Ranchi. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का उद्घाटन शुक्रवार को करेंगे. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राज्य के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान खेल मंत्री और उनके साथ मौजूद अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने रांची में आयोजित हो रहे सैफ सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों से संबंधित जानकारी से उन्हें अवगत कराया. यह चैंपियनशिप 24 से 26 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होगी. उद्घाटन 24…
Author: News Desk
Ranchi. राजधानी रांची के कुटे स्थित विस्थापित भवन में झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-2) के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार की सुबह जवान का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. मृतक जवान की पहचान शिव पूजन रजवार के रुप में हुई. जवान बोकारो पेटरवार का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम…
Mumbai. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीद के बीच गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 734.36 अंक चढ़कर 85,160.70 अंक पर और एनएसई निफ्टी 198.3 अंक की बढ़त के साथ 26,066.90 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे. हालांकि, इटर्नल और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने…
Patna.छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हाजीपुर मुख्यालय वाले पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) जोन के सभी स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था की गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों के आगमन और प्रस्थान को सुगम बनाना तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित करना है. उन्होंने बताया, इस वर्ष छठ विशेष ट्रेनों की संख्या 7,500 से बढ़ाकर 12,000 कर दी गई है. आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोग छठ मनाने के लिए बिहार पहुंचेंगे. उनके स्वागत और आगमन की…
Patna. ‘माउंटेन मैन’ के नाम से प्रसिद्ध दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने आरोप लगाया कि उन्हें कांग्रेस की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया गया, जबकि पार्टी नेता राहुल गांधी ने उन्हें इसका आश्वासन दिया था. भागीरथ मांझी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह चार दिनों तक दिल्ली में रुके, जहां उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और आवश्यक दस्तावेज जमा किए, लेकिन अंततः उन्हें टिकट नहीं मिला. उन्होंने कहा, “मैंने राहुल गांधी से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा था. उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया था कि…
Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में 200 से अधिक मामलों की प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी (पीई) लंबित रहने पर गहरी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने कहा कि यह चिंता की बात है कि एसीबी में दर्ज 613 पीई में से सिर्फ 480 का निपटारा हुआ है, जबकि 211 मामले अब भी अधर में लटके हैं.चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान के आधार पर दर्ज एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान एसीबी के महानिदेशक (डीजी) को निर्देश दिया है कि वह व्यक्तिगत तौर पर शपथपत्र दायर कर बताएं कि इन 211 लंबित…
Ranchi झारखंड की राजधानी रांची से बुधवार को एक महिला सहित पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से तीन पाकिस्तान निर्मित पिस्तौल भी जब्त की गईं. पुलिस ने यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुटू ओवरब्रिज के पास से पुरुष अपराधियों को तथा अरगोड़ा थाना क्षेत्र से महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोयलांचल शांति सेना (केएसएस) के गिरोह के सदस्यों के रूप में की गई है और वे प्रिंस खान गिरोह से भी जुड़े हुए थे. पुलिस ने…
Jamshedpur. टाटा स्टील ने जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 के 10वें संस्करण की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह आयोजन 30 नवंबर 2025 को होने जा रहा है.टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस वर्ष की थीम “दिल से दौड़ फॉर जमशेदपुर” रखी गई है, जो स्वास्थ्य, खुशी और गर्व की भावना को दर्शाती है. पिछले साल 2024 में इस मैराथन में 18 राज्यों से 4,821 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इस बार भाग लेने वालों की संख्या 5,500 से अधिक होने की उम्मीद है. टाटा स्टील के अनुसार, यह आयोजन शहर…
जमशेदपुर : शौण्डिक (सूढ़ी) समाज का अभिनंदन समारोह नंदलाल साहू के नेतृत्व में बुधवार को कमरगोड़ा होटल पीहू में आयोजित की गई. इस अवसर पर बतौर अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डालटेनगंज विधायक आलोक चौरसिया एवं भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही उपस्थित हुए.समाज के लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि शौण्डिक (सूढ़ी) समाज के राज्य में अहम भूमिका निभाते है. उनकी हर जरूरत और हर समस्या का निदान मेरी पहली प्राथमिकी है. इस अवसर पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल…
रांची। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कोल मैनेजमेंट (आईआईसीएम) श्रमिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।. बैठक में संस्थान के कर्मचारियों से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई. विशेष रूप से पिछले दिनों प्रबंधन द्वारा किए गए दो महीने के शॉर्ट टेंडर का मामला बैठक का प्रमुख विषय रहा, जिसके तहत काम तो कर्मचारियों से लिया गया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है.इस मुद्दे पर उपस्थित सभी सदस्यों ने तीव्र असंतोष प्रकट किया और इसे कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय बताया. बैठक में यह भी बताया गया…
