Author: News Desk

Ranchi. पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को बोकारो आये थे. भाजपा नेता मंतोष सोरेन की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम कराने के मामले को लेकर श्री मरांडी ने जिले के डीसी, एसपी व एसडीओ को कॉल किया. तीनों अधिकारियों के सरकारी व गैर-सरकारी नंबर पर कॉल किया व करवाया गया. लेकिन, तीनों अधिकारी के नंबर स्विच ऑफ मिला. मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार एवं अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि अगर दिन के 11 बजे जिले के शीर्ष अधिकारी ही संपर्क से बाहर हों, तो…

Read More

Jamshedpur. आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सूर्य मंदिर समिति ने इस वर्ष भी भव्य आयोजन की व्यवस्था की है. समिति 1100 जरूरतमंद व्रतधारियों को निःशुल्क पूजन सामग्री प्रदान करेगी. सामग्री वितरण पूर्व आवंटित कूपन के आधार पर होगा. समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूजन सामग्री और फल-सामग्री का वितरण 26 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से किया जाएगा. यह वितरण पूर्व आवंटित कूपन के आधार पर होगा. व्रतधारियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. 27 अक्टूबर (सोमवार) को दोपहर 2 बजे से सूर्य मंदिर के सभी प्रवेश द्वार…

Read More

Patna. बिहार की राजधानी पटना में उस संवाददाता सम्मेलन के आयोजन स्थल पर एक पोस्टर पर ‘इंडिया’ गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं की तस्वीरें नहीं होने को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद खड़ा हो गया, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को विपक्षी गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बैनर पर केवल राजद नेता तेजस्वी यादव की ही बड़ी तस्वीर दिख रही है. वहीं झारखंड से सहयोगी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का लोगों भी गायब हो गया. महागठबंधन नेताओं की एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का…

Read More

New Delhi. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को विश्व बैंक/आईएमएफ की वार्षिक बैठक के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में न्यूयॉर्क स्थित ग्लोबल फाइनेंस से दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं.देश के सबसे बड़े ऋणदाता बैंक ने दो खिताब (‘वर्ल्ड्स बेस्ट कंज्यूमर बैंक 2025’ और ‘बेस्ट बैंक इन इंडिया 2025’) जीते. एसबीआई ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि यह दोहरी मान्यता बैंक की नवाचार, वित्तीय समावेशन और ग्राहक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र में उसकी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करती है. एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि 52 करोड़ ग्राहकों को सेवा…

Read More

Mumbai. इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान प्रदाता मोइविंग ने 700 इलेक्ट्रिक छोटे वाणिज्यिक वाहनों के बेड़े को पट्टे पर लेने के लिए टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के प्रमुख डीलरों के साथ साझेदारी की है. मोइविंग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने बयान में कहा कि ये वाहन दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर और कोलकाता सहित 10 से ज्यादा शहरों में तैनात किए जाएंगे. इनका काम ऑनलाइन खरीदारी, सामान पहुंचाने और रोजमर्रा की चीजों के आपूर्ति में मदद करना होगा. मोइविंग ने कहा कि टाटा मोटर्स के प्रमुख वाणिज्यिक वाहन विक्रेता पास्कोस, जोहर मोटर्स और भंडारी ऑटोमोबाइल्स के साथ…

Read More

Dumka. दुमका जिले में दिव्यांग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. दुमका मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया, पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह और उनकी पत्नी बोलने व सुनने में अक्षम अपनी 13 वर्षीय बेटी को घर पर अकेला छोड़कर काम पर गए थे, तब उसी गांव का निवासी आरोपी उनकी झोपड़ी का दरवाजा…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने बताया कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयरामडीह टोला के पास से हाथियों के झुंड को पहले भगा दिया गया था और पीड़ित सिरका चातर (28) इस इलाके में यह देखने आया था कि कहीं हाथियों का झुंड वापस तो नहीं लौटा है. एसडीपीओ ने कहा,‘अचानक एक हाथी उसके (चातर के) सामने आ गया और उसे कुचलकर मार डाला. घबराए ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की…

Read More

Jamshedpur. गोलमुरी निवासी दशरथ शुक्ला को बुंडू से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उसे बुंडू थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी इस मामले पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान देने से साफ इनकार किया है. सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुए हरेराम सिंह के आवास पर फायरिंग मामले की जांच का दायरा दशरथ शुक्ला तक पहुंच चुका है. पुलिस को उसके पास से एक हथियार बरामद होने की भी जानकारी मिली है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह से…

Read More

Begusarai. बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला और उसकी बेटी सहित चार लोग रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. साहेबपुर कमाल थाने के एसएचओ सिंटू कुमार ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात बरौनी-कटिहार रेलखंड पर हुई. एसएचओ ने बताया कि राहुआ गांव के चार निवासी पास के इलाके में एक मेले में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे और जब आम्रपाली एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी, तभी उन्होंने रेलवे पटरी पार करने की कोशिश की. पुलिस अधिकारी ने बताया…

Read More

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव में बुधवार को महागठबंधन को उस समय झटका लगा जब निर्वाचन आयोग ने कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया.अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने पाया कि सुमन उत्तर प्रदेश की निवासी हैं, जबकि मोहनिया सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है तथा ऐसे में दूसरे राज्य के व्यक्ति को आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है. नामांकन रद्द होने पर श्वेता सुमन रोने लगीं और आरोप लगाया कि उनका नामांकन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के दबाव में…

Read More