अपने विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि, विभिन्न गांव के मुंडा, ग्रामीण व मजदूरों ने बुधवार देर शाम को गुवा रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे वर्कर्स क्लब में गोलबंद होकर गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस दौरान संयुक्त यूनियनों व जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि अब गुवा सेल प्रबंधन को मजदूरों की ताकत दिखाने का समय आ गया है. इसके लिए सभी एकजुट हो आंदोलन की रुपरेखा तैयार किया गया और कहा कि यह आंदोलन को वृहद रूप से तैयार करने के लिए गांव गांव जाकर सभी ग्रामीणों…
Author: News Desk
इस पूजा को लेकर शहर में क्षेत्रवार मंडल बनाए गए हैं जहां चित्रांश परिवार भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा-अर्चना कर रहे हैं.इस अवसर पर पहले अपने-अपने घरों में चित्रांश परिवार कागज-कलम व दावात की पूजा करते हैं. शहर में टेल्को, घोड़ाबांधा साईं मंदिर, सोनारी, कदमा, गोलमुरी, केबुल टाउन, बारीडीह, परसुडीह, विजया गार्डेन, मकदमपुर, साकची, मानगो, एग्रिको के अलावा यह पूजा ग्रामीण इलाके में भी की जाती है. घाटशिला, मुसाबनी, जादुगोड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में रहने वाले चित्रांश परिवार के लोग भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं भगवान चित्रगुप्त की पूजा के बाद उनकी प्रतिमा का विसर्जन मानगो स्वर्णरेखा…
Ghatsila. घाटशिला विधानसभा के होने वाले उपचुनाव में तीन नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया है. बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी, जिसके बाद गलत नामांकन भरने के लिए तीन लोगों का नामांकन को रद्द कर दिया गया. इस तरह 17 नामांकन में से तीन रद्द होने के बाद अब कुल 14 लोगों का नामांकन ही बचा हुआ है. जिनका नामांकन रद्द किया गया, उसमें राष्ट्रीय सनातन पार्टी के मंगल मुर्मू, आपकी विकास पार्टी के दुखीराम मांडी और निर्दलीय मालती टुडू शामिल है. इस तरह अब 14 लोग चुनावी मैदान में है. 24 अक्तूबर को नामांकन वापसी…
Ghatsila. घाटशिला उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुट गया है. इसी बीच चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन काफी सख्त नजर आ रहा है. वहीं लाइसेंसी शस्त्रधारकों के खिलाफ भी सख्त हो गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एक आखिरी चेतावनी देते उन सभी लाइसेंस धारकों को 28 अक्टूबर तक का समय दिया है, और कहा है कि जिन्होंने अब तक अपने हथियार थाने में नहीं जमा कराये हैं वे तत्काल जमा करा लें. निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इससे पहले 8 अक्टूबर को जारी एक नोटिस में 15 अक्टूबर तक…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे राज्य के मौसम में अगले तीन दिनों में बदलाव देखने को मिल सकता है. सुबह की धुंध के साथ 23 अक्तूबर से आसमान पर बादलों के छाने के आसार हैं. 25 से 27 अक्तूबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने का भी अनुमान है. यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी. विभाग के अनुसार राज्य के जिन इलाकों में बारिश होने की आशंका है इनमें दक्षिणी जिले ( पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) और इसके…
Chaibasa. भारत आदिवासी पार्टी ने हेमंत सरकार पर सारंडा क्षेत्र के वनग्रामों में बसे आदिवासियों की अनदेखी का आरोप लगाया. पार्टी ने चाईबासा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार सारंडा के 40 से अधिक वनग्रामों को अभयारण्य क्षेत्र से बचाने में पूरी तरह विफल रही है, जिससे वहाँ के निवासियों में विस्थापन की आशंका गहराने लगी है. पार्टी की मांग है कि जिस प्रकार खनन क्षेत्र को अभयारण्य से मुक्त रखा गया है, उसी प्रकार सारंडा के 40 वनग्रामों को भी अभयारण्य क्षेत्र से बाहर रखा जाए. पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तुरी सुंडी ने जिला खनिज फाउंडेशन…
Jamshedpur. CSIR-NML और मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (MECL) के बीच एक सहयोगात्मक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. इस समझौते का उद्देश्य खनिज अनुसंधान में गुणवत्ता, स्थिरता और नवाचार को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से क्रिटिकल मेटल्स (महत्वपूर्ण धातुओं) से संबंधित क्षेत्रों में. यह समझौता उन परियोजनाओं तक विस्तारित होगा जो CSIR-NML और MECL द्वारा संयुक्त रूप से लागू की जाएंगी, या MECL की स्वतंत्र परियोजनाओं में तकनीकी सहयोग के रूप में की जाएंगी. सहयोग के प्रमुख क्षेत्र हैं – क्रिटिकल मिनरल अनुसंधान, खनिज परिशोधन (बेनिफिशिएशन), धातु निष्कर्षण, तकनीकी अंतराल मूल्यांकन, विश्लेषणात्मक एवं क्रियान्वयन सहायता. यह पहल भारत सरकार…
New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स लिमिटेड ने नवरात्रि से दिवाली तक 30 दिन में एक लाख से अधिक वाहनों की आपूर्ति की, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है. टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने बयान में कहा कि सबसे अधिक आपूर्ति एसयूवी की गई. साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन खंड में भी मजबूती बनी रही. उन्होंने कहा कि नवरात्रि से दिवाली तक 30 दिन की अवधि में हमने एक लाख से अधिक वाहनों की आपूर्ति (डिलिवरी) के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी कुशलता की कामना की. सोरेन ने कहा कि उन्होंने शाह के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रमुख आदिवासी देवता ‘मारंग बुरु’ से प्रार्थना की है. सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मारंग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें.
Kerla.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सबरीमला ले जा रहे हेलीकॉप्टर के पहिये बुधवार सुबह यहां प्रमदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में उतरते समय कंक्रीट के नवनिर्मित हेलीपैड पर गड्ढे में फंस गए. राष्ट्रपति के सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना होने के बाद टीवी चैनलों पर दिखाए गए दृश्यों में कई पुलिसकर्मी और अग्निशमन बल के जवान हेलीकॉप्टर के पहियों को छोटे-छोटे गड्ढों से धक्के देकर बाहर निकालते हुए दिखाई दिए. हेलीकॉप्टर के हेलीपैड पर उतरने के बाद ये गड्ढे बन गए. जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आखिरी समय में हेलीकॉप्टर उतारने के लिए स्टेडियम…
