों की उम्र लगभग 30-35 साल बताई जा रही है, और घायल यात्री को जिला सरकारी अस्पताल…

Read More

Ghatsila. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि घाटशिला की जनता बदलाव चाहती है. वह गठबंधन सरकार से मुक्ति चाहती है. ऐसे में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित है. मौजूदा सरकार में बालू और कोयले की लूट को बढ़ावा मिला है. इससे जनता ठगा महसूस कर रही है. यहां राजतंत्र चल रहा है. सूचना आयोग निष्क्रिय है. राज्य विकास में पीछे छूट गया है. श्री महतो घाटशिला टाउन हॉल में आजसू के विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन में बोल रहे थे. सम्मेलन में घाटशिला से एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी उपस्थित थे. वहीं, पूर्व मंत्री…

Read More

Jamshedpur. रांची-टाटा मार्ग पर रविवार की दोपहर दिऊड़ी मंदिर के समीप जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहे कंटेनर ट्रक ने सड़क पर खड़े एक अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि टैंकर में तकनीकी खराबी आने के कारण वह बीच सड़क पर खड़ा था. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर टैंकर से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और चालक केबिन में फंस गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल तमाड़ पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम घटनास्थल पर…

Read More

Ghatsila.घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी एवं इंडिया गठबंधन समर्थित सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए पोटका के विधायक संजीव सरदार लगातार गांव-गांव दौरा कर रहे हैं. रविवार को उन्होंने घाटशिला विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से संवाद कर झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की. विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण की गति तेज हुई है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए घाटशिला को भी झामुमो का प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है. उन्होंने कहा कि स्व.…

Read More

Potka. कोवाली थाना क्षेत्र में नागा पुलिया के समीप से पुलिस ने ब्राउन शुगर पकड़ी है. दरअसल ब्राउन शुगर खरीद बिक्री की गुप्त सूचना दोपहर के 12 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को दी गयी थी. मामले पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी के नेतृत्व में टीम गठित कर ओड़िशा रोड के नागा पुलिया के पास छापामारी की गई. इसमें एक युवक पुलिस बल को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस छापामारी दल में शामिल टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया.

Read More

Ranchi. रांची के कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय की गोली मारकर हत्या करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है. शनिवार की देर रात कुछ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे लोग रेस्टोरेंट की तरफ दौड़े तो कुछ युवक बाहर निकल रहे थे, जबकि विजय जमीन पर गिरे हुए थे. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उनके मालिक विजय और दो तीन युवकों…

Read More

Patna. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री इस महीने के अंत तक चार चुनावी सभाएं करेंगे. जायसवाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में अपनी पहली रैली के साथ चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके बाद उसी दिन वह बेगूसराय में दूसरी सभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे की शुरुआत समस्तीपुर जिले स्थित भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली कर्पूरी ग्राम से करेंगे. प्रधानमंत्री वहां…

Read More

New Delhi. सरकार ने रविवार को मासिक जीएसटीआर-3बी कर भुगतान फॉर्म दाखिल करने की अंतिम तिथि पांच दिन बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दी है. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक अधिसूचना में कहा कि सितंबर और जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए जीएसटीआर-3बी दाखिल करने वाले 25 अक्टूबर तक कर का भुगतान कर सकते हैं. सीबीआईसी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की सूचना दी है. जीएसटीआर-3बी एक मासिक और त्रैमासिक सारांश रिटर्न है जिसे हर महीने की 20, 22 और 24 तारीख के बीच विभिन्न श्रेणियों के पंजीकृत करदाता चरणबद्ध तरीके…

Read More

Kolkata.देश के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज में से एक, कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज (सीएसई) इस साल 20 अक्टूबर को संभवत: अपनी आखिरी ‘काली पूजा’ और ‘दिवाली’ मनाएगा. एक दशक चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद एक्सचेंज की स्वैच्छिक रूप से परिचालन बंद करने की प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है. नियामकीय नियमों का पालन न करने के कारण अप्रैल, 2013 में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सीएसई में कारोबार निलंबित कर दिया था. परिचालन को फिर शुरू करने और अदालतों में सेबी के निर्देशों का विरोध करने के वर्षों के प्रयासों के बाद, एक्सचेंज ने अब कारोबार से हटने…

Read More