Mumbai. विशेष मुहूर्त कारोबार सत्र में 13 वर्षों का रिकॉर्ड बरकरार रहा. बेंचमार्क सूचकांक हरे रंग पर बंद हुए. सेंसेक्स 245.90 अंक चढ़कर 84,609.27 अंक पर और निफ्टी 81.70 अंक की बढ़त के साथ 25,924.85 अंक पर खुला. वहीं सेंसेक्स 62.97 अंक चढ़कर 84,426.34 अंक पर और निफ्टी 25.45 अंक की बढ़त के साथ 25,868.60 अंक पर बंद हुआ बीएसइ और एनएसइ की ओर से जारी एक सर्कुलर के अनुसार इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर में आयोजित किया गया. बता दें कि मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल शाम को आयोजित होता था. लेकिन इस साल मुहूर्त बदलने के कारण समय में…
Author: News Desk
Chaibasa. गोइलकेरा-चाईबासा मार्ग पर बिला गांव में सोमवार की आधी रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. यहां बाइक सवार युवक सोमवार की आधी रात में दुर्घटना के शिकार हो गए. मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने युवकों का शव सड़क किनारे देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. मृतकों में एक युवक की पहचान गोइलकेरा के टोडांगसाई निवासी कृष्णा गुंदुवा उर्फ खोखे के रूप में हुई है, जबकि दूसरा युवक उसका दोस्त सूरज बताया जा रहा है, जो बाहर का रहने वाला था. बाइक सूरज की ही थी. बताया जा रहा है कि दोनों युवक रात…
Jamshedpur.सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कानू भट्टा इमली पेड़ के पास जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग की घटना हुई. इस घटना में भुइयांडीह कल्याणनगर निवासी दीपक कुमार धीबर घायल हो गया. घटना मंगलवार तड़के 4 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद लोगों ने दीपक को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया और फरार हो गए. हालांकि, सुबह 7 बजे परिजन भी टीएमएच पहुंचे और दीपक को इलाज के लिए रांची के रिम्स ले गए. दीपक को छाती में गोली मारी गई है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
Jamshedpur. मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 25 और 26 अक्तूबर को बारिश की संभावना जताई है. पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बिजली गरजने के साथ वर्षा हो सकती है. विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. बारिश के असर से तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है. सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव का असर झारखंड पर 26 अक्तूबर के बाद पड़ सकता…
Mumbai. बीएसइ और एनएसइ की ओर से जारी एक सर्कुलर के अनुसार इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग गुरुवार (21 अक्टूबर) दोपहर में आयोजित होगा. बता दें कि मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल शाम को आयोजित होता था. लेकिन इस साल मुहूर्त बदलने के कारण समय में बदलाव किया गया है. एनएसइ और बीएसइ सर्कुलर के अनुसार प्री-ओपन सत्र दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक चलेगा, मुख्य ट्रेडिंग सत्र दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक होगा और समापन सत्र दोपहर 2:55 बजे से 3:05 बजे तक चलेगा. पिछले साल 2024 के त्योहारी मुहूर्त ट्रेडिंग में दोनों सूचकांकों में बढ़त देखने को…
Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास सोमवार देर रात सड़क हादसा सामने आया. यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकरायी. हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे. गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. उन्होंने तुरंत जुगसलाई थाना पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, भीड़ को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त…
Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र की गोला बस्ती स्थित स्क्रैप टाल में सोमवार देर रात भीषण आग लग गयी.आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही मिनटों में टाल में रखा प्लास्टिक, लोहे के टुकड़े, रबर और अन्य कबाड़ का ढेर जलकर खाक हो गया. आग रात लगभग 1:30 बजे लगी. इस घटना में लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया, लेकिन फायर कर्मियों और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. आग की लपटें और धुआं आसमान में उठते देख आसपास की बस्तियों में दहशत फैल गई . स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सोनारी,…
Ranchi. झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को घोषणा की कि वह पड़ोसी राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा. पार्टी ने दावा किया कि उसने यह फैसला सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की ‘सियासी साजिश’ की वजह से लिया है क्योंकि ‘महागठबंधन’ में शामिल होने के बावजूद उसे सीटों से वंचित रखा गया. झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की समीक्षा करेगी और इस ‘अपमान’ का करारा जवाब देगी. हेमंत सोरेन नीत झामुमो ने दो दिन पहले…
Ranchi. झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव नही लड़ने का फैसला लिया है. झामुमो के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में महागठबंधन में खींचतान की चर्चा है, क्योंकि पार्टी ने मात्र दो दिन पहले, 18 अक्टूबर को, अपने केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के माध्यम से 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की. सोमवार को दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख थी लेकिन झामुमो ने अपने उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की, जिसका मतलब…
Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की. इसके तहत 12 सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा. पार्टी ने इस बार 24 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि 31 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं. सूची ऐसे समय जारी की गई है जब दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने में कुछ ही घंटे शेष हैं. राजद की इस सूची के अनुसार पार्टी नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर अपनी पारंपरिक राघोपुर…
